MP Board 12th Result 2026 Merit List: एमपी बोर्ड हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित
हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के मुख्य बिंदु
परीक्षा आयोजन: यह परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी ।
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: इस वर्ष 76.01% नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।
छात्र-छात्रा परिणाम: नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39% रहा, जबकि नियमित छात्राओं का परिणाम 79.41% रहा है ।
स्कूलों का प्रदर्शन: शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 80.43% रहा, जो अशासकीय विद्यालयों (69.67%) की तुलना में बेहतर है ।
टॉप जिले: झाबुआ जिला 93.23% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा । अनूपपुर 93.04% के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।
MP Board 12th Merit List 2026 (प्रावीण्य सूची)
इस वर्ष की प्रावीण्य सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिनमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं । वाणिज्य समूह की कु. खुशी राय (भोपाल) और कु. चाँदनी विश्वकर्मा (भोपाल) ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है ।
विभिन्न संकायों के टॉपर (प्रथम स्थान):
| संकाय (Group) | टॉपर का नाम | अंक | जिला |
|---|---|---|---|
| वाणिज्य (Commerce) | कु. चाँदनी विश्वकर्मा कु. खुशी राय |
494 | भोपाल भोपाल |
| विज्ञान-गणित (Maths) | श्री श्लोक प्रजापति | 493 | सीहोर |
| कृषि (Agriculture) | कु. तुलसी राजावत कु. चंचल कुशवाह |
493 | शिवपुरी शिवपुरी |
| जीव विज्ञान (Biology) | कु. तन्वी कुमावत | 492 | इन्दौर |
| कला (Humanities) | कु. श्रुति तोमर श्री आकाश अहिरवार |
489 | मुरैना छतरपुर |
| ललित कला एवं गृह विज्ञान | कु. शाइस्ताह कुरैशी | 485 | छतरपुर |
टीप - प्रत्येक संकाय से केवल टॉपर का नाम यहाँ दिया गया है, पूरी मेरिट लिस्ट आगे दी गई है.
अब 'पूरक' के स्थान पर 'द्वितीय अवसर परीक्षा'
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
पात्रता: जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हैं, अनुपस्थित रहे हैं या अपने अंकों में सुधार (Improvement) चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं ।
आवेदन तिथि: 15.04.2026 से 22.04.2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे ।
परीक्षा तिथि: यह परीक्षा 07.05.2026 से 25.05.2026 के मध्य आयोजित होगी ।
MP Board 12th Merit List 2026 PDF Download
आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से मध्य प्रदेश हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 की विस्तृत अस्थायी प्रावीण्य सूची (Provisional Merit List) डाउनलोड कर सकते हैं:
राज्य स्तरीय प्रवाधिक प्राविण्य सूची (Provisional Merit List)
किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग के लिए मण्डल के टोल फ्री नंबर 18002330175 पर संपर्क करें ।
स्त्रोत: MP Education Gyan Deep (www.mpeducationgyandeep.in)
Gyan Deep Info
शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!
JOIN WHATSAPP🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')
🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group
🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।

0 Comments