MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 12th Science Group Practical & Project 2026-27: कक्षा 12वीं गणित एवं जीव विज्ञान समूह अधिकृत प्रायोगिक कार्य, प्रोजेक्ट सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 12वीं बोर्ड गणित एवं जीव विज्ञान (विज्ञान समूह) प्रायोगिक: 30 अंक / प्रोजेक्ट: 20 अंक सत्र 2026-27 अधिकृत

MP Board Class 12 Physics Practical 2026-27, MPBSE Class 12 Chemistry Practical, Class 12 Biology Practical MP Board, Class 12 Maths Project MP Board, MP Board 12th Science Practical Exam, MP Education Gyan Deep Class 12 Science
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय (Science Group: PCM / PCB) के विषयों के लिए अधिकृत प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अंतर्गत मुख्य प्रायोगिक विषयों—भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान—में 30 अंक की बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा तथा गणित विषय में 20 अंक का आंतरिक प्रोजेक्ट मूल्यांकन निर्धारित है!

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत निर्देशिका (PDF) के अनुसार कक्षा 12वीं गणित एवं जीव विज्ञान समूह के सभी प्रमुख विषयों का शब्दशः अंक विभाजन, चरणबद्ध वार्षिक समय-सारणी एवं आधिकारिक प्रयोगों, क्रियाकलापों व प्रोजेक्ट्स की संपूर्ण सूची नीचे प्रस्तुत है!

1. मण्डल अधिकृत अंक विभाजन तालिकाएँ
अ. भौतिक शास्त्र (Physics) - प्रायोगिक परीक्षा योजना (पूर्णांक - 30 अंक):

(परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।)

क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 प्रयोग (कोई एक) 18 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) 03 अंक
3 अभिलेख 04 अंक
4 मौखिक प्रश्न 05 अंक
पूर्णांक 30 अंक
ब. रसायन शास्त्र (Chemistry) - प्रायोगिक कार्य योजना (पूर्णांक - 30 अंक):
स.क्र. विषय वस्तु अंक
1
आयतनमितीय विश्लेषण (एकल अनुमापन अपचयोपचय क्रिया युक्त):
i. प्रयोग, आवश्यक सामग्री, सिद्धान्त एवं प्रेक्षण - 3 अंक
ii. गणना - 3 अंक
iii. परिणाम एवं सावधानियां - 2 अंक
8 अंक
2 अकार्बनिक मिश्रण का विश्लेषण (1 अम्लीय + 1 क्षारीय मूलक):
i. एक अम्लीय मूलक व एक क्षारीय मूलक के संभावित एवं निश्चयात्मक सही परीक्षण लिखने पर - 6 अंक
ii. आवेश सहित परिणाम लिखने पर - 2 अंक
8 अंक
3 कार्बनिक रसायन:
कार्बनिक यौगिक में उपस्थित क्रियात्मक समूहों का परीक्षण (-OH [एल्कोहल, फिनाल], -CHO, >C=O, -COOH, -NH₂, -CONH₂)
i. परीक्षण लिखने पर - 3 अंक
ii. परिणाम (संरचना, आवेश सहित) - 1 अंक
4 अंक
4 प्रायोजना:
i. उद्देश्य - 1 अंक
ii. आवश्यक सामग्री - 1 अंक
iii. विधि (अवलोकन के आधार पर) प्रायोजनायें करके लिखित रिकार्ड बनाना है - 2 अंक
4 अंक
5 वार्षिक प्रयोगों की अभिलेख पुस्तिका 4 अंक
6 मौखिक 2 अंक
कुल 30 अंक
स. जीव विज्ञान (Biology) - प्रायोगिक परीक्षा योजना (पूर्णांक - 30 अंक):

(परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाए जाएँ।)

