MP Board New Education Session 2026-27: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र, 'प्रवेशोत्सव' के दिशा-निर्देश जारी

MP Education Order 2026, Praveshotsav 2026-27, School Chalo Abhiyan MP, MP Board New Session Start Date, DPI Circulars, MP Education Gyan Deep, School Education Department.

MP Education Order 2026, Praveshotsav 2026-27, School Chalo Abhiyan MP, MP Board New Session Start Date, DPI Circulars, MP Education Gyan Deep, School Education Department.

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आदेश जारी कर दिया है। 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 'प्रवेशोत्सव' और 'स्कूल चलें हम अभियान' की विस्तृत जानकारी यहाँ देखें।

MP Board New Education Session 2026-27: "प्रवेशोत्सव" कार्यक्रम के दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया गया है । प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा 'स्कूल चलें हम अभियान' के अंतर्गत "प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026" का भव्य आयोजन किया जाएगा ।

विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी निर्देशानुसार , 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक प्रदेश भर के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी । आइए MP Education Gyan Deep पर जानते हैं इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा:

1 अप्रैल 2026: "प्रवेशोत्सव" का मुख्य आयोजन

राज्य स्तरीय कार्यक्रम: माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा।

अतिथियों का आमंत्रण: जिला और शाला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा । 

पालकों का सम्मान: विगत अकादमिक वर्ष में 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा ।

सामग्री वितरण: अतिथियों के कर-कमलों से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और साईकिलें प्रदान की जाएंगी ।

विशेष भोज एवं बाल सभा: शाला से बाहर रह गए चिन्हित बच्चों का नामांकन कर उनका स्वागत किया जाएगा । साथ ही, कक्षा 1 से 8 तक की सभी शालाओं में बाल सभा और विशेष भोज का आयोजन होगा ।

2 अप्रैल 2026: पालक संपर्क एवं "हार के आगे जीत" 

अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए उनके साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी । स्टाफ द्वारा उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ।

"हार के आगे जीत": वर्ष 2026 की परीक्षा में कक्षोन्नति प्राप्त न कर सकने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें पुनः प्रवेश हेतु प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें ओपन स्कूल सिस्टम और आई.टी.आई. जैसे अन्य शैक्षिक विकल्पों से भी अवगत कराया जाएगा ।

शाला प्रबंधन समिति (SMC/SMDC) की बैठक आयोजित कर नवीन सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी ।

4 अप्रैल 2026: "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम

इस दिन समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों (जैसे- विशिष्ट खिलाड़ी, साहित्यकार, मीडिया मित्र, अधिकारी आदि) को विद्यार्थियों से प्रेरक के रूप में भेंट करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा ।

  • आमंत्रित व्यक्ति स्वेच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सकेंगे।
  • जिला कलेक्टर द्वारा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा, जहाँ वे जाकर एक पीरियड का अध्यापन कार्य करेंगे ।
  • समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । 

स्कूल शिक्षा विभाग आदेश दिनांक 26 मार्च 2026

शिक्षा विभाग के ऐसे ही महत्वपूर्ण आदेशों और जानकारियों के लिए MP Education Gyan Deep से जुड़े रहें।

🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep

🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –

🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel 

🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')

🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group

🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel 

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।  

Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!