MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 12th Commerce Group Project & Practical 2026-27: कक्षा 12वीं वाणिज्य समूह अधिकृत प्रोजेक्ट कार्य, प्रायोगिक सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 12वीं बोर्ड वाणिज्य समूह (Commerce) प्रोजेक्ट: 20 अंक / IP प्रायोगिक: 30 अंक सत्र 2026-27 अधिकृत
MP Board Class 12 Accountancy Project 2026-27, MPBSE Class 12 Business Studies Project, Class 12 Economics Project MP Board, Class 12 IP Practical MP Board, MP Board 12th Commerce Project Guidelines, MP Education Gyan Deep Commerce

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय (Commerce Group) के विषयों के लिए अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य की मार्गदर्शिका जारी की गई है। इसके अंतर्गत मुख्य विषयों—लेखाशास्त्र (Accountancy), व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) एवं अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य संकाय)—में 20 अंक का आंतरिक परियोजना कार्य (सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 80 अंक) तथा इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस (Informatics Practices) में 30 अंक की बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा (सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 70 अंक) निर्धारित है!

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत निर्देशिका (PDF) के अनुसार कक्षा 12वीं वाणिज्य समूह के सभी प्रमुख विषयों का शब्दशः अंक विभाजन, चरणबद्ध वार्षिक समय-सारणी एवं आधिकारिक प्रोजेक्ट/प्रायोगिक कार्यों की संपूर्ण सूची नीचे दी जा रही है!

1. मण्डल अधिकृत अंक विभाजन तालिकाएँ
अ. लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन एवं अर्थशास्त्र (वाणिज्य) (पूर्णांक - 20 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
2 त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
4 वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 20 अंक
उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
ब. इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस (Informatics Practices) (पूर्णांक - 30 अंक):

(प्रायोगिक परीक्षा योजना: परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।)

क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 प्रयोग (कोई दो) 12 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) 08 अंक
3 अभिलेख 05 अंक
4 मौखिक प्रश्न 05 अंक
पूर्णांक 30 अंक
2. वाणिज्य समूह प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: प्रोजेक्ट विषय आवंटन एवं प्रोजेक्ट-1 लेखन (जुलाई - अगस्त) सत्रारंभ में वाणिज्य शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वित्तीय विश्लेषण, साझेदारी संलेख, उपभोक्ता संरक्षण व बजट प्रोजेक्ट का आवंटन। IP में सीरीज व डेटाफ्रेम प्रोग्रामिंग का प्रारंभ।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन एवं अंक संधारण (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रथम प्रोजेक्ट का संकलन (05 अंक), अभ्यास पुस्तिका की जांच तथा विद्यालय स्तर पर आंतरिक अभिलेख संधारण।
  • चरण 3: द्वितीय चरण प्रोजेक्ट व अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व द्वितीय प्रोजेक्ट का पूर्ण होना (05 अंक), रोकड़ प्रवाह, भर्ती के स्रोत, जीएसटी दरों का सर्वेक्षण तथा IP प्रायोगिक फाइल का संधारण।
  • चरण 4: वार्षिक बोर्ड परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन व ऑनलाइन प्रविष्टि (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व तृतीय प्रोजेक्ट का संपादन (05 अंक), अभ्यास पुस्तिका का अंतिम परीक्षण (05 अंक), IP में 30 अंकों की बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा (12 अंक प्रयोग + 8 अंक प्रोजेक्ट + 5 अंक अभिलेख + 5 अंक मौखिकी) तथा अंकों की मण्डल पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग।
3. आधिकारिक विषयवार प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: लेखाशास्त्र (Accountancy) (कक्षा 12वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

