MP Education Gyan Deep

NSP Portal One Time Registration Process - सभी स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी NSP पोर्टल पर विद्यार्थियों का OTR नम्बर कैसे जनरेट करें?

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य OTR पंजीयन: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर छात्रवृत्ति का लाभ पाने हेतु One Time Registration ज़रूरी

  • 📅 आदेश क्रमांक/पीएमएस./194/2025/11645 | दिनांक: 12 जून 2025
  • 📍 जारीकर्ता: कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश
  • 📧 Email: scholarship.ctd@mp.gov.in

NSP Portal One Time Registration Process

NSP Portal One Time Registration Process MP Education Gyan Deep

NSP Portal One Time Registration Process - सभी स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी NSP पोर्टल पर विद्यार्थियों का OTR नम्बर कैसे जनरेट जरें?

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए NSP OTR Registration 2025 एक महत्वपूर्ण और अनिवार्य प्रक्रिया है। इससे न केवल छात्रवृत्ति प्राप्त करना सरल होगा बल्कि डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम साबित होगा। सभी छात्रों, शिक्षकों और पालकों से अनुरोध है कि OTR की प्रक्रिया को 30 जुलाई 2025 तक पूर्ण कर लें।

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर One Time Registration (OTR) आवश्यक कर दिया गया है। 

जानिए OTR की दो-चरणीय प्रक्रिया, मोबाइल ऐप, जरूरी दस्तावेज और स्कूल-स्तर पर होने वाली तैयारी।

📚 क्या है One Time Registration (OTR)?

भारत सरकार और जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार, कक्षा 9वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत जनजातीय विद्यार्थियों को वर्ष 2025-26 से NSP (National Scholarship Portal) पर एक बार के लिए OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह रजिस्ट्रेशन एक यूनिक नंबर देगा जो आगे छात्रवृत्ति हेतु उपयोग होगा।

🎯 OTR क्यों है ज़रूरी?

छात्रवृत्ति लाभ : 2025-26 की छात्रवृत्ति पाने के लिए OTR अनिवार्य है।

एक बार, सदैव के लिए (One Time, Lifetime Benefit) : एक बार OTR नंबर प्राप्त करने के बाद, आगे की कक्षाओं में छात्रवृत्ति के लिए फिर से OTR कराने की जरूरत नहीं होगी। यही नंबर भविष्य में भी प्रयोग होगा।

MPTAASC पोर्टल पर आवेदन : MPTAASC पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन करते समय यह OTR नंबर देना अनिवार्य होगा।🛠️ OTR पंजीयन की प्रक्रिया (2 चरणों में):

✅ चरण 1: रेफरेंस नंबर प्राप्त करना

1. NSP Portal पर जाएं या NSP OTR App डाउनलोड करें।

2. "Get Your OTR → Apply Now" पर क्लिक करें।

3. Register Yourself विकल्प पर जाएं और आवश्यक जानकारी भरें।

4. आधार नंबर और उस से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

5. यदि आधार से बैंक खाता DBT मोड पर लिंक है, तो रेफरेंस नंबर तुरंत मिल जाएगा।

✅ चरण 2: फेस ऑथेन्टिकेशन द्वारा OTR पूर्ण करना

1. NSP OTR App और AadharFaceRD Services App को मोबाइल पर इंस्टॉल करें।

2. NSP ऐप खोलें और "eKYC by FaceAuth" पर क्लिक करें।

3. अपना रेफरेंस नंबर डालें और OTP सत्यापित करें।

4. "Proceed for Face Authentication" पर क्लिक कर कैमरा से फेस सत्यापन करें।

5. सफल प्रक्रिया के बाद OTR नंबर प्रदर्शित होगा – इसे सुरक्षित रखें।

>>> OTR User Manual PDF में यहाँ देखिये 

OTR से पूर्व छात्रों के पास:

  • आधार नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक बैंक खाता (NPCI Active) होना जरूरी है।

🕒 समय-सीमा: 30 जुलाई 2025 तक सभी विद्यार्थियों का OTR अनिवार्य

यदि आपके विद्यालय या छात्रावास में जनजातीय वर्ग के छात्र पढ़ते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि वे समय रहते OTR पूर्ण करें, ताकि उन्हें प्री-मैट्रिक या पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सके।

📎 महत्वपूर्ण Links:

🔗 National Scholarship Portal (NSP)

🔗 MPTAASC Portal

🔗 Download and install the NSP OTR App from the Google Play Store. 

🔗 Download and install AadhaarFaceRD services app in the android device. 

NSP One Time Registration, How to register for NSP scholarship, MPTAASC OTR mandatory, NSP OTR Face Authentication, tribal scholarship registration MP, MP Tribal Scholarship 2025-26, OTR for pre-matric and post-matric scholarship, NSP OTR registration process, scholarship for tribal students in India, NSP OTR download App

>>> जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों का होगा NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में CTD MP Order 12-06-2025 एवं OTR User Manual PDF में यहाँ देखिये

📢 यह जानकारी साझा करें और विद्यार्थियों को समय पर लाभ दिलाएं।

🌐 ब्लॉग: MP EDUCATION GYAN DEEP

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।  

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<   

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Post a Comment

0 Comments