MP EDUCATION GYAN DEEP
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल | हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 अधिकृत दिशा-निर्देश

MP Board Class 11th Agriculture Group Practical & Project 2026-27: कक्षा 11वीं कृषि समूह अधिकृत प्रायोगिक कार्य, प्रोजेक्ट सूची व अंक योजना

MPBSE कक्षा 11वीं कृषि समूह (Agriculture Group) प्रायोगिक पूर्णांक: 30 अंक सैद्धांतिक: 70 अंक सत्र 2026-27 अधिकृत

MP Board Class 11 Agriculture Practical 2026-27, Class 11 Crop Production Practical MP Board, Class 11 Animal Husbandry MP Board, Elements of Science Agriculture Class 11, MP Education Gyan Deep Agriculture
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं कृषि संकाय (Agriculture Group) के विषयों के लिए अधिकृत प्रायोगिक एवं परियोजना कार्य की मार्गदर्शिका जारी की गई है। इसके अंतर्गत कृषि संकाय के तीनों मुख्य विषयों—कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र तथा पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मुर्गीपालन एवं मत्स्यपालन—में प्रत्येक विषय हेतु 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा तथा 70 अंक का सैद्धांतिक प्रश्नपत्र निर्धारित है!

MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विशेष लेख में मण्डल की अधिकृत निर्देशिका (PDF) के अनुसार कक्षा 11वीं कृषि समूह के तीनों विषयों का शब्दशः अंक विभाजन, चरणबद्ध वार्षिक समय-सारणी एवं आधिकारिक प्रयोगों, स्पॉटिंग व प्रोजेक्ट्स की संपूर्ण सूची नीचे प्रस्तुत है!

1. मण्डल अधिकृत अंक विभाजन तालिकाएँ (पूर्णांक - 30 अंक)

(प्रायोगिक परीक्षा योजना: परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।)

अ. कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 तीन प्रयोग:
अ- भौतिक शास्त्र - 4 अंक
ब- रसायन शास्त्र - 4 अंक
स- जीव विज्ञान - 4 अंक
12 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई दो) 10 अंक
3 स्पॉटिंग 03 अंक
4 मौखिक प्रश्न 03 अंक
5 अभिलेख 02 अंक
कुल योग 30 अंक
प्रायोगिक परीक्षा प्रारूप:
1. पाठ्यक्रम आधारित भौतिकी से कोई एक प्रयोग।
2. एकल अनुमापन अथवा एक अम्लीय व एक क्षारीय मूलक का परीक्षण।
3. किसी एक कुल के एक पौधे का वर्णन करना अथवा जन्तुओं एवं पादपों व उनके भागों की पहचान करना-(स्पॉटिंग) (कोई तीन-तीन)।
4. प्रोजेक्ट (कोई दो), 5. मौखिक परीक्षा, 6. स्पॉटिंग, 7. प्रायोगिक अभिलेख।
ब. फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 तीन प्रयोग 12 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई दो) 10 अंक
3 मौखिक प्रश्न 03 अंक
4 स्पॉटिंग 03 अंक
5 अभिलेख 02 अंक
कुल योग 30 अंक
प्रायोगिक परीक्षा प्रारूप:
1. मृदा की अम्लीयता व क्षारीयता का परीक्षण करना।
2. पाठ्यक्रम आधारित किसी एक फसल का आय-व्यय पत्रक तैयार करना।
3. पाठ्यक्रम आधारित किसी एक फसल हेतु बीज शय्या तैयार करना अथवा सिंचाई की किसी एक विधि का प्रदर्शन करना।
4. प्रोजेक्ट, 5. स्पॉटिंग, 6. मौखिक परीक्षा, 7. प्रायोगिक अभिलेख।
स. पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मुर्गीपालन एवं मत्स्यपालन (पूर्णांक - 30 अंक):
क्रमांक मूल्यांकन मद आवंटित अंक
1 तीन प्रयोग 12 अंक
2 प्रोजेक्ट कार्य (कोई दो) 10 अंक
3 मौखिक प्रश्न 03 अंक
4 स्पॉटिंग 03 अंक
5 अभिलेख 02 अंक
कुल योग 30 अंक
प्रायोगिक परीक्षा प्रारूप:
1. गाय अथवा भैंस के शरीर भार की गणना सूत्र विधि द्वारा करना।
2. दूध का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करना अथवा नमूने के दूध में वसा ज्ञात करना।
3. कॉस्टिक छड़ विधि द्वारा पशुओं में सींग रोधन करना अथवा पशुओं को चिन्हित करना।
4. प्रोजेक्ट (कोई दो), 5. मौखिक प्रश्न, 6. स्पॉटिंग, 7. प्रायोगिक अभिलेख।
2. कृषि समूह प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य: सत्र 2026-27 चरणबद्ध समय-सारणी
  • चरण 1: कृषि प्रयोगशाला व प्रक्षेत्र परिचय (जुलाई - अगस्त) कृषि विज्ञान प्रयोगशाला उपकरणों, प्रक्षेत्र यंत्रों से परिचय, खरपतवार/बीज संकलन कार्य का प्रारंभ तथा प्रोजेक्ट 1 का आवंटन एवं लेखन।
  • चरण 2: खरीफ फसल परीक्षण एवं त्रैमासिक मूल्यांकन (सितंबर - अक्टूबर) खरीफ खरपतवारों की पहचान, हरबेरियम निर्माण, मृदा परीक्षण अभ्यास, प्रोजेक्ट 1 का संकलन तथा त्रैमासिक परीक्षा स्तर पर अभिलेख संधारण।
  • चरण 3: रबी फसल कार्य, पशु प्रक्षेत्र अध्ययन व अर्द्धवार्षिक परीक्षा (नवंबर - दिसंबर) रबी फसलों की बीज शय्या तैयारी, दुग्ध परीक्षण (लैक्टोमीटर व वसा मापन), पशु आहार गणना, प्रोजेक्ट 2 का संपादन एवं प्रायोगिक रिकॉर्ड की जांच।
  • चरण 4: वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा एवं अंतिम मूल्यांकन (जनवरी - फरवरी) वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा का संपादन (तीनों विषयों में 3-3 प्रयोग निष्पादन, 3-3 अंक स्पॉटिंग, 2 प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन, प्रायोगिक फाइल परीक्षण एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी) तथा 30 अंकों का अंतिम संकलन।
3. आधिकारिक विषयवार प्रायोजना एवं प्रायोगिक सूची (पीडीएफ अनुसार)
■ विषय: कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व (कक्षा 11वीं) - प्रायोजना कार्य

