समग्र शिक्षा एवं PMSHRI योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27: POMS पोर्टल पर पंजीयन व रिक्वेस्ट दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया
क्रमांक / समग्र शि.अ. / कम्प्यू.इन्स्ट्रक्टर / 2026-27 / 2459 Aपरिचय: क्या है यह आदेश?
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश (भोपाल) द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी परिपत्र क्रमांक 2459 A दिनांक 25.07.2026 के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान एवं PMSHRI योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न कार्यों हेतु मैनपावर आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। अकादमिक सत्र 2025-26 में इन्हीं पदों के लिए Education Portal 3.0 के POMS (Project Outsource Management System) मॉड्यूल द्वारा आवेदकों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी, और अब सत्र 2026-27 की स्वीकृत वार्षिक कार्ययोजना के अनुक्रम में गतवर्ष कार्यरत व्यक्तियों को पुनः इसी पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है।
किन पदों के लिए है यह प्रक्रिया?
- कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर (ICT लैब)
- प्री-प्राइमरी शिक्षक
- क्रीड़ा शिक्षक (खेल शिक्षक)
- संगीत शिक्षक (गायन-वादन)
महत्वपूर्ण तिथियाँ व समयसारिणी (तालिका-1)
परिपत्र में उल्लेखित कार्यवाही स्तर व समयसीमा निम्नानुसार है:
| क्र. | गतिविधि | कार्यवाही स्तर | समयसीमा |
|---|---|---|---|
| 1 | पोर्टल पर विद्यालयों का प्रदर्शन जिनमें गत सत्र 2025-26 में कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर, प्री-प्राइमरी शिक्षक, संगीत शिक्षक एवं क्रीड़ा शिक्षक कार्यरत थे | राज्य स्तर से | 27.07.2026 |
| 2 | आवेदकों द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 के POMS मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन तथा उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज करना | आवेदक द्वारा | 28.07.2026 से 30.07.2026 तक |
| 3 | उपस्थिति रिक्वेस्ट का शाला प्रभारी द्वारा प्रमाणीकरण करना | शाला प्रभारी द्वारा | 28.07.2026 से 31.07.2026 तक |
ध्यान देने योग्य मुख्य दिशा-निर्देश
- कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर को केवल उन्हीं विद्यालयों में उपस्थित कराया जाएगा जहाँ ICT कम्प्यूटर लैब स्थापित की स्थिति में है।
- जिन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी शिक्षक, क्रीड़ा शिक्षक एवं संगीत शिक्षक (गायन-वादन) के नियमित पद स्वीकृत एवं भरे हुए हैं, वहाँ संबंधित विषय में आउटसोर्स मैनपावर को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
- भविष्य में यदि उक्त श्रेणी के नियमित शिक्षकों की पदस्थापना होती है, तो संबंधित विषय में आमंत्रित मैनपावर को निरंतर नहीं रखा जाएगा।
Education Portal 3.0 के POMS मॉड्यूल में पंजीयन व रिक्वेस्ट भेजने की Step-by-Step प्रक्रिया
गतवर्ष (2025-26) कार्यरत आवेदकों को सत्र 2026-27 हेतु उपस्थिति रिक्वेस्ट दर्ज करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का क्रमवार पालन करें:
सबसे पहले ब्राउज़र में poms एजुकेशन पोर्टल 3.0 खोलें और होमपेज पर दिए गए विकल्पों में से "प्रोजेक्ट आउटसोर्स प्रबंधन प्रणाली" पर क्लिक करें।
sederp.educationportal3.inPOMS (Project Outsource Management System) पेज खुलने पर ऊपर दाईं ओर दिए गए "पंजीकरण" बटन पर क्लिक करें। पंजीकरण की डायरेक्ट लिंक पोस्ट में आगे दी गई है.
poms.educationportal3.in"आवेदक जिन्होंने सत्र 2025-26 में कार्य किया है" विकल्प के अंतर्गत अपनी स्वयं की समग्र ID दर्ज करें और Send OTP बटन दबाएं।
पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें। "OTP Send Successfully" का संदेश आने पर OK दबाएं, फिर "OTP Validation successful" पर भी OK पर क्लिक करें।
OTP सत्यापन के बाद स्क्रीन पर आपकी Verified Applicant Details दिखाई देंगी, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी व पता विवरण अपने आप भर जाता है।
- Applicant Name
- Samagra ID
- Date of Birth
- Address Details
- Photo Upload
अपनी शैक्षणिक योग्यता (हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक) की सूची जाँचें। यदि कोई योग्यता जोड़नी हो तो Add Qualification से जोड़ें, अन्यथा नीचे Register बटन पर क्लिक करें।
"Registration Successfully Completed" संदेश के साथ आपका Login ID (User ID) व अस्थायी Password स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इस यूजर आईडी व पासवर्ड को सुरक्षित रूप से नोट कर लें। POMS पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन की लिंक भी आगे दी गई है.
"Go to Homepage" पर क्लिक करें, फिर होमपेज पर दिए गए Login बटन से लॉगिन पेज खोलें।
प्राप्त User Name व Password दर्ज कर, Captcha भरकर Login बटन दबाएं।
पहली बार लॉगिन पर Change Password पेज खुलेगा — Current Password, New Password व Confirm Password भरकर Send OTP से पासवर्ड अपडेट करें। इसके बाद डैशबोर्ड से संबंधित विद्यालय हेतु उपस्थिति रिक्वेस्ट दर्ज करें, जिसे शाला प्रभारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
POMS यानी Project Outsource Management System, Education Portal 3.0 के अंतर्गत एक मॉड्यूल है जिसके माध्यम से समग्र शिक्षा एवं PMSHRI योजना में कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर, प्री-प्राइमरी शिक्षक, क्रीड़ा शिक्षक व संगीत शिक्षक जैसे आउटसोर्स पदों हेतु आवेदकों का पंजीयन व उपस्थिति रिक्वेस्ट प्रबंधित होती है।
वे आवेदक जो अकादमिक सत्र 2025-26 में संबंधित विद्यालय में उपरोक्त पदों में से किसी पर कार्यरत थे, वे POMS मॉड्यूल पर पंजीयन कर सत्र 2026-27 हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं।
विभागीय समयसारिणी अनुसार 28 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक POMS मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन कर उपस्थिति रिक्वेस्ट दर्ज करनी है।
आवेदक द्वारा दर्ज उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण संबंधित शाला प्रभारी द्वारा 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
शाला प्रभारी के प्रमाणीकरण उपरांत आवेदक को 01 अगस्त 2026 से विद्यालय में उपस्थित कराया जाएगा, तथा कार्यवाही को SMDC की बैठक में अनुमोदित किया जाएगा।
नहीं। जिन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी, क्रीड़ा व संगीत शिक्षक के नियमित पद स्वीकृत एवं भरे हुए हैं, वहाँ संबंधित विषय में आउटसोर्स मैनपावर आमंत्रित नहीं की जाएगी। कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर केवल ICT लैब स्थापित विद्यालयों में उपस्थित कराए जाएंगे।
Login पेज पर "Forgot Password" विकल्प चुनें, अथवा Change Password पेज पर User Name व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर Send OTP से नया पासवर्ड सेट करें।


.webp)
0 Comments