MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 9th Project & Practical Exam 2026-27: कक्षा 9वीं प्रमुख विषयों के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य, मण्डल अधिकृत सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 9वीं पूर्णांक: 25 अंक सत्र 2026-27 मण्डल आधिकारिक निर्देशिका

MP Board Class 9 Project Work 2026-27, MPBSE Practical Exam Class 9, Class 9 Project List MP Board, MP Education Gyan Deep, 9th Class Project Marks Distribution, MP Board Internal Assessment 2026-27

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं के लिए जारी अधिकृत निर्देशिका अनुसार आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य का पूर्णांक 25 अंक निर्धारित किया गया है।

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत निर्देशिका (PDF) में दिए गए विवरण अनुसार कक्षा 9वीं के सभी प्रमुख 6 विषयों—हिन्दी, अंग्रेजी Basic / अंग्रेजी Standard, संस्कृत, गणित Basic / गणित Standard, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान—के अंक विभाजन, समय-सारणी एवं आधिकारिक प्रोजेक्ट/प्रयोगों की संपूर्ण सूची दी जा रही है।

1. आधिकारिक अंक विभाजन (पूर्णांक - 25 अंक)
अ. सामान्य भाषा एवं सामाजिक विज्ञान (हिन्दी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) हेतु अंक विभाजन:
घटक आवंटित अंक विवरण
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक त्रैमासिक परीक्षा अधिभार
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक अर्द्धवार्षिक परीक्षा अधिभार
प्रोजेक्ट कार्य 15 अंक 4 प्रोजेक्ट (03 अंक प्रति प्रोजेक्ट) + अभ्यास पुस्तिका (03 अंक)
कुल योग 25 अंक उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
ब. अंग्रेजी Basic / अंग्रेजी Standard (Class-IX) हेतु अंक विभाजन:
Assessment Component Marks Details
Term assessment 10 marks Quarterly + Half yearly
Listening and Speaking activities 05 marks Skill Based Assessment
Reading and Writing activities 05 marks Skill Based Assessment
Grammar related activities 05 marks Skill Based Assessment
Total Mark 25 marks Language Skill-Based Assessment (15 Marks) + Term Assessment (10 Marks)
स. गणित Basic / गणित Standard हेतु अंक विभाजन:
परीक्षा / प्रोजेक्ट आवंटित अंक
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 25 अंक
द. विज्ञान (Science) हेतु अंक विभाजन:
मद / प्रायोगिक घटक आवंटित अंक विवरण
तीन प्रयोग 09 अंक एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से, एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत (03 अंक + 03 अंक + 03 अंक)
मौखिक प्रश्न 02 अंक मौखिक प्रश्न
प्रायोगिक रिकॉर्ड 02 अंक प्रायोगिक रिकॉर्ड पुस्तिका
प्रोजेक्ट 02 अंक सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक परीक्षा अधिभार
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक परीक्षा अधिभार
पूर्णांक 25 अंक प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाए जाएँ।
2. प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: सत्रारंभ एवं प्रोजेक्ट आवंटन (जुलाई - अगस्त) पाठ्यक्रम के आधार पर प्रोजेक्ट विषयों का आवंटन, विज्ञान प्रयोगशाला से छात्रों का परिचय और गणित/भाषाओं के प्रथम प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रोजेक्ट का पूर्ण होना, अभ्यास पुस्तिकाओं की प्राथमिक जांच तथा त्रैमासिक परीक्षा के 05 अंक अधिभार का विद्यालय स्तर पर संधारण।
  • चरण 3: द्वितीय चरण एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रोजेक्ट कार्य एवं विज्ञान प्रायोगिक कौशलों (भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान) का अभ्यास व रिकॉर्ड पूर्ण कराना तथा 05 अंक अधिभार संधारण।
  • चरण 4: वार्षिक परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व के शेष प्रोजेक्ट का मूल्यांकन, मौखिक प्रश्न (Viva), विज्ञान के तीनों प्रयोगों का संपादन, कुल 25 अंकों का समेकन एवं विद्यालयीन अभिलेख संधारण।
3. अधिकृत विषयवार प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: हिन्दी (कक्षा 9वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. आप प्रतिदिन दूरदर्शन पर विज्ञापन देखते-सुनते हैं और इनमें से कुछ आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं। आप अपनी पसंद की किन्हीं दो वस्तुओं पर विज्ञापन तैयार कीजिए।
  2. पशु-पक्षियों पर लिखी कविताओं का संग्रह (एकत्रित) कीजिए और उनके चित्रों के साथ उन्हें प्रदर्शित कीजिए।
  3. आपने कभी अपने माता-पिता/मित्र/परिचित के साथ गांव की यात्रा की होगी, वहां की फसलों और पेड़-पौधों का चित्रण कीजिए उनके चित्रों को प्रदर्शित कीजिए।
  4. वर्षा के आने पर आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए, वर्षा ऋतु संबंधी चित्रों को भी बनाइए।
  5. कुछ ऐसे व्यक्ति भी हुए हैं, जिनकी जन्मभूमि अन्य देश है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्म भूमि भारत को बनाया है, ऐसे किसी एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर संक्षिप्त लेख तैयार कीजिए।
  6. भारतीय ऋतु चक्र में छः ऋतुएं मानी गई हैं। उन सभी ऋतुओं के नाम लिखकर किसी एक ऋतु पर अनुच्छेद लिखिए।
  7. अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं, हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है, लिखिए।
  8. हिन्दी विक्रम संवत् केलेण्डर के हिन्दी मासों के नाम की सूची बनाइए तथा उन मासों में आने वाले राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्वो का चित्र सहित वर्णन कीजिए।
  9. आपने अपने बचपन के खेलों में लँगड़ी टाँग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर 10 बिंदु लिखिए।
  10. अपने घर या विद्यालय के नजदीक आपको अक्सर किसी पक्षी को देखने का मौका मिलता होगा उस पक्षी का नाम, भोजन, खाने का तरीका, रहने की जगह और अन्य पक्षियों से संबंध आदि के आधार पर एक चित्रात्मक विवरण तैयार करें।
  11. अपने क्षेत्र में प्रचलित कोई 10 कहावतों को संकलित कीजिए।
  12. अपने क्षेत्र में मनाये जाने वाले प्रमुख सांस्कृतिक अथवा सामाजिक त्योहारों में से किसी एक त्योहार का वर्णन कीजिए।
  13. अपने सहपाठियों का समूह बनाकर 'समाज की वर्तमान समस्या एवं चुनौतियां' विषय पर चर्चा करें और उसे लिपिबद्ध करें।
  14. सामाजिक समरसता विषय पर केन्द्रित परिचर्चा आयोजित कर संक्षेप में सार लिखिए।
  15. बचपन में सुनी गई किसी कहानी का स्मरण कर उसे लिपिबद्ध करें।
  16. मुंशी प्रेमचंद की किसी एक कहानी को अपनी क्षेत्रीय बोली में लिखिए।
  17. लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए क्या-क्या कार्य किया जाना चाहिए ? लिखिए।
  18. कोई 20 कवि/लेखकों के चित्र एकत्रित कर फोटो संग्रह (एलबम) बनाइये।
  19. आकाशवाणी / दूरदर्शन के समाचार वाचक से समाचार सुनकर अथवा साक्षात्कार के आधार पर अपने नगर/ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति का साक्षात्कार लीजिए एवं उसे लिपिबद्ध कीजिए।
■ Subject: अंग्रेजी Basic / अंग्रेजी Standard (Class - IX) - Project Work

