MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 10th Project & Practical Exam 2026-27: कक्षा 10वीं प्रमुख विषयों के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य, मण्डल अधिकृत सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 10वीं पूर्णांक: 25 अंक सत्र 2026-27 मण्डल आधिकारिक निर्देशिका

MP Board Class 10th Project & Practical Exam 2026-27: कक्षा 10वीं प्रमुख विषयों के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य, मण्डल अधिकृत सूची व अंक योजना
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 10वीं के लिए जारी अधिकृत निर्देशिका अनुसार आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य का पूर्णांक 25 अंक निर्धारित किया गया है।

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत पीडीएफ में दिए गए विवरण अनुसार कक्षा 10वीं के सभी प्रमुख 6 विषयों—हिन्दी, अंग्रेजी (Basic/Standard), संस्कृत, गणित (Basic/Standard), विज्ञान और सामाजिक विज्ञान—के अंक विभाजन, समय-सारणी एवं सुझावात्मक प्रोजेक्ट/प्रयोगों की संपूर्ण सूची दी जा रही है।

1. आधिकारिक अंक विभाजन (पूर्णांक - 25 अंक)
अ. सामान्य विषय (हिन्दी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) हेतु अंक विभाजन:
घटक आवंटित अंक विवरण
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक त्रैमासिक परीक्षा अधिभार
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक अर्द्धवार्षिक परीक्षा अधिभार
प्रोजेक्ट कार्य 15 अंक 4 प्रोजेक्ट (03 अंक प्रति प्रोजेक्ट) = 12 अंक + अभ्यास पुस्तिका = 03 अंक
कुल योग 25 अंक उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
ब. अंग्रेजी (English Class-X) हेतु अंक विभाजन:
Assessment Component Marks Details
Term assessment 10 marks Quarterly + Half yearly
Listening and Speaking activities 05 marks Skill Based Assessment
Reading and Writing activities 05 marks Skill Based Assessment
Grammar related activities 05 marks Skill Based Assessment
Total Mark 25 marks Language Skill-Based Assessment (15 Marks) + Term Assessment (10 Marks)
स. गणित (Basic / Standard) हेतु अंक विभाजन:
परीक्षा / प्रोजेक्ट आवंटित अंक
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
पूर्णांक 25 अंक
द. विज्ञान (Science) हेतु अंक विभाजन:
मद / प्रयोग घटक आवंटित अंक विवरण
तीन प्रयोग 09 अंक एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से, एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत (03 अंक + 03 अंक + 03 अंक)
मौखिक प्रश्न 02 अंक Viva-voce
प्रायोगिक रिकॉर्ड 02 अंक प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका
प्रोजेक्ट 02 अंक सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक परीक्षा अधिभार
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक परीक्षा अधिभार
पूर्णांक 25 अंक प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाए जाएँ।
2. प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: सत्रारंभ एवं प्रोजेक्ट आवंटन (जुलाई - अगस्त) पाठ्यक्रम के आधार पर प्रोजेक्ट विषयों का आवंटन, विज्ञान प्रयोगशाला से छात्रों का परिचय और गणित/भाषाओं के प्रथम प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ।
  • चरण 2: त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रोजेक्ट का पूर्ण होना, अभ्यास पुस्तिकाओं की प्राथमिक जांच तथा त्रैमासिक परीक्षा के 05 अंक अधिभार का विद्यालय स्तर पर संधारण।
  • चरण 3: द्वितीय चरण एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित प्रोजेक्ट कार्य एवं विज्ञान प्रायोगिक कौशलों (भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान) का अभ्यास व रिकॉर्ड पूर्ण कराना तथा 05 अंक अधिभार संधारण।
  • चरण 4: वार्षिक परीक्षा पूर्व अंतिम संकलन (जनवरी - फरवरी) वार्षिक परीक्षा पूर्व के शेष प्रोजेक्ट का मूल्यांकन, मौखिक प्रश्न (Viva), विज्ञान के तीनों प्रयोगों का संपादन, कुल 25 अंकों का समेकन एवं मण्डल के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि।
3. अधिकृत विषयवार प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: हिन्दी (कक्षा 10वीं) - सुझावात्मक प्रायोजना कार्य

