MP Board Class 12th Arts Group Project & Practical 2026-27: कक्षा 12वीं कला समूह अधिकृत प्रोजेक्ट कार्य, प्रायोगिक सूची व अंक योजना
MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत निर्देशिका (PDF) के अनुसार कक्षा 12वीं कला समूह के सभी प्रमुख विषयों का शब्दशः अंक विभाजन, चरणबद्ध वार्षिक समय-सारणी एवं प्रोजेक्ट/प्रायोगिक कार्यों की संपूर्ण सूची नीचे प्रस्तुत है!
| क्रमांक | मूल्यांकन मद | आवंटित अंक |
|---|---|---|
| 1 | अभ्यास पुस्तिका | 05 अंक |
| 2 | त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट | 05 अंक |
| 3 | अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट | 05 अंक |
| 4 | वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट | 05 अंक |
| पूर्णांक | 20 अंक | |
| क्रमांक | शीर्षक | आवंटित अंक |
|---|---|---|
| 01 | सम्बन्धित पाठ्यवस्तु | 03 |
| 02 | नालेज पाठ्यवस्तु, रिसर्च वर्क | 03 |
| 03 | प्रस्तुतिकरण | 04 |
| 04 | मौखिक साक्षात्कार | 05 |
| 05 | अभ्यास पुस्तिका | 05 |
| कुल योग | 20 अंक | |
| क्रमांक | मूल्यांकन मद | आवंटित अंक |
|---|---|---|
| 1 | प्रायोगिक परीक्षा | 18 अंक |
| 2 | प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) | 03 अंक |
| 3 | अभिलेख | 04 अंक |
| 4 | मौखिक प्रश्न | 05 अंक |
| पूर्णांक | 30 अंक | |
| क्रमांक | मूल्यांकन मद | आवंटित अंक |
|---|---|---|
| 1 | प्रयोग (कोई दो - कोई एक संपन्न करना है तथा एक लिखना है) | 10 + 5 = 15 अंक |
| 2 | प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) | 05 अंक |
| 3 | प्रायोगिक अभिलेख (प्रेक्टिकल फाइल) | 05 अंक |
| 4 | मौखिक प्रश्न | 05 अंक |
| पूर्णांक | 30 अंक | |
| क्रमांक | मूल्यांकन मद | आवंटित अंक |
|---|---|---|
| 1 | प्रयोग (कोई तीन) | 18 अंक |
| 2 | प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) | 03 अंक |
| 3 | अभिलेख | 04 अंक |
| 4 | मौखिक प्रश्न | 05 अंक |
| पूर्णांक | 30 अंक | |
- चरण 1: प्रोजेक्ट आवंटन एवं तैयारी (जुलाई - अगस्त) पाठ्यक्रम के आधार पर प्रोजेक्ट विषयों का आवंटन। विद्यार्थियों द्वारा त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रथम प्रोजेक्ट का लेखन, मानचित्र/चार्ट निर्माण एवं अभ्यास पुस्तिका में संधारण (05 अंक)।
- चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व प्रथम प्रोजेक्ट का परीक्षण, भूगोल एवं मनोविज्ञान प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन तथा विद्यालय स्तर पर आंतरिक अंक संधारण।
- चरण 3: द्वितीय चरण एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित द्वितीय प्रोजेक्ट का पूर्ण होना, भूगोल के क्षेत्रीय सर्वेक्षण/आंकड़ों के आलेखी निरूपण का अभ्यास, मनोविज्ञान के प्रयोगों का संपादन तथा 05 अंक अधिभार का निर्धारण।
- चरण 4: वार्षिक परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन व ऑनलाइन प्रविष्टि (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व तृतीय प्रोजेक्ट का संपादन, अभ्यास पुस्तिकाओं/प्रायोगिक फाइलों की अंतिम जांच, मौखिक साक्षात्कार (Viva-voce), बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा संपादन तथा 20/30 अंकों की मण्डल पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग।
- हड़प्पा संस्कृति की नगर योजना, भवन निर्माण कला तथा लेखन शैली का चित्रात्मक अध्ययन करना।
