🏅 MP Board Exam 2026 Update: अगर आप कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं और सत्र 2025-26 में राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। MP Board आपको बोर्ड परीक्षा 2026 में Bonus Marks देगा। यहाँ जानिए पात्रता, नियम और आवेदन प्रक्रिया 👇
MP Board Exam 2026: खिलाड़ियों को मिलेंगे बोनस अंक!
Sports Bonus Marks के नियम और आवेदन प्रक्रिया (MPBSE Circular)
MP Board Sports Bonus Marks 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए खेलकूद में भाग लेने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक (Bonus Marks) प्रदान करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यदि आप या आपके विद्यालय के छात्र राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
📌 MP Board Sports Bonus Marks: मुख्य बातें
- आदेश क्रमांक: /534/ विद्योचित/2025
- लाभार्थी: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्र
- सत्र: 2025-26
- बोर्ड परीक्षा: 2026
- अंतिम तिथि: 05 फरवरी 2026
🎯 कौन से छात्र बोनस अंक के लिए पात्र हैं?
- छात्र सत्र 2025-26 में नियमित रूप से अध्ययनरत हो
- 2026 की MP Board परीक्षा में सम्मिलित हो
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग / स्कूल शिक्षा विभाग या SGFI द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में भाग लिया हो
- राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मान्य होगी
- CBSE अथवा CBSE संबद्ध विद्यालयों के छात्र पात्र नहीं हैं
📘 बोनस अंकों के नियम
- बोनस अंक अलग से अंकसूची (Marksheet) में दर्शाए जाएंगे
- किसी विषय या कुल प्राप्तांक (Grand Total) में नहीं जुड़ेंगे
- एक से अधिक स्तर पर खेलने पर उच्चतम स्तर मान्य होगा
- नाम व रोल नंबर में अंतर होने पर रोल नंबर मान्य होगा
📝 आवेदन एवं सूची भेजने की प्रक्रिया
- छात्र/अभिभावक सीधे बोर्ड को आवेदन नहीं कर सकते
- विद्यालय स्तर पर प्राचार्य द्वारा सूची तैयार की जाएगी
- खेल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संकुल प्राचार्य से सत्यापित होगी
- सूची जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा होगी
- DEO एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी (DSO) के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य
- सूची MPBSE को हार्ड कॉपी व Excel फाइल में भेजी जाएगी
- निर्धारित 7 प्रपत्र (Forms 1–7) में जानकारी देना अनिवार्य
📂 निर्धारित प्रपत्र (Forms)
- प्रपत्र 1, 2, 3: कक्षा 10वीं (राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय)
- प्रपत्र 4, 5, 6: कक्षा 12वीं (राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय)
- प्रपत्र 7: कक्षा 10वीं एवं 12वीं की संकलित जानकारी
⏰ महत्वपूर्ण तिथि
नोट: सभी स्कूल प्राचार्यों से अनुरोध है कि समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और पात्र खिलाड़ियों की जानकारी समय रहते DEO कार्यालय में जमा करवाएं।
.webp)
0 Comments