NCERT Parakh Rashtriy Sarvekshan 2024 कक्षा 3, 6 व 9 के लिए एन.सी.ई.आर.टी. परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024

NCERT Parakh Rashtriy Sarvekshan 2024 कक्षा 3, 6 व 9 के लिए एन.सी.ई.आर.टी. परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के सम्बन्ध में नया आदेश यहाँ देखिये 

राज्य शिक्षा केन्द्रआदेश क्र../रा.शि.के. / मूल्यांकन / परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण/2024/4508, भोपाल, दिनांक 03/10/2024 (परिपत्र क्र.-3)

विषय - एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा 04 दिसम्बर 2024 को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आयोजन विषयक ।

संदर्भः1. सचिव, शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार से प्राप्त अर्द्धशासकीय पत्र क्र. D.O. No. 22-2/2024-18.8, Date: 18 सितम्बर 2024, 2. सी.ई.ओ. परख एवं विभागाध्यक्ष शैक्षिक सर्वेक्षण प्रभाग, नई दिल्ली का ई-मेल दिनांक 21.09.24, 3. मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण दिनांक 18 सितम्बर 2024, 4. एन.सी.ई.आर.टी. का पत्र क्र. फा.सं. 31-6/परख/रा.मू.के./2024-25/317, दिनांक 24.09.24

समस्त जिलों की चयनित शालाओं में दिनांक 04 दिसम्बर 2024 को एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा प्रदत्त गाईडलाईन अनुसार परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 का आयोजन कक्षा 3, 6 एवं 9 में किया जाना निर्धारित है। भारत शासन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर का जायजा लेने हेतु यह सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का प्राथमिक उद्देश्य स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठचर्या रूपरेखा 2023 (National Curriculum Framework for School Education 2023- NCF-SE 2023) के साथ संरेखित उच्च गुणवत्ता युक्त वैश्विक मूल्यांकन (High Quality Global Assessment) विकसित करना है। यह राष्ट्रीय सर्वेक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित उद्देश्यों के अनुरूप कक्षा 3, 6 और 9 में आधारभूत (Foundational), प्रारंभिक (Preparatory) और मध्य (Middle) चरणों के अंत में छात्रों की दक्षताओं का आकलन करना है एवं इन तीनों चरणों की सीखने की दक्षताओं को समाहित किया जाएगा। रिपोर्ट जनरेशन हेतु जिले को ईकाई माना जाएगा। सर्वे-परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और सुधार हेतु नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। भारत शासन द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है। इसके लिए यह आवश्यक है कि आपके नेतृत्व में योजनाबद्ध रूप से जिले, ब्लॉक, क्लस्टर एवं शाला स्तर पर समुचित और समेकित प्रयास किए जाए।

1. सर्वे में सम्मिलित कक्षाएं NCF की अनुशंसा के क्रम में NCF में उल्लेखित दक्षताओं (Competencies) को सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। सर्वेक्षण का कार्य निम्न कक्षाओं में होना है-

  1. कक्षा 3 (फाउण्डेशनल स्टेज का अंतिम चरण) 
  2. कक्षा 8 (प्रिपेटरी स्टेज का अंतिम चरण)
  3. कक्षा 9 (मिडिल स्टेज का अंतिम चरण)

कक्षा 3 कुल टेस्ट फार्म (सेट्स) की संख्या (31, 32, 33, 34, 35, 36) = 06 

  • 1. भाषा, 2. गणित, 3. हमारे आसपास की दुनिया
  • प्रश्नों की संख्या - 45
  • समय - 90 मिनिट
  • (नोट- प्रत्येक बुकलेट में तीनों विषय समाहित रहेंगे।)

कक्षा 6 कुल टेस्ट फार्म (सेट्स) की संख्या (61, 62, 63, 64, 65, 66) = 06 

  • 1. भाषा, 2. गणित, 3. हमारे आसपास की दुनिया
  • प्रश्नों की संख्या - 51
  • समय - 90 मिनिट 
  • (नोट- प्रत्येक बुकलेट में तीनों विश्य समाहित रहेंगे।

कक्षा 9 कुल टेस्ट फार्म (सेट्स) की संख्या (91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98) = 08 

  • 1. भाषा, 2. गणित, 3. विज्ञान, 4. सामाजिक विज्ञान
  • प्रश्नों की संख्या - 60 
  • समय - 120 मिनिट 
  • (नोट- प्रत्येक बुकलेट में उक्त विषयों में से कोई भी तीन विषय समाहित रहेंगे।)

3. सर्वे में सम्मिलित विषय-

  • कक्षा 3.6 भाषा, गणित एवं हमारे आसपास की दुनिया (The world around us)
  • कक्षा 9 भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान

भाषा के संबंध में यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि सेम्पल शाला अंतर्गत जिस माध्यम की शाला चयनित होती है उस माध्यम की प्रथम भाषा पर सर्वे होगा। उदाहरण के रूप में यदि अंग्रेजी माध्यम की कोई शाला सेम्पल शाला के रूप में चयनित की जाती है तो वहां अंग्रेजी भाषा को सर्वे में शामिल किया जाएगा।