Suggestive activities for Skill-Based Assessment:

  • Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech etc.
  • Travelogue description in English language (Description of any educational visit by students).
  • Active participation of the students in school class events (language related), Newspaper reading (Key highlights), Textbook reading, Picture description, Report writing (class/school events).
  • Monthly / weekly quiz competition related to Grammar, games, peer discussion etc.

Suggestive Project work:

  1. Write a short biography of Mr. Mulk Raj Anand and write some of his famous works.
  2. Make a family tree of your own family.
  3. Write the names of some digital devices and their use in your daily life.
  4. Write any poem written by Gurudev Rabindranath Tagore.
  5. Write the story of Santosh Yadav, the famous mountaineer.
  6. Collect pictures and information about any famous Indian Musician.
  7. Write a short paragraph about any Indian scientist with pictures.
  8. Make a Tense Chart.
  9. Write a short report about the local fair.
  10. Make a chart of Active and Passive Voice.

(Note- Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.)

■ विषय: संस्कृत (कक्षा 9वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क

(नोटः- प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है। शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. वृक्षाणां महत्वम् इति विषयमाधृत्य दशवाक्यानि संस्कृतभाषायां लिखत।
  2. पाठ्यपुस्तकात् भिन्नानि पञ्च सुभाषितश्लोकानि भावार्थसहितं लिखत।
  3. 'पठ्' धातोः पञ्च लकारेषु धातुरूपाणि लिखत।
  4. चित्रंसंयोज्य दशफलानां नामानि संस्कृतभाषायां लिखत।
  5. एकतः त्रिंशत् पर्यन्तम् अंकानां नामानि संस्कृते लिखत।
  6. संक्षिप्त यात्रावृत्तान्तं संस्कृते लिखत।
  7. लोकमान्य बालगंगाधरतिलकस्य विषये दशवाक्यानि संस्कृते लिखत।
  8. पर्यावरणं विषये लघुनिबन्धं लिखत।
  9. माहेश्वरसूत्राणि सचित्रं लिखत।
  10. पाठ्यपुस्तकात् भिन्नानि पञ्चसूक्तयः अर्थसहितं लिखत।
■ विषय: गणित Basic / गणित Standard (कक्षा 9वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट: 1- शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं। 2- गणित Basic का चयन करने वाले छात्रों को गणित Standard की अपेक्षा सरल स्तर के प्रोजेक्ट कार्य दिये जायेंगे।)