- वर्तमान में प्रचलित पांच विभिन्न नोटों और सिक्कों को इकट्ठा कीजिए इनके दोनों ओर आप जो देखते हैं उनका वर्णन कीजिए तथा पांच प्राचीन कालीन विभिन्न सिक्कों से इनकी तुलना कीजिए।
- मानचित्र में सम्राट अशोक के प्रमुख 5 अभिलेखों को चिन्हित करते हुए उनकी प्रमुख विशेषताओं पर एक विस्तृत प्रायोजना तैयार कीजिए।
- 'यात्रियों के नजरिए' अध्याय में उल्लेखित यात्रियों में से किन्हीं दो यात्रियों के जीवन-वृत्त तथा कृतियों के साथ-साथ उनकी यात्राओं को मानचित्र में प्रदर्शित करते हुए रिपोर्ट तैयार कीजिए।
- भक्ति-सूफी परंपरा के किन्हीं दो उपदेशकों, संतों का चयन करते हुए उनके जीवन तथा उपदेशों को चित्र सहित संकलित करते हुए/विश्लेषण कीजिए।
- विजयनगर साम्राज्य ने स्थापत्य कला को नया आयाम प्रदान किया, इसे विजयनगर साम्राज्य में स्थापत्य के किन्हीं 4 भवनों की चित्र सहित व्याख्या कीजिए।
- आपके ग्राम/शहर/जिले के स्थानीय 04 स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन-वृत्त का चित्र सहित उनके कार्य क्षेत्र को मानचित्र में चिन्हित कर विश्लेषण कीजिए।
- राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका को केंद्र में रखकर प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों को क्रमानुसार लिखिए एवं मानचित्र में रेखांकित कीजिए।
- इतिहास के एक छात्र के रूप में ग्राम/शहर/जिले का भ्रमण कीजिए और वहां की स्थानीय कला, संस्कृति, भाषा एवं ऐतिहासिक स्थलों का विश्लेषण/अध्ययन अग्रलिखित बिन्दुओं पर कीजिए: शीर्षक, परिचय/प्रस्तावना, साहित्य समीक्षा, उद्देश्य, परिकल्पना, क्रियाविधि, अपेक्षित परिणाम, संदर्भ ग्रंथ सूची।
- भारत के राजनीतिक मानचित्र को बनाते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी एवं राजभाषा को प्रदर्शित कीजिए।
- अपने बुजुर्गों द्वारा की गई किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा से संबंधित जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए, जिसमें निम्न बिंदुओं को शामिल किया गया हो: 1. कहां गए ?, 2. यात्रा कैसे की ?, 3. किन लोगों से मुलाकात हुई ?, 4. कौन सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा ?, 5. उस स्थान विशेष का खानपान, रीति रिवाज, वेशभूषा, भाषा, शिक्षा और जीवन शैली कैसी है?
- किसी एक ग्राम पंचायत का भ्रमण करके, 16वीं-17वीं शताब्दी की ग्राम पंचायतों से तुलना करते हुए एक रिपोर्ट तैयार कीजिए, जिसमें उनके बीच समानताओं और असमानताओं का विश्लेषण हो।
- अपने गांव के वृद्धजनों से चर्चा करके एक रिपोर्ट तैयार कीजिए, जिसमें उनके जीवनकाल के दौरान खेती और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में क्या परिवर्तन आए हैं उनका विकासात्मक अध्ययन की रिपोर्ट तैयार कीजिए।
- भारतीय संविधान के निर्माण से संबंधित एक प्रोजेक्ट तैयार कीजिए, जिसमें संविधान सभा का गठन, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और संविधान सभा के सदस्यों द्वारा उठाए गए बिन्दुओं को शामिल किया गया हो।
- अपने ग्राम/शहर/जिले के पर्यटन स्थलों की यात्रा से संबंधित एक प्रोजेक्ट तैयार कीजिए जिसमें निम्न बिंदुओं का वर्णन हो: यात्रा कब जाते हैं?, कौन जाता है?, पर्यटन यात्रा से क्या प्रयोजन है?, पर्यटन यात्रा से गतिविधियां कौन-कौन सी हैं?, पर्यटन स्थलों का विकास किन-किन रोजगार की दिशा में कैसे मददगार हो सकते हैं?