4. सर्वे हेतु सेम्पल शालाओं का चयन - भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में जिले की शासकीय शालाओं के साथ ही म.प्र. शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं (Govt. Aided), गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं (Unaided Private School), केन्द्रीय / नवोदय विद्यालयों को भी सेंपल शालाओं के रूप में चयनित किया जाएगा। परख एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा उपलब्ध कराई गई जिलेवार, कक्षावार शालाओं की वास्तविक संख्या पत्र के साथ परिशिष्ट-1 पर संलग्न है।

5. सर्वे का आयोजन फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स के द्वारा - पारदर्शिता एवं शुचिता के दृष्टिगत इस सर्वे को फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स के द्वारा संपादित किया जाएगा। फील्ड इन्वेस्टिगेटर का चयन डाईट प्राचार्य द्वारा किया जाना है। एक कक्षा के लिए एक फील्ड इन्वेस्टिगेटर रहेगा। फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स के रूप में डाईट में अध्ययनरत डी एल. एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर बी.एड. एवं एम.एड. प्रशिक्षणार्थियों को भी फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स के रूप में चयन किया जाए। इसके पश्चात भी यदि फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स की कमी होती है तो शासकीय कॉलेज के विद्यार्थी, अशा. प्रशिक्षण संस्थानों के डी.एल.एड. बी.एड. एम.एड के प्रशिक्षणार्थियों, जो शिक्षक न हों. को भी फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किया जा सकेगा। किसी भी स्थिति में शिक्षकों को फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स के रूप में चयनित न किया जाए। जिन जिलों में डाईट नहीं है वहां जिलों से संबद्ध डाईट (मदर डाईट) के प्राचार्य से सहयोग लेकर फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स का प्रबंध किया जाए। विदित हो कि डाटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में फील्ड इन्वेस्टिगेटर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः फील्ड इन्वेस्टिगेटर चयन सावधानीपूर्वक किया जाए। फील्ड इन्वेस्टिगेटर की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर से गूगलशीट साझा की गई है.

6. सर्वे हेतु डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स का चयन एवं उन्मुखीकरण - सर्वे हेतु डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स का चयन डाईट प्राचार्य और डी.पी.सी. द्वारा किया जाएगा। इस हेतु राज्य स्तर से गूगलशीट साझा की गई है जिसकी लिंक निम्नानुसार है -

डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स का उन्मुखीकरण स्टेट मास्टर ट्रेनर्स द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में किया जाएगा, जिसका शेड्यूल व निर्देश पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।

7. फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स एवं आब्जर्वर्स का उन्मुखीकरण - जिला मास्टर ट्रेनर राज्य द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात जिले के फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स एवं आब्जर्वर्स का उन्मुखीकरण प्राचार्य डाईट के नेतृत्व में डाईट में करें। जिन जिलों में डाईट नहीं है वहां पर डी.पी.सी. का उत्तरदायित्व होगा कि वह जिला मास्टर ट्रेनर एवं जिले की मदर डाईट के सहयोग से उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपादित करवाएं। किसी भी स्थिति में अप्रशिक्षित फील्ड इन्वेस्टिगेटर को सर्वे कार्य में न लगाया जाए।

8. सर्वे में प्रयुक्त सामग्री -

विद्यार्थियों हेतु अचीवमेंट बुकलेट एवं विद्यार्थी प्रश्नावली (PQ). कक्षा 3. 6 एवं 9 हेतु

• शिक्षक प्रश्नावली (TQ), (विषय शिक्षकों हेतु)

• शाला प्रश्नावली (SQ), (शाला प्रमुख हेतु)

• ओ.एम.आर. शीट्स का विवरण-

  • अचीवमेंट सह PQ ओ.एम.आर. (छात्रों हेतु)
  • TQ ओ.एम.आर. (विषय शिक्षकों हेतु)
  • SQ ओ.एम.आर. (शाला प्रमुख हेतु)

• फील्ड नोट्स (फील्ड इंवेस्टीगेटर्स के द्वारा भरा जाने वाला)

(नोट- कक्षा 6 व 9 के विद्यार्थियों द्वारा अपने उत्तर ओ.एम.आर शीट्स में भरे जाएंगे। कक्षा 3 में ओ. एम.आर. शीट में विद्यार्थी द्वारा प्रविष्टि नहीं की जाएगी। विद्यार्थी अपने उत्तर बुकलेट में अंकित करेगा, उस बुकलेट से विद्यार्थी के उत्तर को फील्ड इन्वेस्टिगेटर ओ.एम.आर. शीट में अंकित करेगा।)

9. सर्वे दिवस को सभी सेम्पल शालाओं में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना - जिला कलेक्टर की ओर से पत्र जारी करके सभी सेम्पल शालाओं को पूर्व सूचना प्रदाय की जाए एवं सर्वे दिवस को सभी शालाएं निर्धारित समय पर खुलने, विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया जाए।

उक्त सर्वेक्षण के निष्कर्ष राष्ट्रीय महत्त्व के होंगे, अतः सर्वेक्षण की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। सर्वेक्षण के सटीक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सर्वेक्षण को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्य में आपका सहयोग एवं नेतृत्व अपेक्षित है।

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप "Gyan Deep Info" यहाँ से Join कीजिए।

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<   

MP Education Gyan Deep