  1. त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने हेतु हीरोन का सूत्र स्थापित कीजिए।
  2. कक्षा 9वीं की गणित की पुस्तक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई नापकर उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात कीजिए।
  3. किन्हीं तीन गणितज्ञों का जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
  4. कोई बहुभुज बनाकर उसके सभी बहिष्कोणों को माप कर उनका योग ज्ञात कीजिए।
  5. दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोगों को समझाइये।
  6. त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है, को गत्ते के टुकड़े से तथा विभिन्न आकृतियों बनाकर सत्यता का परीक्षण करना।
  7. विद्यालय के कक्षा 9वीं के कक्ष का पृष्ठीय क्षेत्रफल (दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों आदि सहित) ज्ञात करना।
  8. कक्षा में बैठे विद्यार्थियों में चिन्हित विद्यार्थियों की स्थिति के निर्देशांक बिंदु किसी एक कोने को मूल बिन्दु मानकर ज्ञात करना।
  9. रैखिक समीकरण युग्म (दो चरों वाले) का ग्राफीय निरूपण कर हल ज्ञात करना।
  10. चतुर्भुजों को परिभाषित करना तथा विभिन्न चतुर्भुजों के गुणों की व्याख्या करना (आयात, वर्ग, समरूप, समानान्तर, समलंब आदि)।
  11. कक्षा 9 के विद्यार्थियों की ऊँचाई ज्ञात करना, उसकी औसत ऊँचाई ज्ञात करना तथा दण्ड आलेख द्वारा निरुपण करना।
  12. मोहल्ले के 12 परिवारों के सदस्य संख्या का सर्वे करना तथा उन्होंने कहाँ तक शिक्षा प्राप्त की है इसके आंकड़े एकत्रित करना।
  13. समान्तर रेखाओं तथा प्रतिच्छेदी रेखाओं के 20, 20 उदाहरण (हमारे आसपास) देना।
  14. गणित की पुस्तक में कुल कितने पेज है तथा उसकी मोटाई ज्ञात करना। 1 सेमी मोटाई में कितने पृष्ठ है यह ज्ञात करना।
■ विषय: विज्ञान (कक्षा 9वीं) - सुझावात्मक प्रायोगिक एवं प्रायोजना कार्य

(निर्देश: कक्षा 9वीं की विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा को सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं में वर्गीकृत किया गया है। योजना के अनुसार दी गई प्रायोगिक सूची तथा इकाईवार प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाना है। प्रायोगिक कार्यों की दृष्टि से दिए गए प्रयोगों में से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जायें। प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाएँ।)

भौतिक विज्ञान

  1. कमानीदार तुला (स्प्रिंग बैलेन्स) और मापन बेलन (मेजरिंग सिलेन्डर) द्वारा किसी ठोस का घनत्व एवं आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करना।
  2. किसी तप्त पिण्ड के शीतलन के लिये तापमान को मापना तथा ताप-समय ग्राफ खींचना।
  3. तानित डोरी या स्लिंकी संचालित (गमन करने वाले) अनुदैर्ध्य स्पंद का वेग (चाल) ज्ञात करना।

रसायन विज्ञान

  1. (A) जल में साधारण नमक (कॉमन साल्ट) चीनी और फिटकरी का वास्तविक विलयन तैयार करना और उनमें (1) पारदर्शिता (2) निस्यन्दन कसौटी (Filtration criterion) (3) स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
    (B) जल में मिट्टी, चाक पाउडर और महीन बालू का निलम्बन (सस्पेंशन) तैयार करना और उनके- 1 पारदर्शिता, 2- निस्यन्दन (फिल्ट्रेशन) कसौटी, 3- स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
    (C) जल में स्टार्च के सफेद तरल भाग का कोलॉइड विलयन तैयार करना और उनमें 1 पारदर्शिता, 2 निस्यन्दन कसौटी, 3 स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
  2. लोहे की छीलन (चूर्ण) और सल्फर (गंधक) के पाउडर का प्रयोग करके-
    (a) एक मिश्रण (b) एक यौगिक तैयार करना और इनमें
    (i) समांगी एवं विषमांगी (ii) चुम्बक के प्रति व्यवहार (iii) कार्बन डाई सल्फाईड के प्रति व्यवहार (iv) ऊष्मा के प्रभाव के आधार पर अंतर करना।
  3. जल का क्वथनांक ज्ञात करना।
  4. बर्फ का गलनांक ज्ञात करना।