क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 दो प्रयोग 3 + 3 = 6 अंक
2 स्लाइड निर्माण 4 अंक
3 स्पॉटिंग 8 अंक
4 प्रोजेक्ट 3 अंक
5 प्रायोगिक रिकार्ड 4 अंक
6 मौखिक प्रश्न 5 अंक
कुल 30 अंक
द. गणित (Mathematics) - प्रोजेक्ट कार्य योजना (पूर्णांक - 20 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
2 त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
4 वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 20 अंक
उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
2. विज्ञान समूह प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: प्रयोगशाला कार्य एवं प्रथम प्रोजेक्ट (जुलाई - अगस्त) प्रयोगशाला सुरक्षा निर्देश, भौतिकी में प्रकाशिकी व विद्युत प्रयोगों का प्रारंभ, रसायन में रेडॉक्स अनुमापन का अभ्यास, जीव विज्ञान में पराग अंकुरण स्लाइड तथा गणित में प्रोजेक्ट 1 का आवंटन एवं लेखन।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन एवं प्रयोग अभ्यास (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित गणित प्रोजेक्ट 1 की जांच (05 अंक), भौतिक/रसायन/जीव विज्ञान प्रयोगों का संपादन तथा त्रैमासिक स्तर पर आंतरिक प्रायोगिक रिकॉर्ड संधारण।
  • चरण 3: द्वितीय चरण एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व गणित प्रोजेक्ट 2 का संपादन (05 अंक), अकार्बनिक मिश्रण एवं क्रियात्मक समूह परीक्षण, जीव विज्ञान स्पॉटिंग व डीएनए पृथक्करण अभ्यास तथा प्रायोगिक फाइलों की प्राथमिक जांच।
  • चरण 4: वार्षिक बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा एवं अंतिम अंक प्रविष्टि (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व गणित प्रोजेक्ट 3 का संपादन (05 अंक), बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में 30 अंकों की बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा (10 भौतिक प्रयोग में से एक, रेडॉक्स अनुमापन, मूलक परीक्षण, स्लाइड निर्माण, स्पॉटिंग, प्रोजेक्ट व मौखिकी) तथा अंकों की मण्डल पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग।
3. आधिकारिक विषयवार प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: भौतिक शास्त्र (Physics) (कक्षा 12वीं)

प्रयोगों की सूची:

(नोटः- दिये गए प्रयोगों की सूची में से कोई भी 10 प्रयोग अनिवार्यतः करायें।)

  1. u-v विधि अथवा 1/u एवं 1/v में ग्राफ खींचकर अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना।
  2. उत्तल लैंस की फोकस दूरी u-v विधि अथवा 1/u एवं 1/v में ग्राफ खींचकर ज्ञात करना।
  3. आपतन कोण एवं विचलन कोण में ग्राफ खींचकर प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
  4. उत्तल लैंस की सहायता से अवतल लैंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।
  5. उत्तल लैंस और समतल दर्पण की सहायता से किसी द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
  6. मीटर सेतु की सहायता से किसी चालक तार का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।
  7. मीटर सेतु की सहायता से प्रतिरोधों के श्रेणी क्रम एवं समान्तर क्रम के नियम का सत्यापन करना।
  8. विभवांतर और धारा के मध्य ग्राफ खींचकर किसी दिये गए चालक तार का प्रतिरोध प्रति सेंटीमीटर में ज्ञात करना (ओहम का नियम)।
  9. ज्ञात प्रतिरोध और दक्षतांक के दिये गए धारामापी को आपेक्षित परास के वोल्टमीटर में बदलना।
  10. ज्ञात प्रतिरोध और दक्षतांक के दिये गए धारामापी को आपेक्षित परास के अमीटर में बदलना।
  11. P-N संधि डायोड के अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करना।
  12. सोनोमीटर की सहायता से प्रत्यावर्ती धारा मेन्स की आवृत्ति ज्ञात करना।
  13. उत्तल लैंस की सहायता से अवतल लैंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।

सुझावात्मक क्रियाकलाप (भौतिक शास्त्र):

