MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 11th Language Group Project 2026-27: कक्षा 11वीं भाषा समूह प्रोजेक्ट कार्य, मण्डल अधिकृत सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 11वीं भाषा समूह (Languages) पूर्णांक: 20 अंक सत्र 2026-27 अधिकृत

MP Board Class 11 Hindi Project 2026-27, MPBSE Class 11 English Project Work, Class 11 Sanskrit Project MP Board, MP Education Gyan Deep, MP Board Higher Secondary Project Guidelines 2026-27
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं के लिए जारी अधिकृत निर्देशिका अनुसार भाषा विषयों के प्रोजेक्ट / प्रायोजना कार्य का पूर्णांक 20 अंक निर्धारित किया गया है।

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत पीडीएफ में दिए गए विवरण अनुसार कक्षा 11वीं के संपूर्ण भाषा समूह—हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू एवं मराठी—के आधिकारिक अंक विभाजन, वार्षिक समय-सारणी एवं शब्दशः प्रोजेक्ट कार्यों की सूची दी जा रही है।

1. आधिकारिक अंक विभाजन (पूर्णांक - 20 अंक)
अ. हिन्दी, संस्कृत एवं मराठी विषय हेतु अंक विभाजन:
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
2 त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
4 वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 20 अंक
उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
ब. अंग्रेजी (English Class-XI) हेतु अंक विभाजन:
Skill Based Assessment Skills Marks
Skill 1 Listening and Speaking activities 10 marks
Skill 2 Reading and Writing activities 10 marks
Total Mark 20 marks
स. उर्दू विषय हेतु अंक विभाजन:
امتحان / تفصیلات نمبرات کی تقسیم
کتابی مشق 05 نمبر
سہ ماہی امتحان سے قبل ایک پروجیکٹ 05 نمبر
ششماہی امتحان سے قبل ایک پروجیکٹ 05 نمبر
سالانہ امتحان سے قبل ایک پروجیکٹ 05 نمبر
نمبرات مقررہ (पूर्णांक) 20 نمبر
2. भाषा समूह प्रोजेक्ट कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: त्रैमासिक परीक्षा पूर्व प्रोजेक्ट (जुलाई - अगस्त) सत्रारंभ में भाषा शिक्षकों द्वारा प्रोजेक्ट आवंटन, विद्यार्थियों द्वारा प्रथम प्रोजेक्ट कार्य का लेखन एवं अभ्यास पुस्तिका में संधारण (05 अंक)।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा से पूर्व प्रोजेक्ट 1 का मूल्यांकन, सुधारात्मक मार्गदर्शन तथा विद्यालय स्तर पर आंतरिक अंक संधारण।
  • चरण 3: अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व प्रोजेक्ट (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित द्वितीय प्रोजेक्ट का निष्पादन, अंग्रेजी भाषा कौशलों (Listening/Speaking/Reading/Writing) का परीक्षण एवं अभ्यास पुस्तिका रिकॉर्ड पूर्ण कराना (05 अंक)।
  • चरण 4: वार्षिक परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व तृतीय प्रोजेक्ट का संपादन, अभ्यास पुस्तिका (05 अंक) का अंतिम परीक्षण, कुल 20 अंकों का समेकन तथा संस्था स्तरीय अभिलेख संधारण।
3. आधिकारिक विषयवार प्रोजेक्ट सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: हिन्दी (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य

(निर्देश- उपर्युक्त प्रायोजना कार्य सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को चार प्रायोजना कार्य करवाना अनिवार्य है। नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. 'नमक का दारोगा' कहानी के लगभग सभी पात्र समाज की किसी न किसी सच्चाई को उजागर करते हैं। निम्नलिखित के संदर्भ में पाठ के उस अंश को उद्धृत करते हुए बताइए कि समाज की किस सच्चाई को उजागर करते हैं:
    (क) वृद्ध मुंशी (ख) वकील (ग) शहर की भीड़ [आरोह- (नमक का दरोगा)]
  2. पाठ में आए रोटियों के अलग-अलग नामों की सूची बनाइए और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें। [आरोह- (मियाँ नसीरुद्दीन से)]
  3. पाठ्यक्रम में सम्मिलित किसी एक रस, एक छन्द और एक अलंकार की परिभाषा और उदाहरण लिखिए?
  4. लेखिका मन्नू भण्डारी की भाषा और शैली का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
  5. आजादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे किन्ही दस नारों का संकलन करे और संदर्भ भी लिखे।
  6. मानव शरीर का निर्माण किन पांच तत्वों से हुआ है? चार्ट रूप में प्रस्तुत कीजिए।
  7. घर से अलग होकर आप घर को किस तरह से याद करते हैं? साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के संवाद अपने शब्दों में लिखे।
  8. इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेट लिया है, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ? (अभिव्यक्ति और माध्यम)
  9. आधुनिक काल को कितने भागों में बाटा गया है? काल क्रमानुसार लिखिए?
  10. गद्य साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रमुख एवं गौण (सहायक) विधाओं को कलात्मक एवं आकर्षक चार्ट के रूप में प्रस्तुत कीजिए?
■ Subject: English (Class-XI) - Project Work

Suggestive activities for Skill-Based Assessment:

  • Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech, Debate, Group Discussion etc.
  • Travelogue description in English language (Description of any educational visit by students).
  • Active participation of the students in school class events (language related).
  • Newspaper reading in detail, Picture Description, Report Writing (class / school events).
  • Monthly / weekly quiz competition related to grammar, games, peer discussion etc.