जीव विज्ञान

  1. सरल (विच्छेदन) सूक्ष्मदर्शी के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।
  2. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (कम्पाउण्ड माइक्रोस्कोप) के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।
  3. प्याज के छिलके का अभिरंजित, स्थाई आरोपण (माउण्ट) तैयार करना और सूक्ष्मदर्शी द्वारा इसकी कोशिकाओं का अध्ययन करना।
  4. परासरण की परिघटना का अध्ययन करना।

(नोटः- प्रयोगशाला में प्रयुक्त सभी उपकरणों से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाए।)

सुझावात्मक प्रायोजना कार्य (विज्ञान):

  1. एक समान चाल से गतिमान किसी वस्तु का दूरी समय ग्राफ खींचना।
  2. न्यूटन के द्वितीय नियम का प्रदर्शन करना।
  3. पानी की सतह पर रखने पर वस्तुएँ तैरती हैं या डूबती हैं।
  4. प्रतिध्वनि कैसे होती है ?

(नोट- शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।)

■ विषय: सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट- शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. भारत के राज्यों के नाम एवं उनकी राजधानी के नामों की सूची बनाए।
  2. भारत की प्राचीन नदियों एवं पर्वतों के नामों की सूची बनाए।
  3. भारत के प्रमुख वनों के नाम एवं उनमें पाई जाने वाली प्रजातियों लिखिए।
  4. भारत के राज्य उत्तराखण्ड की जलवायु का वर्णन कीजिए।
  5. विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम सूचीबद्ध कीजिए।
  6. वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय वृक्षों की सूची बनाए।
  7. संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों (नागरिक कर्तव्य) की सूची तैयार करते हुए किसी एक का विवरण लिखिए।
  8. यातायात के नियमों को लिखते हुए सांकेतिक चित्र बनाए।
  9. भारत की खाद्य सुरक्षा एवं उन्नति के लिये सुझाव दीजिए।
  10. भारत में पाये जाने वाले मोटे अनाजों को सूचीबद्ध करते हुए उनसे प्राप्त होने वाले लाभों को लिखिए।
  11. भारतीय बारह हिन्दी महीनों के नाम सूचीबद्ध करते हुए संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
  12. अपने पड़ोस में पाये जाने वाले कुछ औषधि पादप का पता लगाए और उनका सचित्र वर्णन कीजिए।
  13. भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष ग्रामीण मकानों तथा लोगों की वेशभूषा के फोटोग्राफ इकट्ठा कीजिए। देखिए कि क्या उनमें और उन क्षेत्रों की जलवायु की दशाओं तथा उच्चावच में कोई संबंध है ?
  14. फ्रांसीसी क्रांति अध्याय में आपने जिन क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में पढ़ा है उनमें से किसी एक के बारे में और जानकारियां इकट्ठा करें। उस व्यक्ति की संक्षिप्त जीवनी लिखिए।
  15. लेनिन का रूस की क्रांति के लिए क्या योगदान था ? स्पष्ट कीजिए।
  16. भारतीय संविधान ने नागरिकों को कौन कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये हैं, उनका वर्णन कीजिए।
  17. भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
  18. गांवों में और अधिक गैर कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिये क्या किया जा सकता है ?
  19. निर्धनता उन्मूलन के लिये सरकारी प्रयासों के विषय में लिखिए।
  20. हरित क्रांति को भारत में कब अपनाया गया ? हरित क्रांति से देश में किन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई, स्पष्ट कीजिए।
  21. भारत के वनों में पाये जाने वाले विभिन्न वन्य प्राणियों का सचित्र वर्णन कीजिए।
  22. "उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत 04 असाक्षर प्रौढ़ को चिन्हित कर उन्हें साक्षर बनाने हेतु प्रायोजना कार्य तैयार कीजिए।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 (कक्षा 9वीं से 12वीं) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक:

👉 MPBSE High School & Higher Secondary Project & Practical Official Guidelines PDF

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कक्षा 9वीं में कुल कितने प्रोजेक्ट कार्य पूरे करने होते हैं?
उत्तर: मण्डल निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यार्थी से प्रत्येक विषय में न्यूनतम 4 प्रोजेक्ट कार्य करवाया जाना अनिवार्य है।
प्रश्न 2: क्या कक्षा 9वीं में भी गणित Basic और Standard के प्रोजेक्ट में अंतर है?
उत्तर: हाँ, गणित Basic का चयन करने वाले छात्रों को गणित Standard की अपेक्षा सरल स्तर के प्रोजेक्ट कार्य दिए जाने का निर्देश है।
प्रश्न 3: त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन कैसे होता है?
उत्तर: त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।