- महाभारत से संबंधित प्रकरण विभिन्न कला में कैसे प्रदर्शित किए गये हैं इनकी खोज कीजिये। उदाहरण के लिए पण्डवानी, कथकली, अंधा युग (नाटक)। अपनी कक्षा में इनका मंचन कीजिये।
(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)
- स्वतंत्रता प्राप्ति से वर्तमान समय तक की पंचवर्षीय योजनाओं पर विवरण तैयार कर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिये।
- नये राष्ट्र निर्माण की कौन सी मुख्य चुनौतियाँ आईं? इसका विश्लेषणात्मक प्रोजेक्ट तैयार कीजिये।
- भारत में आजादी के बाद से मतदान के तरीकों में क्या-क्या बदलाव हुये उसका विश्लेषण कर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिए।
- नीति आयोग देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, वर्तमान समय में नीति आयोग की प्रासंगिकता पर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिये।
- भारत की विदेश नीति का निर्माण किन-किन सिद्धांतों पर हुआ, आलोचनात्मक विश्लेषण कर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिये।
- पर्यावरण की सुरक्षा के लिए, पर्यावरण आंदोलन संसार के किन-किन देशों में हुआ? इनकी सूची तैयार कर कार्यवाही विवरण का प्रोजेक्ट तैयार कीजिये।
- भारत के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नाम, चुनाव चिन्ह व कार्यों का विश्लेषण करते हुए प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिये।
- भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की लोकतंत्र में आवश्यकता को उदाहरण सहित विश्लेषण कर प्रोजेक्ट तैयार कीजिये।
- विश्व शांति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका को उदाहरण देकर प्रोजेक्ट तैयार कीजिये।
- दक्षिण एशिया के देशों में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में भारत की स्थिति व प्रभाव को उदाहरण सहित समझा कर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिये।
- दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है इसकी सफलता व संवर्धन हेतु एक प्रतिवेदन तैयार कर प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कीजिए।
- युद्ध की विभीषिका से बचने के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख भूमिका का उदाहरण देकर प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कीजिए।
- वैश्वीकरण की अवधारणा, आवश्यकता और प्रभाव पर वर्तमान परिदृश्य के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार कीजिए।
- विश्व की सांझी संपदा क्या है? इसकी सुरक्षा मानवता के लिये आवश्यक है, उक्त संबंध में अपना प्रोजेक्ट कार्य सचित्र तैयार कीजिए।
- स्वतंत्रता के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था में कब-कब संकट निर्मित हुआ? लोकतंत्र को बचाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहल भी की गई; लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आये संकटों एवं सर्वोच्च न्यायालय की रक्षा हेतु पहल की सूची तैयार कर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कीजिए।
- "उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत 04 असाक्षर प्रौढ़ को चिन्हित कर उन्हें साक्षर बनाने हेतु प्रायोजना कार्य तैयार कीजिये।
(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)
- अपने परिवार का एक मासिक बजट तैयार करें तथा परिवार की आय एवं समस्त आवश्यक वस्तुओं के क्रय मात्रा के आधार पर बजट सेट तैयार करें।
