जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय चरण सीएम राइज़ विद्यालयों का चयन, प्रस्तावित विद्यालयों की सूची यहाँ देखिये
Tribal Department Second Phase CM RISE School List
मध्यप्रदेश के सीएम राइज़ विद्यालयों का चयन : जनजातीय कार्य विभाग की पहल
कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांक क्र./सीएम राइज़/2024/23149 भोपाल, दिनांक 07/12/2024
सीएम राइज़ विद्यालयों का उद्देश्य
मध्यप्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सीएम राइज़ विद्यालयों की स्थापना की है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सीएम राइज़ योजना का प्रभाव
यह योजना न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
94 विद्यालयों का प्रथम चरण में चयन
पहले चरण में जनजातीय कार्य विभाग ने 94 विद्यालयों को सीएम राइज़ विद्यालयों में परिवर्तित किया। ये विद्यालय विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए चिन्हित किए गए हैं।
द्वितीय चरण में 205 विद्यालयों का चयन
दूसरे चरण में 205 उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों को निम्न प्राथमिकताओं के आधार पर चुना गया है :
- विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र में संचालित विद्यालय।
- विकासखंड और जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय।
- स्थानीय आवश्यकताओं और अधिक दूरी के आधार पर चिन्हित विद्यालय।
चयन प्रक्रिया के मापदंड – जनजातीय कार्य विभाग द्वारा द्वितीय चरण सीएम राइज़ विद्यालयों के चयन के लिए जिले से प्रस्तावित विद्यालयों के सम्बन्ध में निम्न जानकारिय मांगी गई है -
- विद्यालय का डाईस कोड।
- संचालित कक्षाओं की जानकारी।
- विद्यार्थियों की दर्ज संख्या।
- भूमि की उपलब्धता।
- विद्यालय का पीएम श्री योजना से जुड़ा होना।
- विकासखंड मुख्यालय से विद्यालय की दूरी आदि
जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय चरण सीएम राइज़ विद्यालय हेतु प्रस्तावित 205 विद्यालयों की सूची
Download Tribal Department Second Phase CM RISE School List in PDF.
CTD Order - द्वितीय चरण सी.एम.राइज विद्यालयों के सम्बन्ध में CTD ऑर्डर यहाँ देखिये
जानकारी उपलब्ध कराने की समय-सीमा
सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित जानकारी 25 दिसंबर 2024 तक ई-मेल cmrise.ctd@mp.gov.in पर प्रेषित करें।
संलग्न सूची में बदलाव का विकल्प
अगर किसी विद्यालय के स्थान में परिवर्तन आवश्यक है, तो उसका कारण सहित प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से भेजा जाना चाहिए।
MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप "Gyan Deep Info" यहाँ से Join कीजिए।
0 Comments