(नोट: प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रायोजना कार्य करवाना अनिवार्य है। शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए- इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।
  2. अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगर पालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है ?
  3. विभिन्न ऋतुओं के बहुत सुंदर शब्द-चित्र होते हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र/फोटो का संग्रह (एकत्रित) कर एक एलबम तैयार कीजिए।
  4. आपके विद्यालय में शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थी हैं। उनके लिए विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्ष में किस प्रकार के प्रावधान किए जाएँ, अपने सुझाव लिखिए।
  5. नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से एक आलेख लिखिए।
  6. 'ग्राम्य संस्कृति की झलक' विषय पर एक पोस्टर तैयार कीजिए।
  7. आपने अपने बचपन के खेलों में लँगड़ी टाँग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर दस बिन्दु लिखिए।
  8. कभी आपको पारंपरिक रामलीला अथवा रामकथा की नाट्य प्रस्तुति देखने का अवसर मिला होगा। उस अनुभव को अपने शब्दों में लिखिए।
  9. फेरी वाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत सी जरूरतों को आसान बना देते हैं। फेरी वालों के योगदान व समस्याओं पर एक संपादकीय लेख तैयार कीजिए।
  10. अपने अंचल के दो कवियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी जीवनी लिखिए।
  11. अपने अंचल की दस कहावतों का संकलन कर उनका अर्थ लिखिए।
  12. वर्षा ऋतु को केन्द्र में रखकर एक अनुच्छेद लिखिए।
  13. आपके द्वारा बचपन में खेले गये खेलों की सूची बनाकर किसी एक खेल के बारे में वर्णन लिखिए।
  14. अपनी दादी, नानी और माँ से बातचीत कीजिए और उन संवादों को वैसा का वैसा ही लिखिए।
  15. मुंशी प्रेमचंद की किसी एक कहानी को पढ़कर उसके मुख्य पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए।
■ Subject: English (Class-X) - Project Work

Suggestive activities for Skill-Based Assessment:

  • Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech etc.
  • Travelogue description in English language (Description of any educational visit by students).
  • Active participation of the students in school class events (language related), Newspaper reading (Key highlights), Textbook reading, Picture description, Report writing (class / school events).
  • Monthly / weekly quiz competition related to Grammar, games, peer discussion etc.

Suggestive Project work:

  1. Collect stamps and post cards and write a paragraph on them.
  2. Write a short story about your pet.
  3. Write a biographical description of Nelson Mandela.
  4. Write an essay on any historical place.
  5. Write a conversation (In dialogue form) with your friend about the preparation of Children's Day.
  6. Collect pictures of some freedom fighters and describe their contribution in freedom struggle.
  7. Make a Tense chart showing the use of verbs and helping verbs.
  8. Collect pictures of 10 wild animals and write at least five sentences on each of them.
  9. Prepare your daily routine chart.
  10. Describe your favourite festival.

(Note: Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.)

■ विषय: संस्कृत (कक्षा 10वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट: प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है। शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि संस्कृते लिखत।
  2. दशसूक्तयः भावार्थसहितं लिखत।
  3. घटिकानिर्माणं कृत्वा समयलेखनं कुरुत।
  4. पर्यावरणम् विषये दशवाक्यानि संस्कृतभाषायां लिखत।
  5. चित्रं संयोज्य दशपुष्पाणां नामानि संस्कृते लिखत।
  6. छात्रस्य कर्तव्यानि किं किं सन्ति दशवाक्येषु वर्णयत।
  7. दशमहापुरुषाणां चित्राणि अभ्यासपुस्तिकायां रचयित्वा तेषाम् अधःनामानि संस्कृते लिखत।
  8. व्यायामस्य लाभाः दशवाक्येषु लिखत।
  9. पाठ्येत्तर एकां लघुकथां सचित्रं लिखत।
  10. माहेश्वरसूत्राणि सचित्रं लिखत।
■ विषय: गणित Basic / गणित Standard (कक्षा 10वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट: 1. शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं। 2. गणित Basic का चयन करने वाले छात्रों को गणित Standard की अपेक्षा सरल स्तर के प्रोजेक्ट कार्य दिये जायेंगे।)

