MP Laptop Yojana 2026: लैपटॉप राशि का Status कैसे चेक करें? ₹25,000 Payment Status देखें
इस पोस्ट में जानिए MP Laptop Yojana 2026 Payment Status कैसे चेक करें और राशि खाते में जमा हुई है या नहीं, इसकी जानकारी कैसे प्राप्त करें।
- योजना: प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- लाभ: लैपटॉप खरीदने हेतु ₹25,000
- पात्रता: कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75% या अधिक अंक
- लाभार्थी: लगभग 1.22 लाख विद्यार्थी
- राशि: ₹25,000 प्रति पात्र विद्यार्थी
MP Laptop Yojana 2026 का Payment Status कैसे चेक करें?
विद्यार्थी अपनी लैपटॉप योजना की राशि का Status ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक खुलने के बाद प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
💻 अपनी लैपटॉप राशि का Status देखें
👉 Laptop Payment Status Check करेंStatus Check करने की प्रक्रिया
- ऊपर दिए गए लैपटॉप राशि Status Check लिंक पर क्लिक करें।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का पेज खुलेगा।
- शैक्षणिक वर्ष में 2026-27 का चयन करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- दिया गया Captcha Code दर्ज करें।
- “जानकारी देखें” पर क्लिक करें।
जानकारी देखें पर क्लिक करने के बाद विद्यार्थी की स्क्रीन पर योजना से संबंधित विवरण प्रदर्शित होगा। इसमें पात्रता की स्थिति, बैंक खाते का विवरण तथा जमा की गई राशि की जानकारी देखी जा सकती है।
किन विद्यार्थियों को ₹25,000 की राशि मिलेगी?
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्रता निर्धारित नियमों के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
MP Laptop Yojana 2026 – महत्वपूर्ण बात
यदि विद्यार्थी Status Check करने पर पात्र दिखाई देता है, तो वह प्रदर्शित जानकारी में अपने बैंक खाते और जमा राशि का विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी प्रकार की जानकारी गलत दिखाई देने पर संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षा विभाग से संपर्क करना उचित रहेगा।
MP Laptop Yojana 2026 FAQ
MP EDUCATION GYAN DEEP | मध्य प्रदेश शिक्षा समाचार एवं महत्वपूर्ण अपडेट

0 Comments