  1. किन्ही दो फर्मों को आधार बनाकर ख्याति का मूल्यांकन।
  2. किसी भी कंपनी के लेखा अनुपातों का विश्लेषण।
  3. पुर्नमूल्यांकन खाते से संबंधित नकल बही प्रविष्टियों का विश्लेषण।
  4. अपने शहर में स्थित किसी फर्म के साझेदारी संलेख में लिखी गई प्रमुख शर्तों का उल्लेख।
  5. भारत में व्यापार करने वाली सरकारी कंपनी, निजी कंपनी, सार्वजनिक एवं बहुराष्ट्रीय कंपनी की सूची।
  6. अपने शहर की कम से कम 20 फर्मों के नाम की सूची तैयार करें तथा उसके स्वामी का नाम भी लिखें।
  7. अनुपात विश्लेषण के उद्देश्य लिखिए।
  8. लेखांकन अनुपात के कोई 15 सूत्र लिखिये।
  9. पुनर्मूल्यांकन निर्माण के उद्देश्य एवं प्रारूप दीजिए।
  10. एक कंपनी का रोकड़ प्रवाह विवरण तैयार कीजिये।
■ विषय: व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) (कक्षा 12वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

  1. भारत की कोई 5 महत्वपूर्ण कंपनियों की संगठन संरचना का विश्लेषण कीजिए।
  2. निम्न की व्याख्या कीजिए: 1. लोक अदालत, 2. जिला फोरम, 3. राज्य उपभोक्ता आयोग, 4. राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग।
  3. स्टॉक एक्सचेंज, स्कन्ध विपणी का भारत में महत्व।
  4. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में उपभोक्ता के अधिकार एवं दायित्वों की विस्तृत व्याख्या कीजिये।
  5. भारत में प्रचलित प्रबंध के पाठ्यक्रमों की जानकारी एवं उनकी उपयोगिता संकलित कीजिए।
  6. भर्ती के विभिन्न स्रोतों का विश्लेषण कीजिए।
  7. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में हुए विमुद्रीकरण के इतिहास की व्याख्या कीजिए।
  8. भारत के 10 प्रवर्तकों के नाम एवं उनके प्रबंध कौशल का संक्षिप्त वर्णन लिखिए, जिन्होंने अपने संगठन को बुलंदी तक पहुंचाया।
  9. प्रबंध के कार्य एवं महत्व लिखिये।
  10. स्टाफिंग का महत्व क्या है विस्तृत व्याख्या करे।
  11. नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों की व्याख्या कीजिए।
■ विषय: अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य) (कक्षा 12वीं) - प्रायोजना कार्य

