मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए आयु सीमा, पात्रता, फेल छात्रों के नियम, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी जानें।
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं परीक्षा हेतु नए पात्रता नियम जारी कर दिए गए हैं। यदि आप ओपन बोर्ड से पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ताजा अपडेट: कार्यालय आदेश क्रमांक 1783 के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल बनाया गया है। अब कुछ मामलों में स्वप्रमाण पत्र के आधार पर भी प्रवेश संभव होगा।
10वीं ओपन बोर्ड हेतु पात्रता
- न्यूनतम आयु: आवेदन के समय 14 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य।
- शैक्षणिक योग्यता:
- 8वीं या 9वीं उत्तीर्ण छात्र
- 10वीं फेल छात्र
- अंक सुधार हेतु 10वीं पास छात्र
- स्वप्रमाण पत्र सुविधा: यदि पिछली कक्षा का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है, तो स्वघोषणा पत्र देकर भी प्रवेश लिया जा सकता है। इसमें आपको यह घोषणा करनी होगी कि "मैंने माध्यमिक पाठ्यक्रम करने के लिए पर्याप्त शिक्षा प्राप्त की है"।
कौन दे सकता है MPSOS परीक्षा?
- नियमित स्कूल नहीं जा पाने वाले छात्र
- कामकाजी युवक एवं युवतियाँ
- 10वीं फेल विद्यार्थी
- घर बैठे पढ़ाई करने वाले निजी छात्र
महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | MPSOS भोपाल |
| परीक्षा | 10वीं (हाईस्कूल) |
| न्यूनतम आयु | 14 वर्ष |
| प्रवेश माध्यम | कियोस्क / ऑनलाइन |
| मार्कशीट मान्यता | पूरी तरह मान्य |
MPSOS NEW Order Date11/05/2026
FAQs
1. क्या MPSOS की मार्कशीट मान्य है?
हाँ, यह राज्य एवं केंद्र सरकार की नौकरियों तथा उच्च शिक्षा हेतु मान्य है।
2. क्या 10वीं फेल छात्र सीधे आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 10वीं फेल विद्यार्थी सीधे प्रवेश के पात्र हैं।
3. क्या नियमित स्कूल जाना जरूरी है?
नहीं, छात्र ऑनलाइन या AI सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी MPSOS द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर आधारित है। नवीन अपडेट हेतु आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

0 Comments