MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 11th Arts Group Project & Practical 2026-27: कक्षा 11वीं कला समूह अधिकृत प्रोजेक्ट कार्य, प्रायोगिक सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 11वीं कला समूह (Humanities) प्रोजेक्ट: 20 अंक / प्रायोगिक: 30 अंक सत्र 2026-27 अधिकृत

MP Board Class 11 Arts Project Work 2026-27, MPBSE Class 11 History Project, MP Board Class 11 Political Science Project, Class 11 Geography Practical MP Board, MP Education Gyan Deep Class 11 Humanities
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं कला संकाय (Arts Group) के विषयों के लिए अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अंतर्गत गैर-प्रायोगिक विषयों (इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र) में 20 अंक का प्रोजेक्ट कार्य तथा प्रायोगिक विषयों (भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान) में 30 अंक का प्रायोगिक एवं परियोजना कार्य निर्धारित है!

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत पीडीएफ के अनुसार कक्षा 11वीं कला समूह के सभी प्रमुख विषयों का शब्दशः अंक विभाजन, समय-सारणी एवं प्रोजेक्ट/प्रायोगिक कार्यों की संपूर्ण सूची नीचे प्रस्तुत है।

1. मण्डल अधिकृत अंक विभाजन तालिकाएँ
अ. इतिहास, अर्थशास्त्र (कला) एवं समाजशास्त्र (पूर्णांक - 20 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
2 त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
4 वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 20 अंक
ब. राजनीति विज्ञान (पूर्णांक - 20 अंक):
क्रमांक शीर्षक आवंटित अंक
01 सम्बन्धित पाठ्यवस्तु 03
02 पाठ्यवस्तु पर आधारित रिसर्च वर्क 06
03 प्रस्तुतिकरण 03
04 मौखिक साक्षात्कार 04
05 अभ्यास पुस्तिका 04
कुल योग 20 अंक
स. भूगोल (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 प्रायोगिक परीक्षा 18 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) 03 अंक
3 अभिलेख 04 अंक
4 मौखिक प्रश्न 05 अंक
पूर्णांक 30 अंक
द. मनोविज्ञान (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 प्रयोग (कोई एक) 15 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) 05 अंक
3 प्रायोगिक अभिलेख (प्रेक्टिकल रिकॉर्ड) 05 अंक
4 मौखिक प्रश्न 05 अंक
पूर्णांक 30 अंक
इ. गृह विज्ञान - एनाटॉमी फिजियोलॉजी एण्ड हाईजीन (कला समूह) (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 प्रयोग (कोई तीन) 18 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) 03 अंक
3 अभिलेख 04 अंक
4 मौखिक प्रश्न 05 अंक
पूर्णांक 30 अंक
2. कला समूह प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: प्रोजेक्ट आवंटन एवं तैयारी (जुलाई - अगस्त) पाठ्यक्रम के आधार पर प्रोजेक्ट विषयों का आवंटन। विद्यार्थियों द्वारा त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रथम प्रोजेक्ट का लेखन, मानचित्र/चार्ट निर्माण एवं अभ्यास पुस्तिका में संधारण।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व प्रथम प्रोजेक्ट का परीक्षण, भूगोल एवं मनोविज्ञान प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन तथा विद्यालय स्तर पर अभिलेख संधारण।