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

  1. अपने परिवार का एक मासिक बजट तैयार करें तथा परिवार की आय एवं समस्त आवश्यक वस्तुओं के क्रय मात्रा के आधार पर बजट सेट तैयार करें।
  2. अपने विद्यालय अथवा निवासस्थान (निकटतम) के पास किसी दैनिक अथवा साप्ताहिक हाट बाजार में वस्तुओं की माँग एवं कीमत का अवलोकन कर माँग के नियम का विश्लेषण करें।
  3. आप दिन प्रतिदिन जिन वस्तुओं का उपभोग करते है उनमें से किन्हीं पांच वस्तुओं की सूची बनायें तथा उनके उत्पादन में आगत तथा निर्गत की पहचान करें।
  4. एक ऐसी बाजार संरचना पर विचार करें, जिसमें फर्मों की संख्या काफी अधिक होती है किन्तु उनके द्वारा उत्पादित वस्तु सजातीय नहीं है। ऐसे बाजार संरचना का विश्लेषण करें।
  5. सरकार कुछ वस्तुओं की अधिकतम कीमत व न्यूनतम कीमत निर्धारित करती है निकटतम राशन की दुकान से सूचना एकत्र कर उच्चतम निर्धारित कीमत का तथा कृषि समर्थन, कीमत कार्यक्रम का अवलोकन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करें।
  6. अपने आसपास के छोटे बड़े बाजार का अवलोकन करें तथा अंतिम वस्तुएं, उपभोग वस्तुएँ, पूंजीगत वस्तुएँ तथा टिकाउ वस्तुओं की पहचान कर मध्यवर्ती वस्तुओं से तुलना करें।
  7. आपके द्वारा 1 माह में खरीदी गई वस्तुओं पर मुद्रित जी.एस.टी. दरों का अवलोकन करे वस्तु एवं सेवाकर की गतिशीलता उनकी दरों एवं प्रभावों का परीक्षण करें।
  8. अपने पालकों अथवा अन्य संपर्क सूत्रों जैसे बैंक या बैंक की किसी शाखा पर जाकर बैंक की दैनिक क्रियाकलापों का अवलोकन करें एवं बैंक में प्रयोग होने वाले उपभोक्ता प्रपत्रों का संग्रह कर विषय शिक्षक की सहायता से प्रपत्रों का सार तैयार करें।
  9. टी.वी., समाचार पत्र में प्रकाशित सरकारी बजट की जानकारियां एकत्र करें व बजट की छात्र परिदृश्य में उपलब्धियों की शिक्षक के साथ चर्चा कर तर्क विश्लेषण करे एवं बजट संबंधी अपने विचार व्यक्त करें।
  10. वर्तमान परिदृश्य में 2000 रूपये के नोटों के चलन से बाहर होने पर तथा पूर्व में 500 रूपये, 1000 रूपये के नोटों के विमुद्रीकरण से आपके तथा परिवार के आर्थिक अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन प्रभावों का विश्लेषण कर अपने विचार व्यक्त करें।
  11. प्राकृतिक प्रकोप जैसे अतिवृद्धि या अल्पवृष्टि तूफान एवं अन्य घटनाओं से आपके आसपास आर्थिक वातावरण आर्थिक तंत्र प्रभावित होता है। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के परिदृश्य में बाधित आर्थिक क्रियाकलापों की सूची तैयार कर प्रभावों की समीक्षा करें।
  12. बाजार तथा बाजार के प्रकारों का वर्णन करों।
  13. भारतीय उद्योगों पर लॉकडाउन का क्या प्रभाव पड़ा।
  14. किसी गांव पर केस स्टडी तेयार करें।
  15. भारत में करों के प्रकारो का वर्णन कर प्रोजेक्ट तैयार करें।
■ विषय: इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस (Informatics Practices) (कक्षा 12वीं)

प्रायोगिक एवं प्रायोजना कार्य सूची:

(निर्देश - उपरोक्त प्रायोगिक प्रश्नों के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य प्रायोगिक प्रश्न भी विद्यार्थियों को दे सकते है।)

  1. ndarray से सीरीज क्रिएट करने के लिए प्रोग्राम लिखिए।
  2. सीरीज की साइज (लेंथ) फाइंड करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए।
  3. head () के उपयोग को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए।
  4. कॉलम्स को सॉर्ट करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए।
  5. मीडियन फाइंड करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

👉 MPBSE Official Project & Practical Guidelines PDF (mpbse.nic.in)

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में प्रोजेक्ट व प्रायोगिक के अंक बोर्ड पोर्टल पर कैसे भेजे जाते हैं?
उत्तर: संस्था स्तर पर आंतरिक प्रोजेक्ट मूल्यांकन (20 अंक) तथा IP की बाह्य प्रायोगिक परीक्षा (30 अंक) संपन्न कराकर मण्डल के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल (MP Online / MPBSE Portal) पर निर्धारित तिथियों के भीतर दर्ज किए जाते हैं।
प्रश्न 2: कक्षा 12वीं लेखाशास्त्र में 20 अंकों का क्या प्रारूप है?
उत्तर: अभ्यास पुस्तिका हेतु 05 अंक, त्रैमासिक पूर्व 1 प्रोजेक्ट (05 अंक), अर्द्धवार्षिक पूर्व 1 प्रोजेक्ट (05 अंक) तथा वार्षिक पूर्व 1 प्रोजेक्ट (05 अंक) निर्धारित हैं।
प्रश्न 3: इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस (IP) में परीक्षा के समय कितने प्रोग्राम करवाने होते हैं?
उत्तर: IP में बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से कोई दो प्रोग्राम संपन्न करवाए जाते हैं, जिसके लिए 12 अंक निर्धारित हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।