शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी
Admission in Residential Sports Institute Sehore
शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर 2025-26: प्रवेश का अवसर, आवेदन करें ऑनलाइन!
मध्य प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर! शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर (Government Residential Sports Institute Sehore) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पढ़कर न केवल शिक्षा प्राप्त करें, बल्कि अपनी खेलकूद की प्रतिभा को भी निखारें।
शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रो के प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ई-मेल phyedu.dpi@gmail.com क्रमांक/शा.शि./सी/245/सीहोर/प्रवेश/2025-26/327 भोपाल दिनांक 20/05/2025 इस प्रकार है -
लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. के अधीनस्थ संचालित शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्रो को प्रवेश की कार्यवाही की जानी हैं।
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं : https://www.educationportal.mp.gov.in/Sports.aspx
- निर्धारित प्रपत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अंतिम तिथि : 16 जून 2025 तक आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया : 23-25 जून 2025
- चयन परीक्षा सीहोर स्थित संस्थान में आयोजित की जाएगी।
- खेलकूद कौशल, शारीरिक फिटनेस और शैक्षिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए एजुकेशन पोर्टल पर लॉगइन करें: www.educationportal.mp.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 16.06.2025
- चयन परीक्षा : 23.06.2025 से 25.06.2025
- प्रवेश सूची जारी करने की तिथि : बाद में सूचित की जाएगी।
क्यों चुनें सीहोर का खेलकूद संस्थान?
- पूर्ण आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा और खेल दोनों पर ध्यान केंद्रित।
- अनुभवी कोचों की टीम द्वारा खेलकूद प्रशिक्षण ।
- राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर।
अतः आप अपने अधीनस्थ शिक्षण संस्थाओं को इस संबंध में निर्देशित करें एवं अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें जिससे कि प्रदेशभर के सभी इच्छुक खिलाड़ी छात्रों को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस खेलकूद संस्थान में प्रवेश प्रकिया में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सके।
शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर, मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं, से 12वी तक (केवल बालकों के लिए) प्रवेश हेतु विज्ञापन के अनुसार -
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के अधीनस्थ संचालित शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षावार संभावित रिक्त स्थान एवं चयन परीक्षा की निर्धारित तिथि निम्नानुसार प्रस्तावित है -
क्र. | प्रवेश कक्षा | कुल स्थान | अ.जा. | अ.ज.जा. | पिछड़ा वर्ग | अना. | EWS |
1 | 9वी | 50 | 08 | 10 | 14 | 13 | 05 |
2 | 10वी | 13 | 01 | 07 | 00 | 05 | 00 |
3 | 11वी | 06 | 00 | 06 | 00 | 00 | 00 |
4 | 12वीं | 16 | 04 | 07 | 00 | 05 | 00 |
रिक्त स्थान की संख्या में आवश्यकता अनुसार कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है।
अभ्यार्थी अपने आवेदन ऑनलाईन दिनांक 16.06.2025 तक कर सकेंगे।
नोट : आवेदन से पूर्व प्रवेश सम्बन्धी विज्ञापन जरूर पढ़िए, प्रवेश विज्ञापन (Adimission Rules) की लिंक पोस्ट के अंत मे दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन लिंक - शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर में प्रवेश हेतु यहाँ से आवेदन कीजिए.
चयन प्रक्रिया दिनांक 23.06.2025 से 25.06.2025 तक शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में की जावेगी।
परीक्षा एवं चयन प्रकिया के संबंध में पूर्ण जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
प्रवेश उपरान्त यदि किसी कारणवश छात्र के शाला त्यागने से निर्धारित स्थान शेष रहता है तो प्राचार्य द्वारा प्रतीक्षा सूची से रिक्त स्थान पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जावेगा।
मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए यह एक शानदार अवसर है। खेलकूद में अपने सपनों को साकार करने के लिए अब समय है कार्य करने का। तुरंत आवेदन करें और अपने दोस्तों तक भी पहुंचाएं!
#SportsEducation #SehoreSportsInstitute #MPAdmission2025
संपर्क : अधिक जानकारी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल पर विजिट करें या स्थानीय शिक्षण संस्थान से संपर्क करें।
👉Residential Sports School Sehore Adimission Rules - शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में प्रवेश हेतु नियम एवं प्रक्रिया सम्बन्धी DPI आदेश PDF यहाँ देखिये
विशेष - यह ब्लॉग पोस्ट शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर आधारित है। कृपया विवरणों की पुष्टि एजुकेशन पोर्टल से करें।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<
MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
0 Comments