MP Education Gyan Deep

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मध्यप्रदेश | 21 जून सामूहिक योग कार्यक्रम आदेश | MP Education Gyan Deep

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मध्यप्रदेश | 21 जून सामूहिक योग कार्यक्रम आदेश | MP Education Gyan Deep

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मध्यप्रदेश — 21 जून सामूहिक योग कार्यक्रम : शासन के विस्तृत निर्देश

🗓️ 21 जून 2026 (रविवार) को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों, आयुक्तों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजन के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 International Yoga Day 2026 MP 21 जून योग दिवस MP Yoga for Healthy Ageing MP सामूहिक योग कार्यक्रम योग दिवस 2026 थीम Common Yoga Protocol CYP 2026 योग दिवस स्कूल निर्देश MP शासन योग आदेश 2026 yoga.ayush.gov.in योग संगम पंजीयन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड योग 2026 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस NEET योग दिवस छूट स्वस्थ आयु के लिए योग जिला शिक्षा अधिकारी रीवा MP education yoga day सामान्य प्रशासन विभाग MP Y-Break Protocol
📄 शासन आदेश विवरण
क्रमांकएफ 5-2/2025/1/4
पंजीयन क्रमांकI/1082406/2026
जारीकर्ता विभागमध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
दिनांकजून 2026
हस्ताक्षरकर्तासचिन्द्र राव (अवर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग)
विषय21 जून, 2026 बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन बावत
प्रेषितसमस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम/नगर पालिका
🌍 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम
"Yoga for Healthy Ageing"
🌿 "स्वस्थ आयु के लिए योग"
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। प्रतिवर्ष थीम निर्धारित की जाती है।

⏰ कार्यक्रम समय-सारणी (21 जून 2026)

संपूर्ण प्रदेश में पल-प्रतिपल समय-सारणी अनुसार एक ही समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे —

क्र. कार्यक्रम विवरण समय
1सभी प्रतिभागियों की उपस्थितिप्रातः 06:00 से पूर्व
2अतिथिगण का आगमनप्रातः 06:00 बजे से
3अतिथिगण का उद्बोधनप्रातः 06:00–06:30
4कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारणप्रातः 06:30 बजे से
5माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधनप्रातः 06:45 बजे से
6सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) का योगाभ्यासप्रातः 07:00–07:45

📋 शासन के विस्तृत निर्देश

2.1 जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर वृहद आयोजन
21 जून 2026 को संपूर्ण प्रदेश में जिला, विकासखण्ड, नगरीय निकाय एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाए। इन कार्यक्रमों में सभी शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, पशुपालन, कृषि शिक्षा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के भाग लेंगे। समस्त निजी महाविद्यालय/विद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान के छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
2.2 अन्य संस्थानों एवं संगठनों की भागीदारी
विभिन्न योग संस्थानों, NCC, NSS, पुलिसकर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए।
2.3 उद्योग, MSME एवं श्रम विभाग
उद्योग विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग तथा श्रम विभाग के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम कराए जाएं। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा श्रम कल्याण मण्डल की भूमिका भी सुनिश्चित की जाए।
2.4 योग संगम — पंजीयन अनिवार्य
प्रदेश के समस्त शासकीय/निजी संस्थाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदाय लिंक पर आयोजक के रूप में पंजीयन कराया जाना है।
2.5 जिला मुख्यालय एवं प्रमुख पर्यटन स्थल
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वृहद आयोजन किया जाए। सभी नगर निगम, तहसील, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में एक प्रमुख स्थान चिन्हांकित कर योग संगम का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों का व्यय अपनी स्थानीय निधि से वहन करें।
2.6 जो छात्र मुख्य कार्यक्रम में नहीं
जो छात्र/शासकीय सेवक जिले के मुख्य सामूहिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं, वे उनकी शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यालयों में ही योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
2.7 जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता
सामूहिक योग कार्यक्रम में जिले के माननीय जनप्रतिनिधि यथा मान. प्रभारी मंत्री, अन्य मंत्रीगण, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायकगण, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत/जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत तथा जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पार्षदगण, स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था, गणमान्य नागरिक एवं समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
2.8 कार्यक्रम स्थल व्यवस्थाएं
कार्यक्रम स्थल पर NCC, NSS, कैडेट्स, विद्यालयीन छात्रों, कॉलेज छात्रों, शासकीय सेवकों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों आदि के लिए पृथक-पृथक स्थान चिन्हांकित किए जाएं। प्रशिक्षित कैडेट्स का उपयोग कार्यक्रम में योग प्रदर्शन के लिए भी किया जा सकता है। दिव्यांगों के लिए आवश्यक विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।
2.9 महिला स्वसहायता समूहों की भागीदारी
प्रदेश में बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह क्रियाशील हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन समूहों के माध्यम से कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल व समन्वय किया जाए।

