MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट घोषित, यहाँ देखें मेरिट लिस्ट
हाई स्कूल परीक्षा 2026 के मुख्य सांख्यिकीय बिंदु
परीक्षा तिथि: हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 13 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
कुल परीक्षार्थी: परीक्षा में कुल 8,97,061 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
उत्तीर्ण प्रतिशत: नियमित परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% रहा।
छात्र बनाम छात्राएं: छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31% रहा, जबकि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77.52% सफलता प्राप्त की।
स्कूलों का प्रदर्शन: शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों (68.64%) की तुलना में काफी बेहतर है।
एमपी बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट 2026 (प्रावीण्य सूची)
इस वर्ष की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है, जिसमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं।
स्टेट टॉपर: कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी (सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, पन्ना) ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
टॉप जिले: अनूपपुर जिला 93.85% के साथ प्रथम और अलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
MP Board 10th Merit List 2026
हाई स्कूल परीक्षा 2026 की पूरी मेरिट लिस्ट (राज्य एवं जिला स्तर) नीचे दिए गए बॉक्स से डाउनलोड की जा सकती है:
हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) प्रवाधिक प्राविण्य सूची 2026
📥 डाउनलोड हाई स्कूल प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (PDF)कुल 378 छात्र मेरिट सूची में शामिल
महत्वपूर्ण सूचना: इस वर्ष भी किसी छात्र का परीक्षाफल 'पूरक' (Supplementary) घोषित नहीं किया गया है। जो छात्र सफल नहीं हुए हैं या अंकों में सुधार चाहते हैं, वे सीधे द्वितीय अवसर परीक्षा (मई 2026) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्त्रोत: MP Education Gyan Deep (www.mpeducationgyandeep.in)
Gyan Deep Info
शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!
JOIN WHATSAPP🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')
🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group
🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।

0 Comments