  • चरण 3: द्वितीय चरण एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित द्वितीय प्रोजेक्ट का पूर्ण होना, भूगोल के क्षेत्रीय सर्वेक्षण/प्रायोगिक अभ्यास, मनोविज्ञान के प्रयोगों का संपादन तथा 05 अंक अधिभार का निर्धारण।
  • चरण 4: वार्षिक परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व तृतीय प्रोजेक्ट का संपादन, अभ्यास पुस्तिकाओं/प्रायोगिक अभिलेखों की अंतिम जांच, मौखिक साक्षात्कार (Viva-voce), प्रायोगिक परीक्षा संपादन तथा अंकों का समेकन।
3. आधिकारिक विषयवार प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: इतिहास (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
  1. मेसोपोटामिया सभ्यता के कीलाकार अक्षर/संकेत का चित्रांकन करते हुए लेखन कला के विकास पर अपने विचार लिखिए।
  2. रोमन साम्राज्य में स्त्रियां कहां तक आत्मनिर्भर थीं? रोमन परिवार की स्थिति की तुलना आज के भारतीय परिवार की स्थिति से करते हुए समीक्षा कीजिए।
  3. अपने शहर गांव में रहने वाली यायावरी जनजातियों की सूची बनाते हुए उनकी जीवन शैली का विश्लेषण कीजिए।
  4. मंगोलों के वंश वृक्ष की भांति अपने परिवार के वंश वृक्ष का चित्रांकन कीजिए।
  5. अपने ग्राम/शहर के व्यवसाय, भाषा, धन और शिक्षा पर आधारित श्रेणीबद्ध सामाजिक ढांचे से परिचर्चा/संवाद करके एक रिपोर्ट तैयार कीजिए।
  6. कल्पना कीजिए कि आप पुनर्जागरण कालीन यूरोप में एक वैज्ञानिक हैं, आप क्या-क्या वैज्ञानिक खोजें करना चाहेंगे और क्यों ? सूचीबद्ध कीजिए।
  7. वर्तमान में व्यापार और सेवाओं के परिवहन के सबसे सरल और सस्ते साधन पर अपने क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए अपने शब्दों में विश्लेषण कीजिए।
  8. यूरोपीय लोगों और अमेरिकी मूल निवासियों के मन में एक-दूसरे की जो छवि थी तथा प्रकृति को देखने के जो उनके अलग-अलग तरीके थे उन पर विचार करते हुए प्रायोजना तैयार कीजिए।
  9. अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों पर यूरोपियों के आगमन से क्या प्रभाव पड़ा ? सूची बनाते हुए विश्लेषण कीजिए।
  10. आधुनिकीकरण के रास्ते पर बढ़ते हुए तत्कालीन चीन में घटित घटनाओं की क्रमबद्ध सूची बनाइए।
नोट:
1. उपरोक्त प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) की सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को कोई 5 प्रायोजना कार्य करना अनिवार्य है।
2. उपरोक्त प्रायोजना कार्य के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य प्रायोजना कार्य भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं।
प्रायोजना कार्य हेतु सुझावात्मक मार्गदर्शी बिन्दु: 1. प्रायोजना का शीर्षक, 2. उद्देश्य, 3. क्रिया विधि, 4. चित्रांकन/रेखाचित्र/नक्शे/फोटोग्राफ्स, आदि, 5. उपसंहार/निष्कर्ष, 6. संदर्भ ग्रंथ सूची, 7. परिशिष्ट, 8. कक्षा कक्ष में विद्यार्थी का प्रस्तुतीकरण, 9. प्रायोजना पर छात्र शिक्षक का प्रतिपरीक्षण, 10. शिक्षक द्वारा प्रायोजना कार्य की समीक्षा, 20 से 30 शब्दों में।
■ विषय: राजनीति विज्ञान (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य की सूची