🧘 Common Yoga Protocol (CYP) — सामान्य योग प्रोटोकॉल

  • आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कॉमन प्रोटोकॉल निर्धारित कर सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में CYP (Common Yoga Protocol) अनेक भाषाओं में उपलब्ध है।
  • CYP लिंक:
  • कार्यक्रम में उसी अनुसार योगाभ्यास किया जाना है।
  • यदि भारत सरकार द्वारा दूरदर्शन से फिल्म प्रसारित की जाती है तो आयोजन स्थल पर LED या प्रोजेक्टर के माध्यम से CYP को प्रदर्शित किया जाए।
  • प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएं।

📚 प्रशिक्षण — एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर

3 ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा दिनांक 12 मई 2026 से दिनांक 20 जून 2026 तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कोई भी संस्था/व्यक्ति जुड़कर कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

📣 जागरूकता अभियान एवं प्रचार-प्रसार

  • जागरूकता अभियान (बिंदु 4): जनसामान्य में योग के लाभ एवं उपयोगिता के संबंध में जागरूकता हेतु योग विशेषज्ञों के सहयोग से योग तथा कॉमन योग प्रोटोकॉल पर संगोष्ठी, व्याख्यान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
  • जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण, विशिष्ट खिलाड़ियों आदि से पूर्व संदेश भी जारी कराए जा सकते हैं।
  • प्रिंट/डिजिटल/सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया जाए।
  • आधिकारिक ई-न्यूज लेटर, बुलेटिन एवं पत्रिकाओं में योग एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित लेख प्रकाशित कराए जाएं।
  • सार्वजनिक स्थान यथा चिकित्सालय/आयुष्मान आरोग्य मंदिर/पुलिस थाना/बस स्टैण्ड/नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर-निगम/तहसील/ग्राम पंचायत आदि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बैनर एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के योग संबंधी संदेश प्रदर्शित किए जाएं।
  • प्रचार-प्रसार (बिंदु 5): जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया जाए। IDY का लोगो प्रदर्शित किया जाए। समस्त शासकीय कार्यालयों में Y-Break Protocol/ऐप को अपनाया जाए तथा नमस्ते योगा ऐप, Y-Break ऐप, योगा कैलेण्डर, योग डिक्शनरी आदि डिजीटल संसाधनों का व्यापक प्रचार किया जाए।

🏆 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड — 14 जून 2026 ऑनलाइन योग सत्र

बिंदु 6: आयुष मंत्रालग, भारत सरकार द्वारा हार्विड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु 14 जून 2026 को प्रातः 06:15 से 07:35 बजे तक अधिकाधिक संख्या में लोगों को जोड़कर ऑनलाइन योग रात्रि आयोजित की जाएगी।

इस हेतु टोल फ्री नम्बर — 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर जुड़ा जा सकता है। मिस्ड कॉल देने उपरांत WhatsApp पर एक लिंक प्राप्त होगी जिससे सीधे 14 जून, 2026 को निर्धारित समय पर योग कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

⚠️ विशेष निर्देश एवं छूट

  • NEET परीक्षा केन्द्र: 21 जून 2026 को NEET परीक्षा आयोजित होने से जो विद्यालय/महाविद्यालय NEET के केन्द्र हैं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम से मुक्त रखा जाए।
  • NEET परीक्षार्थी छात्र: कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राएं एवं कक्षा 12वीं के ऐसे छात्र जो NEET की परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें इस कार्यक्रम से मुक्त रखा जाए।
  • रविवार होने पर: 21 जून 2026 को रविवार का अवकाश होने के कारण शासकीय महाविद्यालयों/विद्यालयों को योग कार्यक्रम के निर्धारित समय अनुसार संचालित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
  • परिधान: योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी विशिष्ट रंग के परिधान की आवश्यकता नहीं है। प्रतिभागीगण सुविधाजनक परिधान यथा सफेद टी-शर्ट एवं लोवर या अन्य में योगाभ्यास करने का प्रयास करें। विद्यार्थी शाला गणवेश में भी आ सकते हैं।
  • मौसम व्यवस्था: आयोजन जून के तृतीय सप्ताह में होने से उस समय मानसून सक्रिय होना संभावित है। वर्षा तथा उमस के साथ अत्यधिक गर्मी भी पड़ सकती है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बच्चों को सीधे धूप में खड़ा नहीं रखा जाए। उन्हें पानी आदि अवश्य दें।
  • वर्षा की स्थिति: निर्बाध विद्युत प्रवाह, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं — वर्षा की स्थिति में कार्यक्रम इनडोर किया जा सकता है।

