MP TET 2026 (सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा) पूरी जानकारी, तिथि, पाठ्यक्रम, फीस | MP Education Gyan Deep
MP TET 2026 · Official Rule Book Analysis

MP TET 2026: सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा — नियम पुस्तिका, तिथि, पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना की संपूर्ण जानकारी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल द्वारा जारी "परीक्षा संचालन नियमपुस्तिका" पर आधारित — प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों हेतु पात्रता परीक्षा 2026 की हर जरूरी जानकारी एक ही जगह।

📅 अपडेट: 17 अगस्त 2026 🏛️ स्रोत: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (ESB) 
महत्वपूर्ण सूचना: यह लेख माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 1385/2025 एवं 1386/2025 में दिनांक 01 सितंबर 2025 को पारित आदेश तथा रिव्यू पिटीशन डायरी नंबर 53434/2025 के परिपालन में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा जारी "प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 — परीक्षा संचालन नियमपुस्तिका" पर आधारित है।
आवेदन प्रारंभ
21-08-2026
आवेदन अंतिम तिथि
18-09-2026 (संशोधित)
संशोधन अंतिम तिथि
20-09-2026 (संशोधित)
परीक्षा तिथि
12-10-2026
परीक्षा शुल्क
₹1000/-
कुल अंक / समय
150 अंक / 2:30 घंटे

1. पृष्ठभूमि — MP TET 2026 (सेवारत शिक्षक) क्यों आयोजित हो रही है?

मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे ऐसे कई शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) के अंतर्गत निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण नहीं की है। इस विषय पर लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी, जिसका निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सिविल अपील क्रमांक 1385/2025 तथा 1386/2025 में दिनांक 01 सितंबर 2025 को सुनाया।

इसी आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के पत्र क्रमांक यूसीआर/सी/85/टीईटी/2026/1305 (दिनांक 04-07-2026), पत्र क्रमांक यूसीआर/सी/85/टीईटी/2026/1403 (दिनांक 15-07-2026) तथा कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, म.प्र., भोपाल के पत्र क्रमांक/शि.स्था-3/ई-1454268/2025/14986 (दिनांक 07-08-2026) के तहत यह विशेष सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है।

2. न्यायालय आदेश के मुख्य बिंदु (पैरा 216 से 218)

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तीन मुख्य ऑपरेटिव पैराग्राफ इस परीक्षा की पूरी नींव हैं। इन्हें सरल भाषा में समझें:

पैरा 216 — जिन शिक्षकों की सेवा में 5 वर्ष से कम शेष है

ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में वर्तमान तिथि से 5 वर्ष से कम समय शेष है, वे बिना TET उत्तीर्ण किए सेवानिवृत्ति की आयु तक सेवा में बने रह सकेंगे। परंतु यदि ऐसा शिक्षक पदोन्नति (Promotion) चाहता है, तो उसे TET उत्तीर्ण किए बिना पदोन्नति के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

पैरा 217 — जिन शिक्षकों की सेवा में 5 वर्ष से अधिक शेष है

RTE अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त तथा जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से अधिक समय शेष है, ऐसे सेवारत शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए निर्धारित समयावधि में TET अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करना होगा। यदि वे निर्धारित समय में उत्तीर्ण नहीं करते, तो उन्हें सेवा से हटना होगा (अनिवार्य सेवानिवृत्ति सहित नियमानुसार लाभ के साथ)।

पैरा 218 — नई नियुक्ति व पदोन्नति के लिए TET अनिवार्यता

नई नियुक्ति चाहने वाले तथा पदोन्नति चाहने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके अभ्यर्थन (Candidature) पर विचार का कोई अधिकार नहीं होगा।

"...we alter and extend the timeline granted in paragraph 217 of Anjuman (supra) for in-service teachers to acquire the TET qualification from 2 (two) to 3 (three) years, i.e., the qualification has to be obtained by 31st August, 2028 instead of 31st August, 2027, as originally directed." — रिव्यू पिटीशन डायरी नंबर 53434/2025 में पारित आदेश

अर्थात रिव्यू पिटीशन के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने TET उत्तीर्ण करने की समयावधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी है — अब यह पात्रता 31 अगस्त 2028 तक हासिल की जा सकती है।

3. MP TET 2026 — महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन-पत्र संबंधी तिथियां
कार्यप्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना21-08-202618-09-2026
आवेदन पत्र में संशोधन21-08-202620-09-2026
परीक्षा तिथि व दिन12-10-2026, सोमवार से प्रारंभ

4. परीक्षा शुल्क एवं पोर्टल शुल्क

विवरणराशि
सभी श्रेणी/संवर्ग के सेवारत शिक्षक अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा शुल्क₹ 1,000/- प्रति प्रश्न-पत्र
MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन भरने पर पोर्टल शुल्क₹ 60/-
रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर (स्वयं लॉगिन) से आवेदन भरने पर पोर्टल शुल्क₹ 20/-
आवेदन पत्र में संशोधन शुल्क (प्रति संशोधन)₹ 20/- + पोर्टल शुल्क ₹ 40/-