- अपने विद्यालय अथवा निवासस्थान (निकटतम) के पास किसी दैनिक अथवा साप्ताहिक हाट बाजार में वस्तुओं की माँग एवं कीमत का अवलोकन कर माँग के नियम का विश्लेषण करें।
- आप दिन प्रतिदिन जिन वस्तुओं का उपभोग करते हैं उनमें से किन्हीं पांच वस्तुओं की सूची बनायें तथा उनके उत्पादन में आगत तथा निर्गत की पहचान करें।
- एक ऐसी बाजार संरचना पर विचार करें, जिसमें फर्मों की संख्या काफी अधिक होती है किन्तु उनके द्वारा उत्पादित वस्तु सजातीय नहीं है। ऐसी बाजार संरचना का विश्लेषण करें।
- सरकार कुछ वस्तुओं की अधिकतम कीमत व न्यूनतम कीमत निर्धारित करती है, निकटतम राशन की दुकान से सूचना एकत्र कर उच्चतम निर्धारित कीमत का तथा कृषि समर्थन, कीमत कार्यक्रम का अवलोकन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करें।
- अपने आसपास के छोटे बड़े बाजार का अवलोकन करें तथा अंतिम वस्तुएं, उपभोग वस्तुएँ, पूंजीगत वस्तुएँ तथा टिकाऊ वस्तुओं की पहचान कर मध्यवर्ती वस्तुओं से तुलना करें।
- आपके द्वारा 1 माह में खरीदी गई वस्तुओं पर मुद्रित जी.एस.टी. दरों का अवलोकन करें, वस्तु एवं सेवाकर की गतिशीलता उनकी दरों एवं प्रभावों का परीक्षण करें।
- अपने पालकों अथवा अन्य संपर्क सूत्रों जैसे बैंक या बैंक की किसी शाखा पर जाकर बैंक के दैनिक क्रियाकलापों का अवलोकन करें एवं बैंक में प्रयोग होने वाले उपभोक्ता प्रपत्रों का संग्रह कर विषय शिक्षक की सहायता से प्रपत्रों का सार तैयार करें।
- टी.वी., समाचार पत्र में प्रकाशित सरकारी बजट की जानकारियां एकत्र करें व बजट की छात्र परिदृश्य में उपलब्धियों की शिक्षक के साथ चर्चा कर तर्क विश्लेषण करें एवं बजट संबंधी अपने विचार व्यक्त करें।
- वर्तमान परिदृश्य में 2000 रूपये के नोटों के चलन से बाहर होने पर तथा पूर्व में 500 रूपये, 1000 रूपये के नोटों के विमुद्रीकरण से आपके तथा परिवार के आर्थिक अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन प्रभावों का विश्लेषण कर अपने विचार व्यक्त करें।
- प्राकृतिक प्रकोप जैसे अतिवृष्टि या अल्पवृष्टि, तूफान एवं अन्य घटनाओं से आपके आसपास आर्थिक वातावरण आर्थिक तंत्र प्रभावित होता है। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के परिदृश्य में बाधित आर्थिक क्रियाकलापों की सूची तैयार कर प्रभावों की समीक्षा करें।
- बाजार तथा बाजार के प्रकारों का वर्णन करो।
- भारतीय उद्योगों पर लॉकडाउन का क्या प्रभाव पड़ा।
- किसी गांव पर केस स्टडी तैयार करें।
- भारत में करों के प्रकारों का वर्णन कर प्रोजेक्ट तैयार करें।
(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)
- अपने विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लिखवाना।
- किसी उद्योग के बारे में जानकारी लिखना।
- छात्रों के घर में अध्ययन की समय सारिणी तैयार करवाना।
- जनसंपर्क और जनसंचार के साधनों के बारे में लिखवाना।
- समाज सुधार आंदोलन के बारे में लिखवाना।
- पर्यावरण सुरक्षा के अंतर्गत जन संवर्धन के उपाय लिखवाना।
- यातायात संबंधी नियम/सड़क सुरक्षा के उपाय लिखवाना।
- परिवार के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तृत विवरण लिखवाना।
- ग्रामीण एवं नगरीय विभिन्नताओं के बारे में लिखिये।
- विभिन्न आयु वर्ग की आवश्यकताओं के बारे में लिखिये।
भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य भाग-02:
- आंकड़े स्रोत एवं संकलन
