MP Board Best of Five Update 2025-26
सत्र 2025-26 के लिए - कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए 'बेस्ट ऑफ फाइव' स्थिति स्पष्ट
MP EDUCATION GYAN DEEP: माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) ने 'प्रवेश एवं परीक्षा सम्बन्धी मार्गदर्शिका 2025-26' के बिन्दु क्रमांक 11 में सत्र 2025-26 के लिए 'बेस्ट ऑफ फाइव' पद्धति की स्थिति स्पष्ट कर दी है।
प्रवेश एवं परीक्षा सम्बन्धी मार्गदर्शिका 2025-26 के बिन्दु क्रमांक 11. बेस्ट फाइव इस प्रकार है -
"मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल, म.प्र. के आदेश क्रमांक आर/789/221/2022/20-3 भोपाल, दिनांक 23.12.2024 के अनुक्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 9वीं में सत्र 2024-25 एवं 10वीं में सत्र 2025-26 तक बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति लागू रखा जावेगा। कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 से तथा कक्षा 10वीं में सत्र 2026-27 से बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति समाप्त होगी।"
दिनांक 14/02/2025 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नियम अलग-अलग होंगे।
सत्र 2025-26 (परीक्षा 2026) की स्थिति
▼ मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति ▼
//विज्ञप्ति //
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश क्रमांक 789/221/2022/20-3 भोपाल, दिनांक 23.12.2024 के अनुसार कक्षा 9वीं में सत्र 2024-25 एवं कक्षा 10वीं में सत्र 2025-26 तक बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति लागू रखा जायेगा।
कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 से तथा कक्षा 10वीं में सत्र 2026-27 से बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति समाप्त होगी।
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के उपरोक्त आदेश के अनुपालन में विज्ञप्ति जारी की जाती है।
📊 एक नज़र में: सत्र 2025-26 के नियम
| कक्षा | सत्र 2025-26 में स्थिति | परिणाम का आधार |
|---|---|---|
| Class 9th | लागू नहीं (समाप्त) | सभी 6 विषय पास करने होंगे |
| Class 10th | लागू है (अंतिम वर्ष) | सर्वश्रेष्ठ 5 विषय |

0 Comments