Nursery and KG Classes in Govt. Schools - 3000 से अधिक सरकारी स्कूलों में शुरू होगी नर्सरी एवं KG कक्षाएं, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किये निर्देश यहाँ देखिये

Nursery and KG Classes in Govt. Schools

Nursery and KG Classes in Govt. Schools

3000 से अधिक सरकारी स्कूलों में शुरू होगी नर्सरी एवं KG कक्षाएं, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किये निर्देश. जिलेवार चयनित शालाओं की सूची यहाँ देखिये 

समग्र शिक्षा अंतर्गत जिलों में पूर्व प्राथमिक कक्षाएँ प्रारंभ किए जाने राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश का आदेश  क्र. पा. पु/ ईसीसीई / 2024/746, भोपाल, दिनांक 27.3.2024 इस प्रकार है -

वर्ष 2024-25 सत्र के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना अंतर्गत 3061 विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाएँ प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत विद्यालयों की सूची परिशिष्ट एक पर संलग्न है।

1. उक्त चयनित विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाएं निम्नानुसार स्वरूप में संचालित की जाना है – 

  1. नर्सरी (आयु 3-4 वर्ष के लिए)
  2. के. जी. - 1 (आयु 4-5 वर्ष के लिए)
  3. के.जी.- 2 ( आयु 5-6 वर्ष के लिए)

2. प्रदेश के 5 जिलों - भोपाल, छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर एवं शहडोल के 1415 विद्यालयों में के.जी.-1 एवं के.जी. - 2 कक्षाएँ सत्र 2019-20 से संचालित हैं। इन कक्षाओं के साथ भी 3-4 आयु वर्ग बच्चों के लिए नर्सरी कक्षा संचालित किया जाना है।

3. चयनित विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन 15 जून, 2024 से प्रारंभ किया जाना है। अतः पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन हेतु निम्नानुसार पूर्व तैयारी किया जाना अपेक्षित है -

(I) चयनित विद्यालय के क्षेत्र (Catchment Area)  में 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित किया जायें।

(II) विद्यालय में यथासंभव 2 पृथक कक्षों की व्यवस्था हो । विद्यालय में ऐसे कक्षों का चयन करें, जिनके बाहर खेल गतिविधियाँ कराने के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता हो । 

(III) बच्चों के लिए बैठने हेतु दरी या टाटपट्टी, पीने के लिए पानी व शौचालय की उपलब्धता हो।

(IV) पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन हेतु कम से कम 2 पृथक शिक्षकों की व्यवस्था की जाए। शिक्षकों / शिक्षिकाओं का चयन करते समय निम्नांकित बिन्दुओं का ध्यान रखा जाए

  • आयु 52 वर्ष से कम हो।
  • बच्चों के साथ गतिविधियाँ करने में सक्षम हों और रुचि भी रखते हों।
  • पूर्व प्राथमिक कक्षा में पढ़ाने का अनुभव हो
  • चयन में महिला शिक्षिका को प्राथमिकता दी जाए।
  • पूर्व प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा को प्राथमिकता दी जाए।

4. चयनित विद्यालयों की जानकारी हेतु प्रपत्र संलग्न है। प्रपत्रानुसार जानकारी 25 अप्रैल, 2024 तक राज्य शिक्षा केन्द्र को हार्ड कापी व साफ्ट कापी मेल पते eccemprsk@gmail.com पर उपलब्ध कराए।

उपरोक्तानुसार प्रक्रिया संपादित करने हेतु जिला स्तर से संबंधितों को आवश्यक निर्देश देने का कष्ट करे एवं समय-समय पर कार्य प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से करे। जिससे भारत शासन की अपेक्षानुरूप पूर्व प्राथमिक कक्षाओं को प्रारंभ करते हुए उनका सुचारू व प्रभावी संचालन किया जा सके।

चयनित शालाओं की सूची (Selected Schools List)

स्कूलों में शुरू होगी नर्सरी एवं KG कक्षाएं शुरू करने के सम्बन्ध में RSK MP आदेश एवं नर्सरी एवं KG कक्षाएं संचालित करने हेतु जिलेवार चयनित शालाओं की जानकारी यहाँ देखिए.

    MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

    Post a Comment

    0 Comments