नोट: बैकलॉग/सीधी भर्ती अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा शुल्क में कोई विशेष छूट का प्रावधान इस नियमपुस्तिका में उल्लेखित नहीं है — सभी वर्ग के लिए शुल्क समान (₹1000/-) निर्धारित है।

5. ऑनलाइन परीक्षा पद्धति — समय सारणी (दोनों पालियां)

परीक्षा तिथि पाली रिपोर्टिंग समय निर्देश पढ़ने का समय उत्तर अंकित करने का समय
12-10-2026 प्रथम प्रातः 8:00 से 9:00 9:50 से 10:00 (10 min) प्रातः 10:00 से 12:30 (2:30 घंटे)
द्वितीय दोपहर 1:00 से 2:00 2:50 से 3:00 (10 min) दोपहर 3:00 से 5:30 (2:30 घंटे)

अत्यंत महत्वपूर्ण: रिपोर्टिंग समय के पश्चात आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

6. सामान्य टिप्पणियां — आधार, दस्तावेज व बायोमेट्रिक सत्यापन

  • अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।
  • बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा — मतदाता पहचान पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस अथवा पासपोर्ट में से कोई एक। ई-आधार तभी मान्य होगा जब वह UIDAI द्वारा सत्यापित हो।
  • मूल परिचय पत्र के अतिरिक्त आधार कार्ड / ई-आधार / आधार VID की जानकारी लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है — बायोमेट्रिक सत्यापन के समय आधार अनलॉक होना चाहिए।
  • परीक्षार्थियों को केवल रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
  • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस — मोबाइल फोन, केलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल वॉच, सन ग्लासेस एवं नकल पर्चा पूर्णतः वर्जित है।
  • अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर काला बॉल पॉइंट पेन तथा डाउनलोड किया गया प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की पात्रता (Eligibility) पूर्णतः प्रावधिक (Provisional) होगी।

7. पात्रता — कौन-कौन शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (अध्याय-1)

समस्त शासकीय विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के निम्न पदों पर कार्यरत शिक्षक, जिन्होंने पूर्व में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है:

  • सहायक शिक्षक / प्राथमिक शिक्षक
  • सहायक अध्यापक
  • संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3
  • प्रयोगशाला सहायक
  • प्राथमिक शिक्षक विज्ञान / सहायक शिक्षक विज्ञान

इसके अतिरिक्त अशासकीय (निजी) विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले ऐसे शिक्षक जो पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हैं, वे भी सम्मिलित हो सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (अध्याय-2)

समस्त शासकीय विद्यालयों के माध्यमिक स्तर के निम्न पदों पर कार्यरत शिक्षक:

  • शिक्षक / माध्यमिक शिक्षक
  • अध्यापक
  • संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2

इसके अतिरिक्त अशासकीय विद्यालयों में माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण न करने वाले शिक्षक भी सम्मिलित हो सकेंगे।

ध्यान दें: यह पात्रता परीक्षा केवल सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जा रही है। अतः इसकी पात्रता/परीक्षा परिणाम भविष्य में सीधी भर्ती से नियुक्ति के लिए मान्य नहीं होगा।

8. शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु न्यूनतम अंक

वर्गन्यूनतम उत्तीर्णांक (%)
SC / ST / OBC / दिव्यांगजन / EWS50%
अन्य (सामान्य वर्ग)60%

9. अध्याय-1: प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा — परीक्षा योजना

  • कुल 150 अंकों का एक प्रश्न-पत्र, समयावधि 2:30 घंटे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
प्राथमिक शिक्षक — संरचना एवं विषयवस्तु
भागविषयवस्तु (सभी अनिवार्य)प्रश्नअंक
(i)बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
(ii)भाषा-13030
(iii)भाषा-23030
(iv)गणित3030
(v)पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

प्रश्नों की प्रकृति एवं स्तर

  • बाल विकास के प्रश्न 6-11 वर्ष आयु समूह के शिक्षण एवं सीखने के मनोविज्ञान पर आधारित होंगे।
  • भाषा-1 व भाषा-2 पृथक होंगी। आवेदक हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू में से चयन कर सकेंगे।
  • प्रश्न पत्र म.प्र. के कक्षा 1 से 5 के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे, जिनका कठिनाई स्तर हाईस्कूल स्तर तक हो सकता है।

10. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा — विस्तृत पाठ्यक्रम

(अ) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र — 30 प्रश्न

बाल विकास (15 प्रश्न): अवधारणा, सिद्धांत, आनुवंशिकी-पर्यावरण प्रभाव, समाजीकरण, पियाजे/पावलव/कोहलर/थार्नडाइक सिद्धांत, बुद्धि व व्यक्तित्व मापन, CCE।