(नोट- इसके अतिरिक्त शिक्षक पाठ्यक्रम व विषय आधारित कोई एक प्रोजेक्ट तैयार करा सकते हैं।)

  1. आपके आस-पास घर्षण को कम करने वाले 5 उपाय खोजिये एवं कम घर्षण के लाभ लिखिये।
  2. आपके घर में पाये जाने वाले 10 सरल यंत्रों के नाम लिखकर उन्हें उत्तोलक के प्रकार में वर्गीकृत कीजिये।
  3. आपके घर में 5 कोलाइड घोल तैयार कर कोलाइडी विलयन की विशेषताएँ लिखिये।
  4. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले 10 पौधों की सूची तैयार कर उनका वनस्पति वर्गीकरण लिखिये।
  5. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले 10 जंतुओं की सूची तैयार कर उनका वर्गीकरण लिखिये।
  6. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले 10 पौधों के पुष्प एकत्रित कर उनके परागकणों को माईक्रोस्कोप में देखकर चित्र बनाइये।
  7. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले खनिज पदार्थों की सूची तैयार कीजिए।
  8. आपके क्षेत्र में उपयोग होने वाले उर्वरकों की सूची तैयार कर उनमें पोषक तत्व का प्रतिशत लिखिये।
  9. आपके घर में उपयोग आने वाले कार्बनिक अम्लों, क्षारों, एवं लवणों की सूची तैयार कीजिए।
  10. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले कुकरबिटेसी कुल के पौधों की सूची तैयार कर उनका वनस्पतिक नाम एवं उपयोग लिखिये।
  11. आपके घर में पाए जाने वाले सुचालक एवं कुचालक पदार्थों की सूची तैयार कीजिए।
  12. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले कम्पोजिटी कुल के पौधों की सूची तैयार कर उनका वनस्पतिक नाम एवं उपयोग लिखो।
  13. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों से सरल एवं संयुक्त पत्तियां एकत्रित कर हरबेरियम तैयार कीजिए।
  14. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों में जड़ों के रूपांतरण की सूची तैयार कर उनके चित्र बनाइये।
  15. आपके क्षेत्र में पाए जाने वाले लेग्यूमिनेसी कुल के पौधों की सूची तैयार कर उनका वनस्पतिक नाम व उपयोग लिखिए।
■ विषय: फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (कृषि संकाय) (कक्षा 11वीं) - प्रायोजना कार्य

(नोट- इसके अतिरिक्त शिक्षक पाठ्यक्रम व विषय आधारित कोई एक प्रोजेक्ट तैयार करा सकते हैं।)