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. भारत का संविधान कैसे निर्मित हुआ, इस पर अपने विचार व्यक्त कर, परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  2. आप भारत के नागरिक हैं, आपको संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों का विवरण करते हुए चार्ट बनाइए।
  3. यदि आपको नये राष्ट्र के लिए संविधान बनाना हो तो उसके लिए सुझावात्मक परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  4. आपके अनुसार कौनसा मौलिक अधिकार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसके प्रावधानों को तर्क देकर परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  5. भारत की चुनाव प्रणाली में क्या-क्या परिवर्तन हुये, क्या परिवर्तन आपके विचार से होना चाहिये ? इसका विश्लेषण कर परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  6. संसद कार्यपालिका को कैसे नियंत्रण करती है। इस विषय पर परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  7. संघवाद के प्रावधानों पर सुझाव देते हुए परियोजना कार्य पूर्ण कीजिए।
  8. राजनीतिक सिद्धांतों का अध्ययन हमारे लिए उपयोगी है। इस विषय पर उदाहरण देते हुए परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  9. लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु आपके विचारों में भारत की चुनाव प्रणाली में क्या परिवर्तन आवश्यक है, परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  10. पंच परमेश्वर ही पंचायती राज का आधार है? 73वां संविधान संशोधन का आधार लेकर अपना परियोजना कार्य तैयार कीजिए।
  11. "उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत 04 असाक्षर प्रौढ़ को चिन्हित कर उन्हें साक्षर बनाने हेतु प्रायोजना कार्य तैयार कीजिये।
■ विषय: अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य) (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य की सूची

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. अपने पड़ोस के 10 परिवारों की लोगों की जनसांख्यिकीय संरचना का सर्वेक्षण कर आदर्श प्रश्नावली तैयार करें।
  2. अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के किन्ही 5 विशेषताओं जैसे आयु, लिंग, ऊँचाई, स्वास्थ्य स्तर, कक्षा, परीक्षा परिणाम इत्यादि के आधार पर आंकड़े एकत्रित कर वर्गीकरण एवं तुलनात्मक अध्ययन कर आंकड़े प्रस्तुत करें।
  3. कक्षा में अन्य विद्यार्थियों के सहयोग से लॉटरी प्रणाली, ढोल घुमाकर, रिपेट प्रणाली एवं अन्य विधियों से दैव निदर्शन सविचार निदर्शन विधि की सार्थकता ज्ञात करें।
  4. आपके विद्यालय में वाणिज्य एवं कला संकाय की कक्षा 11वीं के समस्त वर्गों के अध्ययन की स्थिति की जानकारी संगणना विधि से ज्ञात कर एक रिपोर्ट तैयार करें व तुलनात्मक अध्ययन कर प्रतिनिधित्व समग्र का पता लगाएं।
  5. आपके आस-पास किसी शो-रूम द्वारा किसी दिन बेची गई 30 कमीजों (इंचों में) के साइज व कंपनी विक्री का अनुमान लगाये तथा आंकड़ों की सहायता से खण्डित आवृत्ति विवरण तैयार करें।
  6. अपने परिवार के एक माह की मासिक आय तथा व्यय के आंकड़ों को एकत्रित कर आवश्यकता अनुसार वर्तुल चित्र, वृत्त चित्र, वर्ग चित्र एवं आवश्यकतानुसार बहुदण्ड चित्र को प्रदर्शित करें।
  7. अपने विद्यालय के किन्ही 20 विद्यार्थियों की आयु समंक एकत्र कर व्यक्तिगत, खण्डित व सतत श्रेणी में बदलकर माध्य, माध्यिका व बहुलक का प्रयोग सुनिश्चित करें।
  8. अपने मित्र अथवा एक मध्यम वर्गीय परिवार से संपर्क कर बजट एवं अन्य सूचनाएँ एकत्रित करें तथा गतवर्ष व चालू वर्ष का निर्वाह सूचकांक निर्धारित करें।
  9. आपके विद्यालय के कला संकाय के 10 विद्यार्थियों के अर्थशास्त्र तथा इतिहास के अंकों को एकत्रित कर इनके मध्य सहसम्बन्ध गुणांक का पता लगाये तथा ज्ञात करें कि इनके बीच किस प्रकार का सहसम्बन्ध है।
  10. आप अपने आस-पास किस प्रकार का आर्थिक नियोजन देखते हैं प्राकृतिक एवं मानवीय साधनों के अधिकतम एवं विवेकपूर्ण उपयोग तीव्र एवं संतुलित आर्थिक विकास जीवन स्तर को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक नियोजन के उद्देश्य की सार्थकता सिद्ध करें।
  11. भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास का वर्णन कीजिए।
  12. न्यूनतम निर्धारित कीमत पर लाभ एवं प्रभाव पर प्रकाश पर टिप्पणी लिखिए।
  13. निर्देशांकों की रचना के चरण एवं प्रकार लिखिए।
  14. जैविक खेती के लाभ लिखिये।
  15. सर्वशिक्षा अभियान कार्यक्रम के बारे में लिखिए।
■ विषय: समाजशास्त्र (कक्षा 11वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(भारतीय समाज से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं इनसे संबंधित विषयों पर प्रत्येक विद्यार्थी को तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है। नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