Suggestive Project work:

  1. Write about some popular scientific theories in real life.
  2. Make a chart of Modal Verbs and their uses.
  3. Highlight the problems caused by population explosion.
  4. Write the rhyme scheme of any poem from your text book.
  5. Make a project on 'Environmental Damage Caused by Plastic'.
  6. Make a poster on 'Save Water-Save Life'.
  7. Write a short article on 'Importance of Language'. (in about 200 words)
  8. Write a short biography of your favorite poet or author from your book. (in about 200 words)
  9. Write a short article on 'Tourism in India'. Paste relevant pictures also. (in about 200 words)
  10. Prepare a chart of Active-Passive Voice with examples.

(Note- Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.)

■ विषय: संस्कृत (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. पाठ्येत्तरम् एकां नीतिकथा संस्कृते सचित्रं लिखत।
  2. स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि लिखत।
  3. भगवद्गीतायाः दशश्लोकानि भावार्थसहितं लिखत।
  4. संस्कृतभाषायाः दशकवीनां नामानि लिखित्वा तस्यपुरतः तस्य रचनायाः नामानि लिखत।
  5. कति पुराणानि सन्ति ? तेषां नामानि लिखत।
  6. रामायणग्रन्थस्य प्रमुखपात्राणां नामानि लिखित्वा तेषां संक्षिप्तपरिचयम् अपि लिखत।
  7. षट्ऋतूणां परिचयः सचित्रं लिखत।
  8. वर्णानाम् उच्चारण स्थानस्य परिचयस्य वर्णनं सचित्रं लिखत।
  9. संगीतक्षेत्रस्य वाद्ययंत्राणां (कोऽपिदश) परिचयः सचित्रं लिखत।
  10. महाभारतमहाकाव्यस्य प्रमुखपञ्चपात्राणां परिचयः सचित्रं लिखत।
■ विषय: उर्दू (कक्षा 11वीं / درج XI) - प्रायोजना कार्य تفصیلات

(नोट : शिक्षक द्वारा पाठ्यपुस्तक के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. نثری اصناف کا چارٹ (नथ्री असनाफ का चार्ट)।
  2. شعری اصناف کا چارٹ (शेअरी असनाफ का चार्ट)।
  3. شامل نصاب ادیبوں کی قابل ذکر تصانیف کا چارٹ (शामिल निसाब अदीबों की काबिले जिक्र तसानीफ का चार्ट)।
  4. شامل نصاب شعرا اور دیگر شعرا کے مجموعہ کلام کا چارٹ (शामिल निसाब शोअरा और दीगर शोअरा के मजमुआ कलाम का चार्ट)।
  5. شامل نصاب شعرا اور ادیبوں کی پیدائش اور وفات کا چارٹ (शामिल निसाब शोअरा और अदीबों की पैदाइश और वफात का चार्ट)।
  6. شامل نصاب شعرا اور دیگر ادیبوں کے اعزازات کا چارٹ (शामिल निसाब शोअरा और दीगर अदीबों के एजाजात का चार्ट)।
  7. شامل نصاب شعرا اور دیگر ادیبوں کے لقب یا خطاب کا چارٹ (शामिल निसाब शोअरा और दीगर अदीबों के लकब या खिताब का चार्ट)।
  8. اردو ادب میں جاری رسائل اور ان کے بانیوں کے نام کا چارٹ (उर्दू अदब में जारी रसायल और उनके बानियों के नाम का चार्ट)।
  9. رموز اوقاف کا چارٹ (रुमूज-ए-औकाफ / पंक्चुएशन का चार्ट)।
■ विषय: मराठी (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. घरों में से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद बनाने संबंधी प्रोजेक्ट तैयार करना।
  2. अपने परिक्षेत्र में पाये जाने वाले पेड़ पौधों की जानकारी के संबंध में चार्ट तैयार करना।
  3. जल प्रदूषण एवं जल संरक्षण प्रकल्प से संबंधित जानकारी प्राप्त कर प्रोजेक्ट तैयार करना।
  4. अपने परिवेश में बोली जानेवाली लोकगीतों का संकलन कर कक्षा में प्रतियोगिता करवाना।
  5. मराठी भाषा के नाटकों की सूची तैयार करना।
  6. मराठी भाषा के कवि अथवा लेखक का संपूर्ण परिचय देना।
  7. कोविड 19 के कारण जन जीवन पर होने वाले परिणामों की समीक्षा करना।
  8. महामारी के बचाव हेतु प्रोजेक्ट बनाना।
  9. मराठी भाषा के अंतर्गत सुभाषित एवं वाक प्रचारों का संग्रह कर प्रोजेक्ट तैयार करना।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

👉 MPBSE High School & Higher Secondary Project & Practical Official Guidelines PDF

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कक्षा 11वीं भाषा समूह में प्रोजेक्ट कार्य के कुल कितने अंक हैं?
उत्तर: कक्षा 11वीं में भाषा विषयों हेतु कुल 20 अंक प्रोजेक्ट / आंतरिक मूल्यांकन के निर्धारित हैं।
प्रश्न 2: कक्षा 11वीं हिन्दी में विद्यार्थियों को कितने प्रोजेक्ट करने होते हैं?
उत्तर: मण्डल निर्देशानुसार दी गई सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को चार प्रायोजना कार्य करवाना अनिवार्य है।
प्रश्न 3: क्या कक्षा 11वीं में भी प्रोजेक्ट के अंक केवल वार्षिक परीक्षा के लिए हैं?
उत्तर: हाँ, अंक विभाजन वार्षिक परीक्षा हेतु निर्धारित है तथा त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।