  1. प्रकाश मांग के आधार पर इंडोर व आउटडोर पौधों की सूची तैयार करना।
  2. मृदा के प्रकारों का संग्रह कर सूची तैयार करे।
  3. कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
  4. खरीफ-रबी जायद के खरपतवारों की पहचान कर हरबेरियम तैयार करें।
  5. स्थानीय पुष्पों का संग्रह कर उनके सामान्य एवं वानस्पतिक नाम लिखों।
  6. विभिन्न सब्जियों के बीज एकत्रित कर उन्हें मौसम के आधार पर वर्गीकरण करें।
  7. पाठ्यक्रम आधारित कोई एक भू-परिष्करण यंत्र का मॉडल तैयार कीजिए।
  8. आपके क्षेत्र में बोई जाने वाली फसल का वास्तविक आय-व्यय पत्रक तैयार कीजिए।
  9. अपने घर में गृह वाटिका का मानचित्र तैयार कर बोई जाने वाली फसल का चयन कर सूची तैयार कीजिए।
  10. आपके खेत के लिए 4 आदर्श फसल चक्र तैयार कीजिए।
  11. आपके क्षेत्र के किसी स्थान के भू-क्षरण का अध्ययन करिए, उसके प्रकार लिखिए तथा उसका छायाचित्र संग्रह करिए।
  12. कृषि में उपयोग में आने वाले नवीनतम तकनीकों की सूची तैयार कीजिए एवं उसके लाभ लिखिए।
■ विषय: पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मुर्गीपालन एवं मत्स्यपालन (कृषि संकाय) (कक्षा 11वीं) - प्रायोजना कार्य

(नोट- इसके अतिरिक्त शिक्षक पाठ्यक्रम व विषय आधारित कोई एक प्रोजेक्ट तैयार करा सकते हैं।)

  1. आपके द्वारा घर पर पशुपालन करने में आने वाली समस्याओं की सूची तैयार कीजिए, उन्हें आप कैसे दूर करेंगे।
  2. पशु पालन के विकास के लिए भारत सरकार एवं म.प्र. शासन द्वारा संचालित योजनाओं की सूची तैयार कीजिए।
  3. गाय की विभिन्न नस्लों के छायाचित्र एकत्रित कर उनके नाम, लक्षण एवं उत्पादन क्षमता लिखिए।
  4. भैंस की प्रमुख नस्लों के छायाचित्र एकत्रित कर उनके नाम, लक्षण एवं उत्पादन क्षमता लिखिए।
  5. आपके क्षेत्र के पशु चिकित्सालय का भ्रमण कर कृत्रिम गर्भाधान कराने के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर उनके उपयोग लिखो।
  6. आपके क्षेत्र में उपयोग होने वाले पशु आहार एवं चारों की सूची तैयार कर आदर्श आहार की विशेषताएँ लिखिए।
  7. मछली की विभिन्न प्रजातियों के छायाचित्र संकलित कर उनके नाम व विशेषताएँ लिखिए।
  8. सूअर की प्रमुख नस्लों की छायाचित्र संकलित कर उनके नाम व विशेषताएँ लिखिए।
  9. मुर्गी की प्रमुख नस्लों के छायाचित्र संकलित कर उनके नाम व विशेषताएँ लिखिए।
  10. गाय की शारीरिक संरचना को देखकर उसके अंगों के नाम लिखकर चित्र बनाइये।
4. आधिकारिक मण्डल निर्देशिका डाउनलोड करें

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिकृत प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल निर्देशिका 2026-27 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

👉 MPBSE Official Project & Practical Guidelines PDF (mpbse.nic.in)

5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: कक्षा 11वीं कृषि समूह में प्रायोगिक परीक्षा कितने अंकों की होती है?
उत्तर: कृषि समूह के तीनों विषयों में प्रायोगिक परीक्षा 30 अंक की और सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक की होती है।
प्रश्न 2: कृषि संकाय के विषयों में प्रोजेक्ट कार्य के कितने अंक निर्धारित हैं?
उत्तर: प्रत्येक विषय में दी गई सूची में से कोई दो प्रोजेक्ट कार्य करने होते हैं, जिसके लिए कुल 10 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 3: क्या कृषि संकाय में स्पॉटिंग (Spotting) भी अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, कृषि के तीनों विषयों में 03 अंक की स्पॉटिंग अनिवार्य रूप से आयोजित की जाती है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह सामग्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशिका "प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल सत्र 2026-27" में दिए गए अधिकृत विवरण के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सूचनार्थ तैयार की गई है।