  1. प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय एवं गणित के क्षेत्र में योगदान लिखिए।
  2. वृत्त के परिमाप और क्षेत्रफल को चित्र तथा उदाहरण द्वारा समीक्षा कीजिए।
  3. अपने शहर में 30 दिन के रिकार्ड किए गए दैनिक अधिकतम तापमान के आंकड़ों का वर्गीकृत बारम्बारता सारणी के रूप में प्रस्तुतिकरण तथा इन आंकड़ों के माध्य का मापन।
  4. निर्देशांक ज्यामिति अंतर्गत विभाजन सूत्र ज्ञात करना।
  5. दृष्टि-रेखा, उन्नयन कोण, अवनमन कोण को दैनिक उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
  6. दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोग लिखिए।
  7. आपके पास उपलब्ध सम तानों वाली छतरी की त्रिज्या का मापन करते हुये, उसकी दो क्रमागत तानों के मध्य का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
  8. आपके विद्यालय के मैदान के घास से ढके भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए व शेष मैदान का क्षेत्रफल भी ज्ञात करें।
  9. युक्लिड की विभाजन प्रमेयिका के आधार पर प्रायोगिक रूप से 02 संख्याओं का HCF ज्ञात करें।
  10. आलेखीय विधि द्वारा दो चरों वाली रैखिक समीकरणों के एक युग्म के संगत/असंगत वाले प्रतिबंधों को सत्यापित करना।
  11. आलेखीय विधि से दूरी सूत्र का सत्यापन करना।
  12. प्रथम n प्राकृत संख्याओं का योग ज्ञात करना।
  13. आपके विद्यालय में उपलब्ध घड़ी (दीवाल घड़ी) के मिनिट वाली सुई की लम्बाई का मापन करते हुये 5 मिनिट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात करें।
  14. बीज गणित के दैनिक जीवन में अनुप्रयोग लिखिए।
■ विषय: विज्ञान (कक्षा 10वीं) - सुझावात्मक प्रायोगिक एवं प्रायोजना कार्य

प्रायोगिक विषय-सूची:

खण्ड-01 भौतिक विज्ञान

  1. किसी प्रतिरोध के सिरों पर विभवान्तर उसमें बहने वाली धारा पर निर्भरता का अध्ययन करना तथा V-I ग्राफ खींचकर उसका प्रतिरोध ज्ञात करना।
  2. एक आयताकार कांच के गुटके पर विभिन्न आपतन कोणों के लिए प्रकाश किरण के मार्ग को खींचना तथा आपतन कोण, अपवर्तन कोण एवं निर्गत कोण को नापकर परिणाम की विवेचना करना।
  3. कांच के प्रिज्म से होकर प्रकाश किरण का मार्ग खींचना।
  4. समतल दर्पण के द्वारा परावर्तन के नियम का सत्यापन करना।

खण्ड-02 रसायन विज्ञान

  1. pH पत्र/सार्वत्रिक सूचक द्वारा निम्नलिखित pH मान ज्ञात करना-
    (i) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (ii) तनु NaOH तनु विलयन (iii) तनु एथेनोइक अम्ल विलयन (iv) नीबू का रस (v) जल (vi) तनु सोडियम बाइकार्बोनेट विलयन।
  2. अम्ल व क्षार (तनु HCl एवं तनु NaOH) के गुणों का निम्न के साथ क्रिया द्वारा अध्ययन करना-
    (i) लिटमस विलयन (ii) जिंक धातु (iii) सोडियम बाईकार्बोनेट।
  3. मृदु एवं कठोर जल में साबुन के नमूनों की सफाई क्षमता का तुलनात्मक अध्ययन करना।