  1. किसी प्रेरक के प्रतिरोध और प्रतिबाधा को लौह कोर के साथ या उसके बिना मापना।
  2. मल्टीमीटर का उपयोग करके प्रतिरोध, वोल्टेज (एसी/डीसी), विद्युत धारा (एसी) को मापना और दिए गए सर्किट की निरंतरता की जांच करना।
  3. एक घरेलू सर्किट को असेंबल करना जिसमें तीन बल्ब, तीन (ऑन/ऑफ) स्विच, एक फ्यूज और एक पावर स्रोत शामिल है।
  4. किसी दिए गए विद्युत परिपथ के घटकों को असेंबल करना।
  5. स्थिर धारा के लिए तार की लंबाई के साथ विभव पतन में परिवर्तन का अध्ययन करना।
  6. किसी दिए गए खुले विद्युत सर्किट का आरेख बनाना जिसमें कम से कम एक बैटरी, रेसिस्टर/रिओस्टेट, कुंजी, एमीटर और वोल्टमीटर शामिल हो। उन घटकों को चिह्नित करें जो उचित क्रम में नहीं जुड़े हैं, तथा सर्किट और सर्किट आरेख को भी सही करें।
  7. मिश्रित संग्रह से डायोड, एलईडी, एक प्रतिरोधक और संधारित्र की पहचान करना।
  8. संधारित्र की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग का निरीक्षण और अध्ययन करना।
  9. डायोड और एलईडी में विद्युत धारा के एकदिशिक प्रवाह को देखने के लिए मल्टीमीटर का उपयोग करना और जांचना कि कोई दिया गया इलेक्ट्रॉनिक घटक (उदाहरण के लिए, डायोड) ठीक कार्य कर रहा है या नहीं।
  10. विभिन्न सामग्रियों (पावडर या तरल) को अनुचुंबकीय, प्रतिचुंबकीय और लौहचुंबकीय पदार्थों में वर्गीकृत करना।
  11. कांच के स्लैब पर तिरछी आपतित प्रकाश किरण के अपवर्तन और पार्श्व विचलन का निरीक्षण करना।
  12. एक पतली झिरी के कारण प्रकाश के विवर्तन का निरीक्षण करना।
  13. एक मोमबत्ती और एक स्क्रीन का उपयोग करके (i) उत्तल लेंस, या (ii) अवतल दर्पण द्वारा स्क्रीन पर बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति और आकार का अध्ययन करना (लेंस/दर्पण से मोमबत्ती की अलग-अलग दूरी के लिए)।
  14. किसी उत्तल लेंस पर परिधि के आसपास एवं अक्ष के पास आपतित किरणों के लिए फोकस दूरी का अध्ययन करना।
  15. दिए गए सेट में से दो लेंसों का उपयोग करके निर्दिष्ट फोकस दूरी का एक लेंस संयोजन प्राप्त करना।

सुझावात्मक प्रायोजना कार्य (भौतिक शास्त्र):

  1. उन विभिन्न कारकों का अध्ययन करना जिन पर सेल का आंतरिक प्रतिरोध/emf निर्भर करता है।
  2. एक समतल दर्पण, एक उभयोत्तल लेंस (ज्ञात अपवर्तनांक के एक कांच से बना) और एक समंजनयुक्त वस्तु पिन के द्वारा (a) पानी (b) तेल (पारदर्शी) का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
  3. स्व-डिज़ाइन किए गए ट्रांसफार्मर के (i) आउटपुट और इनपुट वोल्टेज और (ii) प्राथमिक कुंडली और द्वितीयक कुंडली में घुमावों की संख्या के बीच संबंध की जांच करना।
  4. कूलम्ब के नियम का उपयोग करके ऊर्ध्वाधर तल में निलंबित दो समान स्टायरोफोम (या पिथ) गेंदों में से प्रत्येक पर प्रेरित आवेश का अनुमान लगाना।
  5. स्पर्शरेखा गैल्वेनोमीटर तथा कम्पास (चुम्बकीय सुई), दंड चुंबक के उपयोग से चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं खींचकर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करना।
■ विषय: रसायन शास्त्र (Chemistry) (कक्षा 12वीं)

प्रायोजना की सूची (कोई चार):

(नोट :- अन्य कोई भी अनुसंधान परख प्रायोजना भी करवाई जा सकती है।)

  1. अमरूद के फल में पकने की विभिन्न अवस्थाओं में उपस्थित आक्सलेट आयन का अध्ययन।
  2. दूध के विभिन्न नमूनों (Samples) में उपस्थित कैसीन की मात्रा का अध्ययन करना।
  3. लार के एमाईलेज द्वारा स्टार्च के पाचन तथा इस पर pH और ताप के प्रभाव का अध्ययन।
  4. सोयाबीन दूध को बनाना तथा इसकी प्राकृतिक दूध से दही जमने में ताप के प्रभाव में, स्वाद आदि में तुलना करना।
  5. वसा, तेल, मक्खन, शहद, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर तथा काली मिर्च के पावडर में सामान्य खाद्य मिलावट का अध्ययन।
  6. सान्द्र अम्लों का तनुकरण करना।
  7. प्रयोगशाला में विभिन्न गैसों (H₂, O₂, CO₂) बनाने की विधियों का प्रायोगिक अवलोकन व परीक्षण करना।
  8. विद्युत रासायनिक सेल को प्रयोगशाला में बनाकर उसका अवलोकन एवं परीक्षण करना।
■ विषय: जीव विज्ञान (Biology) (कक्षा 12वीं)