  1. अपनी या अपने दोस्त की व्यक्तिगत समस्या को कैसे सुलझायेंगे लिखिये।
  2. अपने समाज में विद्यमान विभिन्न प्रकार के अधिकारों के बारे में लिखवाना।
  3. जन माध्यम का आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है लिखिये।
  4. किन्हीं दो संस्कृतियों के बारे में लिखिये।
  5. आपकी पीढ़ी के लिये समाजीकरण का सबसे प्रभावी अभिकरण क्या है।
  6. अपने परिवार का वंशवृक्ष तैयार करवाये।
  7. गांव, कस्बा, नगर की भिन्नतायें लिखिये।
  8. ग्रीन हाउस किस तरह हानिकारक है लिखिये।
  9. नौकरशाही की बुनियादी विशेषतायें लिखिये।
  10. पर्यावरण की समस्यायें सामाजिक समस्यायें हैं लिखिये।
■ विषय: भूगोल (कक्षा 11वीं) - प्रायोगिक एवं परियोजना कार्य

भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य भाग-01:

  1. मानचित्र का परिचय
  2. मानचित्र मापनी
  3. अक्षांश देशांतर और समय
  4. मानचित्र प्रक्षेप
  5. स्थलाकृतिक मानचित्र
  6. सुदूर संवेदन का परिचय

प्रोजेक्ट कार्य व गतिविधियाँ:

  • पृथ्वी की आंतरिक संरचना, सौरमंडल, सोलर कुकर आदि के वर्किंग मॉडल छात्रों से बनवाये जायें। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक स्तर पर वर्ष में होने वाली वास्तविक भौगोलिक घटनाओं जैसे-भूकंप, सुनामी, सूखा, अतिवृष्टि, पर्यावरण आदि के अंतर्गत भौगोलिक घटनाओं का विवरण, चित्र, सूचना, समाचार पत्रों की कटिंग आदि के संकलन पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करवाए जाएँ। विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने एवं विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से विषय संबंधी अन्य प्रोजेक्ट कार्यों का समावेश शिक्षक द्वारा किया जा सकता है।
  • कक्षा कक्ष में विश्व, भारत, प्रदेश, जिला, तहसीलस्तर के मानचित्र रखकर पहचानने एवं अपने पड़ोसी देश स्थानों की पहचान कराना।
  • कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों से लकड़ी या गत्ते की मापनी तैयार कराना तथा स्कूल के कक्षों या ग्राउण्ड की वास्तविक स्थिति को मापना।
  • अक्षांश एवं देशान्तरों को समझने के लिए ग्लोब ग्रिड का निर्माण कराना बांस एवं घास, गत्ता का उपयोग करके या लोहे के तारों से निर्माण करवाना।
  • मानचित्र प्रक्षेपों का लोहे या स्टील के तारों से या लकड़ी से निर्माण कराना जिससे छात्र दिशा एवं क्षेत्रफल को समझ सके।
  • स्थलाकृतिक मानचित्र के आधार पर विद्यार्थियों को स्थानों की लोकेशन की खोज कराना, दिशा एवं दूरी का ज्ञान कराना। रूढ़चिन्ह एवं प्रतीकों का 2डी मॉडल / चार्ट बनाना।
  • विद्यार्थियों को गूगल मैप के द्वारा विश्व के किसी स्थान, नदी, झील, सागर, वन, रेगिस्तान, नगर, हवाई अड्डा, रेल्वे लाईन सर्च करके दिखाना।