समावेशित शिक्षा (5 प्रश्न): वंचित वर्ग, विशेष आवश्यकता वाले बालक, प्रतिभावान/सृजनात्मक बालक, बाल अपराध।

शिक्षाशास्त्र / पेडागॉजी (10 प्रश्न): अधिगम प्रक्रियाएं, संज्ञान-संवेग, अभिप्रेरणा, स्मृति-विस्मृति, निर्देशन व परामर्श।

(ब) भाषा — हिन्दी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू (प्रत्येक 30 प्रश्न)

भाषायी समझ/अवबोध (15 प्रश्न - दो अपठित गद्यांश/पद्यांश) तथा भाषा शिक्षण शास्त्र (15 प्रश्न - भाषा कौशल, व्याकरण, मूल्यांकन)।

(स) गणित (30 प्रश्न) एवं (द) पर्यावरण अध्ययन (30 प्रश्न)

गणित: विषयवस्तु 15 अंक + पेडागॉजी 15 अंक। (संख्या पद्धति, भिन्न, ज्यामिति, मापन, पैटर्न)।

पर्यावरण: विषयवस्तु 20 अंक + पेडागॉजी 10 अंक। (परिवार-मित्र, पशु-पक्षी, आवास, भोजन, प्रदूषण, अंतरिक्ष)।

11. अध्याय-2: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा — परीक्षा योजना

  • कुल 150 अंक, समय 2:30 घंटे, नेगेटिव मार्किंग नहीं।
  • दो भाग होंगे: भाग-अ (30 अंक - अनिवार्य) एवं भाग-ब (120 अंक - मुख्य विषय)।

भाग-अ (30 अंक) — चार खंड

भागविषयवस्तुप्रश्नअंक
(i)भाषा-1 (हिन्दी / संस्कृत)0808
(ii)भाषा-2 (सामान्य अंग्रेजी)0505
(iii)सामान्य ज्ञान, समसामयिक, रीजनिंग व Numerical Ability0707
(iv)शिक्षाशास्त्र (Pedagogy)1010
कुल3030

भाग-ब (120 अंक) — मुख्य विषय

क्र.विषयप्रश्नअंक
1हिन्दी भाषा120120
2अंग्रेजी भाषा120120
3संस्कृत भाषा120120
4उर्दू भाषा120120
5गणित120120
6विज्ञान120120
7सामाजिक विज्ञान120120

12. माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा — विस्तृत पाठ्यक्रम

भाग-अ: तार्किक व आंकिक योग्यता, समसामयिक घटनाएं, सामान्य ज्ञान एवं पेडागॉजी (हायर सेकेण्डरी स्तर)।

भाग-ब (120 प्रश्न): स्नातक स्तर की विषयवस्तु व शिक्षाशास्त्रीय मुद्दे।

📘 MP Education Gyan Deep · TET संकलन व अभ्यास

संपूर्ण नोट्स व MCQ — सभी 15 बिंदु, DPI सिलेबस अनुसार
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र — CBT पैटर्न अभ्यास
CBT Topic 15 आकलन
अधिगमकर्ताओं की तैयारी, आलोचनात्मक चिंतन व उपलब्धि आकलन
विज्ञान के सभी अभ्यास प्रश्न — पाठ्यक्रम अनुसार संग्रह
इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा हिंदी CBT Practice
MP TET Maths Practice भाग 1-13
गणित अभ्यास प्रश्न — संपूर्ण सीरीज़ एक साथ
DPI MP : निःशुल्क वीडियो प्रा. & माध्य.
विषयवार वीडियो सामग्री — प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता

13. ऑनलाइन आवेदन-पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज

  • अभ्यर्थी का कलर फोटो, हस्ताक्षर एवं स्वयं की हस्तलिपि
  • जन्मतिथि प्रमाण हेतु 8वीं/10वीं अथवा 12वीं की अंकसूची
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति/श्रेणी/दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • मूल नियुक्ति आदेश की स्कैन प्रति (DISE Code व नियुक्ति क्रमांक सहित)
  • शासकीय शाला के शिक्षकों हेतु यूनिक आई.डी. / IFMIS Code
  • निर्धारित स्वघोषणा टेक्स्ट हस्तलिपि में

14. फोटो एवं हस्ताक्षर संबंधी नियम

✅ क्या करें

  • सफेद पृष्ठभूमि (Background) वाला फोटो
  • फोटो 3 माह से अधिक पुराना न हो
  • फोटो पर नाम व दिनांक अंकित हो
  • हस्ताक्षर स्पष्ट व निर्धारित स्थान पर करें