प्रयोगों की सूची: खण्ड (अ)

  1. पराग अंकुरण का अस्थाई स्लाइड्स द्वारा अध्ययन करना।
  2. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि घनत्व का अध्ययन करना।
  3. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि आवृत्ति का अध्ययन करना।
  4. प्याज की मूल शीर्ष में समसूत्रीय विभाजन का अस्थाई स्लाइड्स निर्माण द्वारा अध्ययन।
  5. उपलब्ध पादप सामग्री जैसे-पालक, हरे मटर दाने व पपीते आदि से डी.एन.ए. पदार्थ को पृथक करना।

खण्ड (ब) निम्नलिखित का अवलोकन कीजिए (स्पॉटिंग):

  1. पुष्पों में वायु तथा कीटों द्वारा होने वाले परागण हेतु अनुकूलता का अध्ययन।
  2. वर्तिकाग्र पर परागकण के अंकुरण की स्थाई स्लाइड या इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ स्केनिंग।
  3. युग्मक विकास की विभिन्न अवस्थाएं जैसे वृषण एवं अण्डाशय की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन (टिड्डा/चूहा)।
  4. स्थाई स्लाइड द्वारा प्याज की कलिका या टिड्डे के वृषण में अर्द्धसूत्रीय विभाजन का अध्ययन।
  5. स्तनी के ब्लास्टुला की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन।
  6. मेंडेलियन वंशागतिकी का किसी पौधे के विभिन्न रंग या आकार के बीजों पर अध्ययन करना।
  7. तैयार वंशावली चार्टों की सहायता से आनुवंशिक विशेषता जैसे जीभ का मुड़ना, रक्त समूह, विडोस्पीक, वर्णांधता का अध्ययन।
  8. नियंत्रित परागण अभ्यास के अंतर्गत बंधीकरण, टैगिंग और बैगिंग का अध्ययन।
  9. स्थाई स्लाइडों अथवा प्रतिरूपों की सहायता से रोग उत्पन्न करने वाले जीवों एस्केरिस, एण्टअमीबा, प्लाज्मोडियम, कवक उत्पन्न रिंगवर्म को पहचानिये उनके द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के लक्षणों पर टिप्पणी लिखिए।
  10. लेग्यूमिनस पौधों की गांठदार जड़ों, पोषक पर अमरबेल व लाइकेन के संबंधों को दर्शाने वाले प्रतिरूपों का अध्ययन।
  11. समजात व समवृत्ति अंगों का फ्लैश कार्ड मॉडल द्वारा अध्ययन।

सुझावात्मक प्रायोजना (जीव विज्ञान):

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

  1. परागण के विभिन्न माध्यम का अध्ययन करना (कोई चार)।
  2. मनुष्य के संक्रामक रोगों का अध्ययन (कोई पांच)।
  3. जन्मदर एवं मृत्युदर का अध्ययन करना (अपने ग्राम, नगर, कॉलोनी की)।
  4. आनुवंशिक विकारों का अध्ययन करना (कोई पांच)।
  5. मलेरिया: कारण एवं निराकरण का अध्ययन करना।
  6. कैंसर के कारण, लक्षण एवं निदान।
  7. AIDS के कारण, लक्षण एवं निदान।
  8. जैव प्रौद्योगिकी की आवश्यकता एवं अनुप्रयोग।
  9. COVID 19 के समय आपके परिचित को कोविड हुआ तो उसे किस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा।
  10. नशीली दवाओं के दुरूपयोग का अध्ययन।
  11. औषधीय दवायें जो दुनिया भर में प्रतिबंधित हैं उनके नाम बताओ।
  12. पर्यावरण में अजैविक कारकों के प्रति जैविक कारक की प्रतिक्रिया बताईए।
  13. भारतीय संस्कृति में जैव विविधता और संरक्षण प्रथाएं।
  14. प्रदूषण नियंत्रण पर कोविड 19 के बाद क्या असर हुआ है।
  15. सीवेज एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन का अध्ययन।
  16. मानव कल्याण में सूक्ष्म जीवों की भूमिका।
  17. हानिकारक सूक्ष्म जीवों का अध्ययन।
■ विषय: गणित (Mathematics) (कक्षा 12वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

