MP Education Gyan Deep

New Excel Result Sheet for 9th - 11th Result कक्षा 9 वी और कक्षा 11 वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम हेतु DPI द्वारा जारी नई रिजल्ट शीट यहाँ से डाउनलोड कीजिए

New Excel Result Sheet for 9th - 11th Result

कक्षा 9 वी और कक्षा 11 वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम: DPI द्वारा जारी नई रिजल्ट शीट

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 03 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रही है. कक्षा 9वी-11वी वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल आप यहाँ से देख सकते हैं. 

Class 9th & 11th Result Excel Dta Sheet 2024-25

DPI द्वारा Vimarsh Portal MP पर कक्षा 9वी एवं 11वी वार्षिक परीक्षा 2024-25 का रिजल्ट तैयार करने हेतु  नई रिजल्ट शीट Class 9th & 11th Result Excel Dta Sheet 2024-25 अपलोड की गई है, नई रिजल्ट शीट का उपयोग करके, शालाओं के शिक्षक अब आसानी से विद्यार्थियों के परिणाम तैयार कर सकते हैं। 

MP DPI 9th Result Sheet Excel Download 2024-25

MP Board 11th Revised Result Sheet Excel 2024-25

Class 9th/11th Result Data Sheet Excel Free Download

School Result Software in Excel MP Board

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको इस नई रिजल्ट शीट के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, इसका उपयोग कैसे करें, और इसके फीचर्स के बारे में भी बताएंगे।

कक्षा 9वीं रिजल्ट एक्सेल शीट डाउनलोड 2024-25, MP DPI द्वारा जारी नई रिजल्ट शीट एक्सेल में, एमपी बोर्ड 11वीं संशोधित रिजल्ट शीट 2025, एक्सेल में स्कूल रिजल्ट बनाने की विधि

नई रिजल्ट शीट की जानकारी

DPI ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2024-25 के लिए एक नई रिजल्ट शीट जारी की है। इस शीट का उद्देश्य विद्यालयों को विद्यार्थियों के परिणाम तैयार करने में सहायता प्रदान करना है। यह शीट विमर्श पोर्टल पर ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

रिजल्ट शीट का उपयोग कैसे करें?

रिजल्ट शीट का उपयोग करने से पहले, आपको इसके प्रथम शीट "START" पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा। इस शीट में आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी होंगी:

  • शैक्षणिक वर्ष
  • स्कूल का नाम
  • DISE CODE
  • MPBSE CODE
  • ब्लाक
  • जिला

इन जानकारियों को सही-सही भरने के बाद, आप विद्यार्थियों के परिणाम को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

रिजल्ट शीट में शामिल Sheets का विवरण

नई रिजल्ट शीट में कई अलग-अलग शीट्स शामिल हैं, जिनका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इन शीट्स का विवरण निम्नलिखित है:

1. START: 
  • इस शीट में आपको वर्ष, स्कूल का नाम, DISE CODE, MPBSE CODE, ब्लाक, जिला आदि जानकारियां दर्ज करनी होंगी।

2. DATA Sheet: 

  • यह शीट सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें विद्यार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी और प्राप्तांक की प्रविष्टि करनी होती है।

3. PHOTO: 

  • इस शीट में विद्यार्थियों की फोटो और विद्यालय का लोगो अपलोड करना होता है।

4. Annual Result Sheet: 

  • इस शीट पर कोई एंट्री नहीं करनी है। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, "Show Result" पर क्लिक करने पर आपका परिणाम इस शीट पर दिखाई देगा।

5. Summary (Annual): 

  • इस शीट में पूर्व शीट्स में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर Result Summary प्रदर्शित होगा।

6. RMSA Format: 

  • इस शीट का उपयोग RMSA (Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan) के लिए किया जाता है।

7. DEO Profarma: 

  • इस शीट पर रिजल्ट से सम्बन्धित विभिन्न गोषवारा तैयार हो जायेंगे।

8. NOTICE BOARD: 

  • इस शीट पर NOTICE BOARD पर प्रदर्शित करने हेतु रिजल्ट सूची तैयार हो जाएगी।

9. Supp. List: 

  • इस शीट पर पूरक प्राप्त विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित होगी।

10. Merit List: 

  • इस शीट पर कक्षा की सेक्शन अनुसार Merit List तैयार होगी।

11. MarkSheet: 

  • इस शीट का प्रयोग करके आप मार्कशीट प्रिंट कर सकते हैं।

12. School Register: 

  • स्कूल रिकॉर्ड के लिए इसे प्रिंट कराके रखना है।

13. Suppl. Result Sheet: 

  • पूरक परीक्षा के बाद DATA Sheet में अंक दर्ज करने के बाद पूरक रिजल्ट यहाँ शो होगा।

14. Summary (Suppl. Exam): 

  • इस शीट में पूर्व शीट्स में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर Result Summary प्रदर्शित होगा।

15. CONVERTER: 

  • इस शीट पर वोकेशनल विषय के सैद्धांतिक प्राप्तांक को 40% अधिभार में कन्वर्ट किया जा सकेगा।

9वीं और कक्षा 11रिजल्ट शीट डाउनलोड करें

[कक्षा 9वीं के लिए नई रिजल्ट शीट 2024-25 डाउनलोड करें]

[कक्षा 11वीं के लिए नई रिजल्ट शीट 2024-25 डाउनलोड करें]

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<   

Post a Comment

0 Comments