(नोट :- प्रायोगिक परीक्षा के समय किसी एक प्रोजेक्ट फाईल/कार्य का परीक्षण किया जाए।)

■ विषय: मनोविज्ञान (कक्षा 11वीं) - प्रायोगिक एवं परियोजना कार्य

प्रायोगिक कार्य (अभिलेख पुस्तिका):

  1. एक प्रोजेक्ट (जानकारी एवं संबंधित कौशलों की विभिन्न विधियां) (जैसे अवलोकन, सर्वेक्षण, साक्षात्कार, प्रश्नावली एवं पाठ्यक्रम से कुछ विषय वस्तु पर लघु अध्ययन)।
  2. निम्नलिखित विषयों में से कोई तीन प्रयोग करना है-
    (अ) सीखना या अधिगम (ब) स्मृति (स) अभिप्रेरणा (द) अवधान (इ) समस्या समाधान (फ) संवेग
  3. आप अपनी शाला में किसी विषय में भाषण देने के लिए एक भाषण तैयार कीजिए।
  4. अपने मन पसंद विशिष्ट व्यक्ति के जीवन की प्रमुख घटना को लिखिये जिससे आपने अपने जीवन के आचरण में सीख कर अपनाया है।
  5. आप अपने आदर्श शिक्षक, कोई सहपाठी, शाला में पढ़ने वाले किसी अच्छे विद्यार्थी के कोई 3-5 गुण लिखिये जिससे आप प्रभावित हुये हैं।
  6. आप अपने पूरे समाज के साथ मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों की सूची बनाईयें, इन त्यौहारों को मनाने के तरीके, त्यौहारों में बनने वाले विशिष्ट व्यंजनों, पहने जाने वाले विशिष्ट पोशाकों का वर्णन कीजिए।
  7. ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में रहने वाले एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की शालाओं में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के रहन-सहन, सामाजिक परिवेश, खेलकूद व शैक्षिक सुविधाओं का तुलनात्मक वर्णन की रूप रेखा तैयार कीजिये।
  8. अपने माता-पिता छोटे-बड़े, भाई-बहन या अपने मित्रों के साथ यदि कभी कोई वाद विवाद या नाराजगी (समस्या) हुई है तो उसके कारण को लिखकर उस समस्या का समाधान कैसे हुआ है का वर्णन कीजिए।
  9. दैनिक समाचार पत्रों, मासिक पत्रिकाओं में प्रकाशित किन्ही 10 विज्ञापन के विषय एवं संदेश का विश्लेषण कीजिए उन संदेशों से आपने क्या सीखा है, लिखिये।
  10. अपने माता-पिता छोटे-बड़े, भाई-बहन एवं मित्र मण्डल के सदस्यों के उस व्यवहार को लिखिये जिससे आपको अपनी पढ़ाई में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे आपकी पढ़ाई प्रभावित हुई है।
  11. अपने आस-पास पाये जाने वाले / मिलने वाले किन्ही 5 पक्षियों एवं 5 जानवरों के नाम लिखकर उनकी भोजन सामग्री एवं उनकी 2-2 प्रमुख विशेषतायें लिखिये।
  12. जंगलों में पाये जाने वाले 5-5 पक्षियों एवं जानवरों के नाम लिखिये जिन्हें अपने-अपने माता-पिता, बड़े भाई, बहन अथवा दूरदर्शन के माध्यम से देखा या जाना है उनकी एक-एक विशेषता लिखिये।
  13. कल्पना कीजिए कि आप ताजमहल / ऐतिहासिक इमारत के सामने खड़े हैं, और आप जो कुछ देख रहे हैं उसका वर्णन एक दृश्य प्रतिमा के रूप में कीजिए।
  14. यदि विद्यालयों से परीक्षा समाप्त कर दी जाये तो क्या होगा? मुक्त चिंतन के आधार पर अपने उत्तर लिखिए।
  15. एक से तीन वर्ष के बच्चों का 1 सप्ताह तक प्रेक्षण कीजिए उनकी भाषा को अंकित कीजिए तथा देखिए कि बच्चा किस प्रकार शब्द सीख रहा है और उस अवधि में बच्चे ने कितने शब्दों को सीखा।
  16. समाचार, शीर्षकों, विज्ञापनों, कार्टूनों का एक कोलाज बनाइये। इनका विवरण प्रस्तुत करने के लिए मौलिक संदेश या नारा लिखिए।

(नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते है।)

■ विषय: गृह विज्ञान एनाटॉमी फिजियोलॉजी एण्ड हाईजीन (कला समूह) (कक्षा 11वीं)

प्रायोगिक कार्य सूची (कोई तीन):

  1. प्राथमिक चिकित्सा-प्राथमिक चिकित्सा-पेटी तैयार करना, विभिन्न प्रकार की पट्टियाँ बाँधना।
  2. स्थानीय बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की सूची, मूल्य एवं पोषक तत्वों के आधार पर तैयार करना। प्रत्येक समूह के दस (10) नाम, कोई एक खाद्य पदार्थ बनाना।
  3. विभिन्न कढ़ाई के टांकों का प्रयोग करते हुए नमूना तैयार करना।
  4. विभिन्न वस्त्रों की धुलाई एवं परिसज्जा करना।
  5. भोजन पकाने की विभिन्न विधियों पर प्रोजेक्ट बनाना।

(निर्देश- उपरोक्त प्रायोगिक प्रश्नों के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य प्रायोगिक प्रश्न भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं।)

पाठ्यक्रम गतिविधि आधारित परियोजना:

  1. शरीर रचना क्रिया विज्ञान से संबंधित चार्ट बनाना (अस्थि संस्थान, पाचन तंत्र के विभिन्न भागों की जानकारी)।
  2. चित्रों के माध्यम से रीफ गाँठ एवं ग्रेनी गाँठ की पहचान कराना।
  3. संक्रामक रोगों की पहचान का चार्ट एवं उनके लक्षणों की जानकारी।
  4. खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों की आकर्षक चित्रों द्वारा पहचान कराना।
  5. आयु, लिंग व व्यवसाय के आधार पर दैनिक आहार की आवश्यकता चित्रांकन से बताना।
  6. जल के उपयोग एवं जल के संरक्षण हेतु सोच एवं आधुनिक तकनीक विकसित करना।
  7. भोजन पकाने की एक विधि चित्र के माध्यम से समझाना।
  8. व्यंजन तैयार करके उसमे उपस्थित पोषक मूल्य बताना।
  9. बहुउद्देशीय कमरा, रसोई घर, बैठक कक्ष का माडल बनाना।
  10. पुराने वस्त्रों का रचनात्मक उपयोग करना।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

👉 MPBSE Official Project & Practical Guidelines PDF (mpbse.nic.in)

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कला संकाय में किन विषयों में 20 अंक और किन में 30 अंक का प्रोजेक्ट/प्रायोगिक होता है?
उत्तर: इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र में 20 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होता है। भूगोल, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान (कला समूह) में 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा होती है।
प्रश्न 2: इतिहास विषय में विद्यार्थियों को कितने प्रोजेक्ट तैयार करने होते हैं?
उत्तर: मण्डल निर्देशिका अनुसार इतिहास विषय की सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को कोई 5 प्रायोजना कार्य करना अनिवार्य है।
प्रश्न 3: क्या शिक्षक निर्धारित सूची के बाहर भी प्रोजेक्ट दे सकते हैं?
उत्तर: हाँ, मण्डल निर्देशानुसार शिक्षक पाठ्यक्रम के अनुसार सूची में दिए गए विषयों के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार करा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।