खण्ड-03 जीव विज्ञान

  1. पत्ती की बाह्य त्वचीय झिल्ली का अस्थाई आरोह बनाकर रन्ध्रों का अध्ययन करना।
  2. प्रयोग द्वारा सिद्ध करना कि ऑक्सीश्वसन में कार्बन डाई आक्साईड निकलती है।
  3. गुड़हल के पुष्प द्वारा पुष्प के विभिन्न भागों का अध्ययन करना:
    भाग- (i) दलपुंज (ii) बाह्य दलपुंज (iii) स्त्रीकेसर (iv) पुंकेसर।

सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य (विज्ञान):

  1. दैनिक जीवन में pH का महत्व बताओ एवं अपने बगीचे की मिट्टी का pH क्या है बताओ।
  2. अयस्क से धातु का निष्कर्षण कैसे होता है।
  3. सजीव अपना भोजन कैसे करते है इस प्रक्रिया को समझाना।
  4. मानव नेत्र का चित्र बनाते हुए यह समझाना नेत्र कैसे कार्य करते है।
  5. एक छड़ चुम्बक को समझाते हुए यह बताना सजातीय और विजातीय ध्रुवों की पहचान कैसे करते है।

(नोट: शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।)

■ विषय: सामाजिक विज्ञान (कक्षा 10वीं) - सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य

(नोट: प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है। शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते हैं।)

  1. अपने जिले में पाये जाने वाले मोटे अनाजों के नामों की सूची पोषक तत्वों का प्रतिशत लिखकर वर्णन कीजिए। (शरीर के लिए आवश्यकता पर विचार)
  2. कृषि के परम्परागत यंत्रों की सूची बनाए।
  3. मध्यप्रदेश में पाये जाने वाले कोई पांच खनिजों के नाम एवं उनके प्राप्ति स्थलों का वर्णन कीजिए।
  4. भारत की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में जीवनदायनी कोई 5 नदियों का वर्णन कीजिए।
  5. स्वतंत्रता आन्दोलन में भारतीय नारियों का योगदान।
  6. भारत में कृषि पर आधारित प्रमुख तीन उद्योगों की जानकारी संग्रहित कर लिखिए।
  7. मुद्रण के प्राचीन संसाधन व आधुनिक संसाधनों के नाम (कोई 5-5) लिखिए।
  8. प्राकृतिक संसाधनों के नाम व किसी एक का विवरण लिखिए।
  9. भारतीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में परम्परागत व्यवसायों की क्या भूमिका है कोई 10 बिन्दु लिखिए।
  10. उपभोक्ताओं के कर्तव्यों की जानकारी संग्रहित कर वर्णन कीजिए।
  11. यातायात के नियमों का उल्लेख कीजिए इनका पालन करने से किन असुविधाओं से बचा जा सकता है, यातायात के नियमों का पालन न करने की दशा में क्या हानियाँ है ?
  12. "उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत 04 असाक्षर प्रौढ़ को चिन्हित कर उन्हें साक्षर बनाने हेतु प्रायोजना कार्य तैयार कीजिए।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 (कक्षा 9वीं से 12वीं) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक:

👉 MPBSE High School & Higher Secondary Project & Practical Official Guidelines PDF

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: क्या त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होता है?
उत्तर: हाँ, मण्डल निर्देशानुसार त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
प्रश्न 2: गणित Basic और Standard के प्रोजेक्ट में क्या अंतर है?
उत्तर: निर्देशानुसार गणित Basic का चयन करने वाले छात्रों को गणित Standard की अपेक्षा सरल स्तर के प्रोजेक्ट कार्य दिए जाएँगे।
प्रश्न 3: क्या शिक्षक इस सूची के बाहर से भी प्रोजेक्ट दे सकते हैं?
उत्तर: हाँ, निर्देशानुसार शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार सूची में दिए गए विषयों के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।