प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2024)भाग (v) : पर्यावरण अध्ययन — सम्पूर्ण परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल | विषयवस्तु (8 इकाइयाँ) · Pedagogical Issues
📢 महत्वपूर्ण सूचना
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2024) – परीक्षा 2024 में संपन्न हो चुकी है। सम्पूर्ण परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम आगामी पात्रता परीक्षा की तैयारी में सहायता / मार्गदर्शन के लिए पोस्ट किया जा रहा है।
(अ) विषयवस्तु — Content
📋 20 प्रश्न | 8 इकाइयाँ
इकाई 1
हमारा परिवार, हमारे मित्र
- परिवार और समाज से सहसंबंध; बड़े-बूढ़े, बीमार, किशोर, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और उनके प्रति संवेदनशीलता
- हमारे पशु-पक्षी — पालतू, माल वाहक; आस-पास के जीव-जन्तु; जानवरों पर प्रदूषण का प्रभाव
- हमारे पेड़-पौधे — स्थानीय पेड़-पौधे; पेड़-पौधों एवं मनुष्यों की अन्तःनिर्भरता; वनों की सुरक्षा, आवश्यकता और महत्व; पेड़-पौधों पर प्रदूषण का प्रभाव
- हमारे प्राकृतिक संसाधन — प्रमुख प्राकृतिक संसाधन, संरक्षण; ऊर्जा के पारंपरिक, नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय स्रोत
इकाई 2
खेल एवं कार्य
- खेल, व्यायाम और योगासन
- पारिवारिक उत्सव; मनोरंजन के साधन — किताबें, कहानियाँ, कठपुतली प्ले, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिवसों का विद्यालय में आयोजन
- विभिन्न काम-धंधे, उद्योग और व्यवसाय
इकाई 3
आवास
- पशु, पक्षी और मनुष्य के विभिन्न आवास; आवास की आवश्यकता और स्वस्थ जीवन के लिए आवास की विशेषताएँ
- स्थानीय इमारतों की सुरक्षा; सार्वजनिक संपत्ति, राष्ट्रीय धरोहर और उनकी देखभाल
- उत्तम आवास और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री; निर्माण सामग्री की गणना करना
- शौचालय की स्वच्छता, परिवेश की साफ-सफाई और अच्छी आदतें
इकाई 4
हमारा भोजन और आदतें
- भोजन की आवश्यकता और भोजन के घटक
- फल एवं सब्जियों का महत्व; पौधों के अंगों के अनुसार फल व सब्जियाँ
- भोज्य पदार्थों का स्वास्थ्यवर्धक संयोजन
- विभिन्न प्रकार की आयु का भोजन और उन्हें ग्रहण करने का सही समय
- उत्तम स्वास्थ्य हेतु भोजन की स्वच्छता और सुरक्षा के उपाय
- खाद्य संसाधनों की सुरक्षा
इकाई 5
पानी और हवा — प्रदूषण एवं संक्रमण
- जीवन के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छ हवा की आवश्यकता
- स्थानीय मौसम, जल चक्र और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव; जलवायु परिवर्तन में हमारी भूमिका
- पानी के स्रोत; सुरक्षित रखरखाव, संरक्षण एवं पोषण के तरीके
- संक्रमित वायु एवं पानी से होने वाले रोग, उनका उपचार और बचाव; अन्य संक्रामक रोग
- हवा, पानी, भूमि का प्रदूषण और उससे सुरक्षा; विभिन्न अपशिष्ट पदार्थ और उनका प्रबंधन, उचित निस्तारण
- भूकंप, बाढ़, सूखा आदि आपदाओं से सुरक्षा और बचाव के उपाय; आपदा प्रबंधन
- प्राकृतिक संसाधनों का संपोषित प्रबंधन; संसाधनों का उचित दोहन; डीजल-पेट्रोलियम खपत एवं संपोषण
इकाई 6
प्राकृतिक वस्तुएं और उपज
- मिट्टी, पानी, बीज और फसल का संबंध; जैविक एवं रासायनिक खाद
- विभिन्न फसलें और उनके उत्पादक क्षेत्र
- फसल उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि कार्य और उपकरण
इकाई 7
मानव निर्मित साधन एवं उनके क्रियाकलापों का प्रभाव
- वनों की कटाई और शहरीकरण; पारिस्थितिक संतुलन पर प्रभाव
- ओजोन क्षय, अम्लीय वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस प्रभाव — वैज्ञानिक कारण एवं निदान
- पॉलिथिन, प्लास्टिक का उपयोग और उनका अपघटक/अपमार्जक
- जीवाश्म ईंधन के प्रयोग के प्रभाव
- आपदा प्रबंधन
इकाई 8
अंतरिक्ष विज्ञान
- अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का परिचय; अंतरिक्ष में जीवन बिताने के अनुभव
- अंतरिक्ष जीवन के वैज्ञानिक तथ्य; जीवन की संभावनाएं
- अंतरिक्ष यान, अंतरिक्ष खोजें एवं भविष्यवाणियाँ
(ब) पेडागॉजिकल मुद्दे — Pedagogical Issues
📋 10 प्रश्न- पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और उसकी आवश्यकता
- पर्यावरण अध्ययन का महत्व; समेकित पर्यावरणीय शिक्षा
- पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व
- पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसंबंध
- अवधारणाओं के स्पष्टीकरण हेतु प्रविधियाँ और गतिविधियाँ
- परिवेशीय भ्रमण, प्रयोगात्मक कार्य, प्रोजेक्ट कार्य और उनका महत्व
- चर्चा, परिचर्चा, प्रस्तुतीकरण और समूह शिक्षण व्यवस्था से सीखना
- सतत-व्यापक मूल्यांकन (CCE) — शिक्षण के दौरान प्रश्न पूछना, मुखर व लिखित अभिव्यक्ति के अवसर, वर्कशीट्स, Anecdotal Record, पोर्टफोलियो विकास, केस स्टडी और व्यक्तिगत प्रोफाइल
- पर्यावरणीय शिक्षा में शिक्षण सामग्री / TLM और उसका अनुप्रयोग
- स्थानीय परिवेश की पर्यावरणीय समस्याएँ और उनके समाधान खोजने की क्षमता का विकास
MP Education Gyan Deep — मध्यप्रदेश शिक्षा जगत की विश्वसनीय जानकारी
%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97%20(v)%20_%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%A3%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AF%E0%A4%A8%20%E2%80%94%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A3%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE.webp)
0 Comments