❌ क्या न करें

  • पोलोराइड व काले चश्मे वाली फोटो अमान्य
  • कैपिटल अक्षरों में हस्ताक्षर अमान्य
  • धुंधला/अस्पष्ट फोटो-हस्ताक्षर अपलोड न करें

15. MP TET 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें

  1. आधिकारिक पोर्टल www.esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. Citizen Services > Application के तहत ESB लिंक चुनें।
  3. नियमपुस्तिका ध्यानपूर्वक पढ़कर Continue करें और फॉर्म भरें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर व हस्तलिपि स्कैन प्रति अपलोड करें।
  5. परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर रसीद प्रिंट करें।

16. आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया

  • संशोधन अवधि: 21-08-2026 से 09-09-2026।
  • आवेदन क्रमांक, ट्रांजेक्शन आईडी, मोबाइल नंबर व ई-मेल में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  • संशोधन शुल्क प्रति बार ₹20/- + पोर्टल शुल्क ₹40/- देय होगा।

17. संभावित परीक्षा शहर (Exam Cities)

आवेदन करते समय चार प्राथमिकता शहर चुनें:

भोपाल इंदौर जबलपुर खंडवा नीमच रतलाम रीवा सागर सतना सीधी उज्जैन

18. परीक्षा केंद्र पर नियम

✅ साथ ले जाएं

  • प्रवेश-पत्र (Admit Card)
  • काला बॉल पॉइंट पेन
  • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र व आधार जानकारी

❌ प्रतिबंधित वस्तुएं

  • मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच
  • कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, नकल पर्चा

19. दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु सुविधाएं

पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेखक सहायक व प्रतिपूरक समय की सुविधा दी जाएगी:

परीक्षा अवधिअतिरिक्त प्रतिपूरक समय
2 घंटे 30 मिनट50 मिनट
3 घंटे60 मिनट

20. मूल्यांकन पद्धति व त्रुटिपूर्ण प्रश्न नीति

प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक। प्रश्न निरस्त होने पर आनुपातिक अंक दिए जाएंगे:

प्राप्त अंक = (अभ्यर्थी के सही उत्तर × कुल प्रश्न) / (कुल प्रश्न − निरस्त प्रश्न)

21. आपत्ति/अभ्यावेदन प्रक्रिया

  • आपत्तियां केवल ESB वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक से ली जाएंगी (लिंक खुलने के 3 दिन तक)।
  • प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क ₹150/- + पोर्टल चार्ज देय होगा।

22. अनुचित साधन (UFM) व परिरूपधारण

नकल या अनुशासनहीनता करने पर UFM केस दर्ज होगा। किसी अन्य से परीक्षा दिलवाने (परिरूपधारण) पर आपराधिक प्रकरण एवं FIR दर्ज कराई जाएगी।

23. परीक्षा परिणाम एवं पुनर्मूल्यांकन नीति

  • परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
  • पुनर्मूल्यांकन / पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है।

24. हेल्पलाइन एवं संपर्क

MP Online Helpdesk0755 - 6720200
टोल फ्री नंबर1800-233-7899
ईमेलcomplaint.esb@mp.gov.in
वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

25. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

MP TET 2026 ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे?

ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त 2026 से 18 सितंबर 2026 (संशोधित) तक तथा संशोधन 20 सितंबर 2026 (संशोधित) तक किया जा सकेगा।

MP TET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

परीक्षा 12 अक्टूबर 2026, सोमवार से दो पालियों (प्रातः 10:00 से 12:30 और दोपहर 3:00 से 5:30) में होगी।

MP TET 2026 परीक्षा शुल्क कितना है?

सभी श्रेणी के सेवारत शिक्षकों के लिए परीक्षा शुल्क रु. 1000/- प्रति प्रश्न-पत्र + पोर्टल शुल्क निर्धारित है।

उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांगजन हेतु 50% (75 अंक) तथा सामान्य वर्ग हेतु 60% (90 अंक) अनिवार्य हैं।

क्या सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य है?

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से अधिक शेष हैं, उन्हें 31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

क्या यह परिणाम सीधी भर्ती में मान्य होगा?

नहीं, यह केवल सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा है, यह नई सीधी भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।

दस्तावेज स्रोत: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल — परीक्षा संचालन नियमपुस्तिका (सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026)। आधिकारिक वेबसाइट: www.esb.mp.gov.in
आधिकारिक अधिसूचना व नियमपुस्तिका (PDF) डाउनलोड करें →

Disclaimer (अस्वीकरण)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी एवं शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। समस्त जानकारी ESB भोपाल द्वारा जारी नियमपुस्तिका पर आधारित है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन या शुल्क भुगतान से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) पर मूल नियमपुस्तिका की पुष्टि अवश्य करें।

© 2026 MP Education Gyan Deep | यह लेख शैक्षणिक जानकारी हेतु तैयार किया गया है।

अंतिम अद्यतन: 04 सितम्बर, 2026