MP MSTET 2023 भाग अ विस्तृत पाठ्यक्रम | MP Education Gyan Deep
 MP Education Gyan Deep

MP MSTET 2023 – भाग अ विस्तृत पाठ्यक्रम: हिन्दी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र

#MPMSTET2023 #MPMSTETSyllabus #बालविकास #शिक्षाशास्त्र #MPESB #माध्यमिकशिक्षक #MPTETPedagogy #सामान्यहिन्दी #तार्किकयोग्यता #MPEducationGyandep

 MPESB भोपाल
 भाग अ – सभी के लिए अनिवार्य  4 मिनट में पढ़ें

 महत्वपूर्ण सूचना: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP MSTET 2023) – परीक्षा 2024 में संपन्न हो चुकी है। यह सम्पूर्ण परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम आगामी पात्रता परीक्षा की तैयारी में हेल्प / मार्गदर्शन के लिए पोस्ट किया जा रहा है।


भाग अ – संक्षिप्त अवलोकन

कुल प्रश्न
30
MCQ
कुल अंक
30
Marks
खंड
4
Sections
स्तर
+2
हायर सेकेण्डरी
खंडविषयप्रश्नअंक
(i)सामान्य हिन्दी08 MCQ08
(ii)सामान्य अंग्रेजी05 MCQ05
(iii)सामान्य ज्ञान, समसामयिक, तार्किक एवं आंकिक योग्यता07 MCQ07
(iv)शिक्षाशास्त्र – बाल विकास (Pedagogy)10 MCQ10
कुल30 MCQ30

① सामान्य हिन्दी (Hindi Language) 8 प्रश्न | 8 अंक

भाषायी समझ / अवबोध (Reading Comprehension)
  • दो अपठित गद्यांश/पद्यांश दिए जाएंगे:
  • पहला अपठित – गद्यांश (नाटक, एकांकी, घटना, निबंध, कहानी आदि से)
  • दूसरा अपठित – पद्यांश (कविता/पद्य के रूप में)
  • गद्यांश साहित्यिक / वैज्ञानिक / सामाजिक समरसता / तात्कालिक घटनाओं पर आधारित हो सकते हैं।

प्रश्नों का स्वरूप: समझ/अवबोध, व्याख्या, व्याकरण एवं मौखिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

 तैयारी टिप

NCERT हिन्दी की कक्षा 11-12 की पाठ्य-पुस्तकों से गद्य-पद्य पढ़ें। व्याकरण के नियम (संधि, समास, मुहावरे, रस, अलंकार) पक्के करें।


② सामान्य अंग्रेजी (English Language) 5 प्रश्न | 5 अंक

1 Reading Comprehension
  • Two short passages followed by short answer type questions.
2 Vocabulary Level X
  • One word substitution
  • Opposites (Antonyms)
  • Synonyms & Phrases
  • Idioms / Proverbs
3 Functional Grammar Level X
• Articles• Modals • Determiners• Noun / Pronoun • Adjective / Adverb• Narration • Prepositions• Tenses • Transformation of sentences• Voices (Active/Passive)

③ सामान्य ज्ञान, समसामयिक, तार्किक एवं आंकिक योग्यता 7 प्रश्न | 7 अंक

A सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम (GK & Current Affairs)
  • समसामयिक मामले – राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं
  • भारत का इतिहास व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय व संसार का भूगोल – भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
  • भारतीय राजनीति व शासन तंत्र – संविधान, पंचायतीराज, सार्वजनिक मुद्दे, अधिकार
  • आर्थिक व सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी, जनसांख्यिकी
  • पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, मौसम में बदलाव
  • सामान्य विज्ञान, भारतीय संस्कृति
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलकूद
  • मध्यप्रदेश: इतिहास, भूगोल, राजनीति, आर्थिक व सामाजिक विकास
B तार्किक योग्यता (Reasoning Ability)
  • सामान्य मानसिक व विश्लेषणात्मक योग्यता
  • शाब्दिक / तर्कयुक्त रीजनिंग (Verbal / Logical Reasoning)
  • संबंध व पदानुक्रम (Relations & Hierarchies)
  • एनालॉजी (Analogies)
  • दावा, सत्य कथन (Assertion, Truth Statements)
  • कोडिंग व डिकोडिंग (Coding & Decoding)
  • स्थिति जन्य तर्क (Situational Reasoning)
  • श्रृंखला व पैटर्न – शब्द और वर्ण (Series & Patterns)
C आंकिक योग्यता (Numerical Ability)
  • दो एवं तीन आयामी वेन आरेख आधारित प्रश्न
  • संख्या पैटर्न, श्रृंखला, अनुक्रम
  • आधारभूत संख्या ज्ञान – संख्याएं, परिमाण का क्रम
  • अंकगणितीय अभिवृत्ति (Arithmetic Aptitude)
  • आंकड़ों की व्याख्या – आलेख, ग्राफ, तालिका, डेटा पर्याप्तता
  • दिशा ज्ञान (Direction Sense)
  • विश्लेषण व व्याख्या (Analysis & Interpretation)

④ बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) 10 प्रश्न | 10 अंक

I बाल विकास (Child Development)
  • बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध
  • विकास और विकास को प्रभावित करने वाले कारक
  • बाल विकास के सिद्धांत
  • बालक का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं
  • वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
  • समाजीकरण प्रक्रियाएं – सामाजिक जगत एवं बच्चे (शिक्षक, अभिभावक, साथी)
  • मनोवैज्ञानिक: पियाजे, पावलव, कोहलर, थार्नडाइक – रचना व आलोचनात्मक स्वरूप
  • बाल केन्द्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा
  • बुद्धि की रचना, मापन, बहुआयामी बुद्धि (Multiple Intelligence)
  • व्यक्तित्व और उसका मापन
  • भाषा और विचार
II जेंडर एवं समावेशन (Gender & Inclusion)
  • सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर, जेंडर की भूमिका
  • लिंगभेद और शैक्षिक प्रथाएं
  • अधिगमकर्ताओं में व्यक्तिगत भिन्नताएं – भाषा, जाति, लिंग, धर्म
  • अलाभान्वित एवं वंचित वर्गों की पहचान
III मूल्यांकन एवं आंकलन (Assessment)
  • अधिगम के लिए आंकलन और अधिगम का आंकलन में अंतर
  • शाला आधारित आंकलन
  • सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE) – स्वरूप और प्रथाएं
IV अधिगम और शिक्षाशास्त्र (Learning & Pedagogy)
  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं
  • शिक्षण और अधिगम की मूलभूत प्रक्रियाएं
  • बच्चों की अधिगम रणनीतियां; अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया
  • समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा
  • बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में सार्थक कड़ी के रूप में समझना
  • अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक – अवधान और रुचि
  • संज्ञान और संवेग (Cognition & Emotion)
  • अभिप्रेरणा और अधिगम (Motivation)
  • निर्देशन एवं परामर्श (Guidance & Counseling)
  • अभिक्षमता और उसका मापन; स्मृति और विस्मृति
V समावेशित शिक्षा एवं विशेष बच्चे (Inclusive Education)
  • समावेशित शिक्षा की अवधारणा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समझ
  • अधिगम कठिनाइयों / क्षति से ग्रस्त बच्चों की आवश्यकताओं की पहचान
  • प्रतिभावान, सृजनात्मक, विशेष क्षमता वाले अधिगमकर्ताओं की पहचान
  • समस्याग्रस्त बालक – पहचान एवं निदानात्मक पक्ष
  • बाल अपराध – कारण एवं प्रकार

 शिक्षाशास्त्र तैयारी रणनीति

NCERT की "बाल विकास और शिक्षाशास्त्र" पुस्तक पढ़ें। पियाजे, थार्नडाइक, पावलव के सिद्धांतों को तुलनात्मक रूप से समझें। CCE और समावेशी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें – ये अधिक अंक देने वाले टॉपिक हैं।


#MPMSTET2023 #MPMSTETSyllabus #बालविकास #शिक्षाशास्त्र #MPESB #माध्यमिकशिक्षक #MPTETPedagogy #सामान्यहिन्दी #तार्किकयोग्यता #MPEducationGyandep

यह पोस्ट MP Education Gyan Deep द्वारा आगामी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।