  1. sin⁻¹x का आलेख बनाते हुए डोमेन एवं रेंज को अंकित कीजिए।
  2. aˣ व bˣ का अवकलन गुणांक ज्ञात करते हुए दोनों फलनों के अन्तर को समझाओ।
  3. वर्धमान (Increasing) और ह्रासमान (Decreasing) फलन का ग्राफ बनाकर स्पष्ट करो।
  4. दो आव्यूहों के गुणनफल की शर्त को स्पष्ट करते हुए दो आव्यूहों का गुणनफल समझाइये।
  5. किन परिस्थितियों में सारणिक का मान शून्य होता है, उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
  6. f(x) = e^(g(x)) का प्रथम सिद्धान्त से अवकल गुणांक ज्ञात करो।
  7. निश्चित समाकलन के प्रगुणों को लिखकर किन्हीं चार प्रगुणों को सत्यापित कीजिये।
  8. दो बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा की दिक्-कोज्यायें ज्ञात करना तथा इसके समान्तर रेखाओं की दिक्-कोज्यायें ज्ञात करना।
  9. तीन सिक्के उछाल कर प्रतिदर्श समष्टि समझाइये।
  10. दो सदिशों के अदिश गुणनफल एवं सदिश गुणनफल की परिभाषा व गुणधर्म लिखो, चित्र का भी उल्लेख करें।
  11. फलनों के प्रकारों को चित्र और उदाहरण सहित समझाइये।
  12. निम्न फलनों को चित्र सहित परिभाषित कीजिए: चरघातांकी फलन, लागेरिथ्म फलन, मापांक फलन।
  13. दो सदिशों के अदिश गुणन एवं सदिश गुणन की परिभाषा, प्रेक्षण एवं महत्वपूर्ण गुणधर्म लिखिये।
  14. आव्यूह की परिभाषा लिखते हुये उसके विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइये।
  15. सिद्ध कीजिए कि वृत्त के अन्तर्गत सभी आयतों में वर्ग का क्षेत्रफल उच्चतम होता है।
  16. दो बिन्दुओं को मिलाने वाले रेखा की दिक् कोसाइन ज्ञात करना।
  17. प्रायिकता का गुणन नियम उदाहरण सहित समझाना।
  18. सिद्ध कीजिए यदि फलन किसी बिन्दु पर अवकलनीय है तो उस बिन्दु पर वह सतत् भी है, उदाहरण द्वारा स्पष्ट करना।
  19. A(adj A) = |A| I को उदाहरण द्वारा सत्यापित करना।
  20. निश्चित समाकलन के प्रगुणों को लिखकर किन्हीं दो को सत्यापित करना।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

👉 MPBSE Official Project & Practical Guidelines PDF (mpbse.nic.in)

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कक्षा 12वीं बोर्ड में भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा कितने अंकों की होती है?
उत्तर: भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान में 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा और 70 अंक का सैद्धांतिक प्रश्नपत्र होता है।
प्रश्न 2: कक्षा 12वीं गणित में आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक कैसे विभाजित हैं?
उत्तर: अभ्यास पुस्तिका हेतु 05 अंक, त्रैमासिक पूर्व प्रोजेक्ट 05 अंक, अर्द्धवार्षिक पूर्व प्रोजेक्ट 05 अंक एवं वार्षिक पूर्व प्रोजेक्ट 05 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 3: रसायन शास्त्र में क्रियात्मक समूह परीक्षण के कितने अंक निर्धारित हैं?
उत्तर: कार्बनिक यौगिक में क्रियात्मक समूह परीक्षण लिखने पर 03 अंक एवं संरचना व आवेश सहित परिणाम लिखने पर 01 अंक (कुल 04 अंक) निर्धारित हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।