📊 कार्यक्रम रिपोर्टिंग — नोडल अधिकारी

8 नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं गूगल शीट
प्रत्येक विभाग तथा जिला योग हेतु अपना-अपना एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। दिनांक 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा अनिवार्यतः कार्यक्रम आयोजन संबंधी जानकारी दी गई गूगल शीट में प्रविष्ट की जाना सुनिश्चित करें।

संपर्क नंबर: 7999374140 एवं 8962266993

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

21 जून 2026 (रविवार) को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था।
वर्ष 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम "Yoga for Healthy Ageing""स्वस्थ आयु के लिए योग" रखी गई है।
प्रातः 06:00 बजे से पूर्व सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रातः 06:45 बजे प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन और प्रातः 07:00 से 07:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) का योगाभ्यास होगा।
सभी शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 21 जून 2026 को रविवार होने के कारण शासकीय महाविद्यालयों/विद्यालयों को निर्धारित समय अनुसार कार्यक्रम संचालित कराया जाना सुनिश्चित करना होगा।
Common Yoga Protocol आयुष मंत्रालय की वेबसाइट https://yoga.ayush.gov.in/YAP/CYP/CYP-Home?lang=en पर तथा YouTube@MoAyush@MDNIY पर अनेक भाषाओं में उपलब्ध है।
शासकीय/निजी संस्थाओं को आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदाय लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर आयोजक के रूप में पंजीयन कराना होगा।
हाँ, 21 जून 2026 को NEET परीक्षा होने से जो विद्यालय/महाविद्यालय NEET के केन्द्र हैं, उन्हें योग दिवस कार्यक्रम से मुक्त रखा जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राएं एवं कक्षा 12वीं के NEET परीक्षार्थी छात्रों को भी इस कार्यक्रम से मुक्त रखा जाएगा।
14 जून 2026 को प्रातः 06:15 से 07:35 बजे तक। टोल फ्री नम्बर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देने पर WhatsApp पर लिंक प्राप्त होगी जिससे 14 जून 2026 को निर्धारित समय पर योग कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगे।
किसी विशिष्ट रंग के परिधान की आवश्यकता नहीं है। सुविधाजनक परिधान यथा सफेद टी-शर्ट एवं लोवर या अन्य में योगाभ्यास करें। विद्यार्थी शाला गणवेश में भी आ सकते हैं।
MP शासन आयुष विभाग द्वारा 12 मई 2026 से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण YouTube@AarogyaMadhyaPradesh/live पर दिया जा रहा है। कोई भी संस्था/व्यक्ति इससे जुड़ सकता है।

🔍 संबंधित खोज शब्द (Keywords)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 International Yoga Day 2026 MP 21 जून योग दिवस MP Yoga for Healthy Ageing MP सामूहिक योग कार्यक्रम योग दिवस 2026 थीम Common Yoga Protocol CYP 2026 योग दिवस स्कूल निर्देश MP शासन योग आदेश 2026 yoga.ayush.gov.in योग संगम पंजीयन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड योग 2026 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस NEET योग दिवस छूट स्वस्थ आयु के लिए योग जिला शिक्षा अधिकारी रीवा MP education yoga day सामान्य प्रशासन विभाग MP Y-Break Protocol
अस्वीकरण: यह जानकारी मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश क्रमांक एफ 5-2/2025/1/4 (पंजीयन I/1082406/2026) पर आधारित है। किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति में मूल आदेश एवं संबंधित विभाग के निर्देशों को प्राथमिकता दें।
>
© 2026 MP Education Gyan Deep — मध्यप्रदेश शिक्षा समाचार हिंदी में
www.mpeducationgyandeep.in | सर्वाधिकार सुरक्षित

Post a Comment

0 Comments