Know Your GPF Account Details : GPF Slip Year 2025-26
वित्तीय वर्ष 2025-26 की GPF Slip अपलोड हो गई है। अब आप अपना GPF अकाउंट स्टेटमेंट ऑनलाइन देख सकते हैं। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं।
Check GPF Account Status — GPF अकाउंट का स्टेटस चेक करना
यदि आप MP Govt. के कर्मचारी हैं और अपनी वार्षिक GPF Slip देखना अथवा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। MP Govt. के कर्मचारियों की GPF की वार्षिक स्लिप AGMP द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड की जाती है, जिसे कर्मचारी डाउनलोड कर सकता है।
आप अपने GPF अकाउंट का बैलेंस ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको AGMP की वेबसाइट पर जाना होगा।
GPF Login फॉर्म कैसे भरें?
वेबसाइट खुलने पर एक लॉगिन विंडो ओपन होगी, जिसमें तीन जानकारी भरनी होती है:
- 1GPF Series — पहले बॉक्स में अकाउंट की सीरीज कैपिटल लैटर में लिखें। यदि MD/NMP है तो MD लिखें, और यदि ED/NMP है तो ED लिखें।
- 2Account Number — दूसरे बॉक्स में अपना GPF Account Number लिखें।
- 3Password — तीसरे बॉक्स में पासवर्ड लिखें, जो आपके अकाउंट नंबर व जन्मतिथि से बनता है।
GPF Password कैसे बनाएँ? (उदाहरण सहित)
पासवर्ड Account Number + जन्मतिथि (DDMMYY) को जोड़कर बनता है।
| Account Number | जन्म दिनांक | Password |
|---|---|---|
| 34325 | 04/10/1986 | 34325041086 |
💡 ध्यान दें: जन्मतिथि से केवल दिन (DD), माह (MM) और वर्ष के अंतिम दो अंक (YY) लिए जाते हैं।
पासवर्ड लिखने के बाद Submit कीजिए — आपके अकाउंट की पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।
🔗 GPF डिटेल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें (AGMP Login)GPF हस्ताक्षर युक्त PDF में Download करने की जानकारी
यदि GPF स्लिप का सामान्य प्रिंट लेने में परेशानी आ रही है, तो हस्ताक्षर युक्त PDF में GPF Slip Download करने की अलग विधि उपलब्ध है।
📄 PDF में GPF Slip Download करने का तरीका देखें
0 Comments