- आंकड़ों का प्रक्रमण
- आंकड़ों का आलेखी निरूपण
- स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी
प्रोजेक्ट कार्य व गतिविधियाँ:
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक स्तर पर वर्ष में होने वाली वास्तविक भौगोलिक घटनाओं / मानवीय क्रियाकलापों जैसे-भूकंप, सुनामी, सूखा, अतिवृष्टि, पर्यावरण, जनसंख्या, प्रवास, आर्थिक, सामाजिक, मानवीय गतिविधियां आदि के अंतर्गत होने वाली घटनाओं का विवरण, चित्र, सूचना, समाचार पत्रों की कटिंग आदि के संकलन पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करवाए जाएँ। विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने एवं विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से विषय संबंधी अन्य प्रोजेक्ट कार्यों का समावेश शिक्षक द्वारा किया जा सकता है।
- विद्यार्थियों को नगर / गांव का भ्रमण कराकर जनसंख्या की विभिन्न विशेषताओं से संबंधित सर्वेक्षण अभ्यास कराना एवं रिकॉर्ड संधारण।
- स्थानीय डेयरीफॉर्म, कृषि फॉर्म, खदान, फलों के उद्यानों का भ्रमण कराना एवं प्रोजेक्ट तैयार कराना।
- स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के उद्योगों का भ्रमण कराना एवं सूची तैयार कर वस्तु निर्माण की जानकारी देना।
- विभिन्न प्रकार के बाजारों की जानकारी प्राप्त कराना।
- परिवहन नियमों के लिए परिवहन कार्यालयों, व्यापारिक केन्द्रों, स्टेशनों का भ्रमण कराना एवं दूरसंचार केन्द्रों की रिपोर्ट तैयार कराना।
- नगरीय समस्याओं को जानने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कराकर यथा स्थिति का परिचय कराना।
- जल संरक्षण के लिये उपाय खोजना। वॉटर हार्वेस्टिंग का मॉडल तैयार कराना।
- ग्रह नक्षत्रों, अक्षांशीय स्थिति विस्तार, कालगणना आदि की जानकारी हेतु शहर में ज्ञात स्थानों जैसे तारामण्डल आदि के भ्रमण के लिए ले जाना।
(नोटः- प्रायोगिक परीक्षा के समय किसी एक प्रोजेक्ट फाईल/कार्य का परीक्षण किया जाए।)
(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)
इकाई - 1 "मनोवैज्ञानिक गुणों में विभिन्नताएँ":
- अपने पड़ोस के 5 व्यक्तियों का साक्षात्कार "मनोवैज्ञानिक गुणों के 5 क्षेत्र बुद्धि, अभिक्षमता, अभिरुचि, व्यक्तित्व, मूल्य के आधार पर करें तथा एक तुलनात्मक विवरण तैयार कर उनकी तुलना करें।
- किन्हीं 5 व्यवसायों का चयन कर लोगों द्वारा व्यवसायों में किये जा रहे कार्यों की प्रकृति के बारे में सूचनायें एकत्रित करें तथा व्यवसायों में सफल निष्पादन के लिए अपेक्षित मनोवैज्ञानिक गुणों पर एक रिपोर्ट तैयार करें।
इकाई - 2 "आत्म एवं व्यक्तित्व":
- आप क्या बनना चाहते हैं कल्पना करें कि आपने अपने आदर्श आत्म को प्राप्त कर लिया है। इन संवर्गों के प्रति भी अपनी अभिवृत्तियों को अभिव्यक्त कीजिए: (अ) विद्यालय (ब) मित्र (स) परिवार (द) धन। इन पर अपनी आदर्श अभिवृत्तियों का वर्णन करते हुए एक पैराग्राफ लिखिए।
- 5 ऐसे लोगों का चयन कीजिए जिनकी आप अत्यंत प्रशंसा करते हैं। उनके व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताएँ हैं जिन्होंने आपको प्रभावित किया है? एक प्रतिवेदन तैयार कीजिए।
इकाई - 03 'जीवन की चुनौतियों का सामना':
- ऐसी दबावपूर्ण घटनाओं का वर्णन कीजिए जिनका आपने तथा आपके 2 सहपाठियों ने पिछले एक वर्ष में अनुभव किया हो। उनका सामना करने के लिए किन तकनीकों का प्रयोग किया गया, उल्लेख कीजिए।
- अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी से उन विशिष्ट दबाव कारकों के विषय में विचार-विमर्श कर उनका वर्णन कीजिए, जिनका अनुभव तथा सामना वे अपने जीवन में कर रहे हैं।
इकाई - 04 'मनोवैज्ञानिक विकार':
- अपनी 10वीं बोर्ड की परीक्षा के पहले आपने कैसा महसूस किया था? जब परीक्षा पास आ रही थी, जब आप परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे थे; अपने अनुभवों को शारीरिक लक्षणों और मानसिक अनुभवों के रूप में लिखिए।
- शारीरिक आकर्षकता के प्रचलित मानकों के कारण भोजन विकार पैदा होते हैं। अभिनेता, अभिनेत्रियों आदि के लिए दुबलेपन का बड़ा महत्व होता है। इसके अध्ययन के लिए 10 लोगों का चयन कर उनका वर्गीकरण मोटे, सामान्य एवं दुबले के अंतर्गत करें। पोषण के आधार पर इस प्रकार का अनुकरण उचित है या अनुचित, इस पर अपने विचार प्रकट करें।
इकाई - 05 "चिकित्सा उपागम":
- आपके किसी मित्र या किसी टेलिविजन धारावाहिक के आपके मन पसंद पात्र ने जीवन की एक नकारात्मक या अभिघातज घटना का अनुभव किया हो, ऐसी परिस्थिति में अपने को उनके स्थान पर रखकर देखिए, कि वह व्यक्ति कैसा अनुभव कर रहा है एवं उबरने हेतु क्या प्रयास हो सकते हैं ? वर्णन कीजिए।
- अपने सहपाठियों की सहायता से निम्न सूचियाँ बनाइये:(अ) उन सभी क्रियाकलापों को सम्मिलित कीजिए जिनमें आपको पुरस्कार मिला हो।(ब) आपने अपने अध्यापक या मित्रों से प्रशंसा पाई हो।(स) आपको अपने शिक्षक से डांट पड़ी हो या आपके मित्र आपसे क्रुद्ध हुए हों।प्रत्येक परिस्थिति में आपकी मनोदशा पर क्या प्रभाव पड़ता है, वर्णन कीजिए।
- कुछ ऐसी संस्थाओं के बारे में सूचना एकत्र कर उनकी सूची बनाइये जो मनोरोग/मनश्चिकित्सात्मक सहायता प्रदान करती हैं। उनकी कार्य प्रणाली का वर्णन कीजिए।
इकाई - 06 "अभिवृत्ति एवं सामाजिक संज्ञान":
- एक समाचार पत्र या पत्रिका से एक ऐसा विज्ञापन काटिए जो आपका ध्यान आकर्षित करता हो। विज्ञापन के बारे में निम्नलिखित विवरण लिखिए:• विज्ञापन का विषय • विज्ञापन के अच्छे एवं खराब परिणाम • इसमें एक तार्किक अपील है या सांवेगिक अपील • क्या इसमें एक लोकप्रिय अपील है ?
इकाई - 07 "सामाजिक प्रभाव एवं समूह प्रक्रम":
- अपने शिक्षक से किसी जूनियर कक्षा में जाने की अनुमति लीजिए। वहां जाकर विद्यार्थियों से अनुरोध कीजिए। क्या विद्यार्थियों ने आपकी आज्ञा का पालन किया? कक्षा से वापस आकर आपने जो कुछ देखा, उस पर अपने अध्यापक एवं सहपाठियों से चर्चा कीजिए तथा अपने अनुभवों को 2-3 पैराग्राफ में लिखिए।
प्रायोगिक कार्य सूची (कोई तीन):
- रक्त वर्ग की पहचान करना (स्लाइड विधि द्वारा)।
- दूध में मिलावट का परीक्षण करना।
- प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स तैयार करना एवं पट्टियां बांधना।
- जल शुद्धिकरण की विधियों का प्रायोगिक प्रदर्शन करना।
- भोजन पकाने की किसी एक विधि का प्रदर्शन करना।
पाठ्यक्रम गतिविधि आधारित परियोजना कार्य:
- हृदय की रचना एवं कार्यप्रणाली का मॉडल / चार्ट बनाना।
- विभिन्न संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं टीकाकरण चार्ट तैयार करना।
- संतुलित आहार तालिका तैयार करना (विभिन्न आयु वर्ग हेतु)।
- कुपोषण के लक्षण, कारण एवं निवारण पर रिपोर्ट तैयार करना।
- विभिन्न पोषक तत्वों के मुख्य स्रोतों का सचित्र संकलन।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
👉 MPBSE Official Project & Practical Guidelines PDF (mpbse.nic.in)

0 Comments