स्कूल चलें हम अभियान 2026-27 द्वितीय चरण | School Chale Hum Dwitiya Charan | MP Education
MP Education स्कूल चलें हम 2026 शाला प्रारंभ उत्सव राज्य शिक्षा केंद्र सत्र 2026-27

स्कूल चलें हम अभियान 2026-27: द्वितीय चरण की पूरी जानकारी (16 से 30 जून 2026)
School Chale Hum Abhiyan 2026 
स्कूल चलें हम अभियान 2026-27: द्वितीय चरण की पूरी जानकारी (16 से 30 जून 2026)

📅 29 मई 2026 🏛️ राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ✍️ MP Education Gyan Deep
16 जून – 30 जून 2026
स्कूल चलें हम अभियान • द्वितीय चरण • शाला प्रारंभ उत्सव (15 दिन)

स्कूल चले हम अभियान का परिचय एवं आधिकारिक पत्र विवरण

मध्यप्रदेश शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा दिनांक 29 मई 2026 को परिपत्र क्रमांक 2 जारी किया गया है।

यह पत्र समस्त जिलों के कलेक्टर को संबोधित करते हुए जारी किया गया है और इसमें 16 जून 2026 से 30 जून 2026 तक (15 दिन) की जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

📄 आधिकारिक पत्र विवरण क्रमांक: राशिके/ईएण्डआर/2026/3241 | दिनांक: 29.05.2026
जारीकर्ता: राज्य शिक्षा केन्द्र, पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स, भोपाल-462011
हस्ताक्षरकर्ता: डॉ. अरुण सिंह, अपर संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र

संदर्भ पत्र

#पत्र क्रमांकदिनांक
1म.प्र. शासन पत्र क्र./आई/90960012026/1156868/2026/20-226/3/2026
2म.प्र. शासन पत्र क्र./आई/903849/1156868/2026 क्र. 1125108/2026/20-224/3/2026
3राशिके/ईएण्डआर/2026/204226/3/2026
4राशिके/ईएण्डआर/2026/291208/5/2026
5मुख्य सचिव म.प्र. शासन की समीक्षा बैठक कार्यवाही विवरण29/4/2026

अभियान की समय सारिणी

✅ ग्रीष्म अवकाश 2026-27

1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक (शासन द्वारा घोषित ग्रीष्म अवकाश)

🏫 शालाएँ पुनः प्रारंभ: 16 जून 2026 से

सभी शासकीय एवं सांदीपनी विद्यालयों में 16 जून 2026 से नियमित कक्षाएँ प्रारंभ होंगी।

चरणअवधिदिनविवरण
प्रथम चरणपूर्व में आयोजितपूर्व में संपन्न
द्वितीय चरण16 जून – 30 जून 202615 दिनशाला प्रारंभ उत्सव
पुस्तक प्रविष्टि30 जून 2026 तकपोर्टल पर शत-प्रतिशत
पुस्तक परिवहन दर30 अक्टूबर 2026 तकसत्र 2027-28 हेतु

मुख्य गतिविधियाँ – शाला प्रारंभ उत्सव द्वितीय चरण

निर्देशानुसार समस्त शासकीय शालाओं एवं सांदीपनी विद्यालयों में 16 जून से 30 जून 2026 तक शत-प्रतिशत नामांकन एवं पुस्तक वितरण के संबंध में निम्नलिखित गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी:

1.1
नामांकन वृद्धि एवं ड्रॉप आउट
शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना। 'हमारे शिक्षक ऐप' में प्रमोशन पेंडिंग स्टूडेंट (2025-26 से 2026-27) मॉड्यूल द्वारा ड्रॉप आउट बच्चों की सूची प्रदर्शित की गई है। एजुकेशन पोर्टल 3.0 में कक्षोन्नति सुनिश्चित की जाए।
1.2
पुस्तकों की पोर्टल पर एन्ट्री
BRCCO/BRCCO डिपो से पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों तक वितरित कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 – टेक्सबुक ट्रैकिंग सिस्टम पर 30 जून 2026 तक शत प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि की जाए।
1.3
को-लोकेशन
आंगनवाड़ी केंद्रों का कक्षा 1 संचालित शासकीय विद्यालयों के साथ को-लोकेशन हेतु 'हमारे शिक्षक ऐप' पर Ground Truthing कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
1.4
मिशन अंकुर
सीखने के स्तर में सुधार हेतु FLN सर्वे 2025 के आधार पर बच्चों के कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए और गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो।
1.5
बालिका शौचालय
सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय क्रियाशील, रनिंग वॉटर उपलब्ध, पानी की टंकी साफ-सफाई, सुरक्षित एवं स्वच्छ स्थिति में। मरम्मत एवं जन उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
1.6
पेयजल
शालाओं में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
1.7
नामांकित बच्चों का स्वागत
समस्त शासकीय विद्यालयों में चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाए।
1.8
बाल सभा
प्री-प्राइमरी से 8वीं तक की समस्त शालाओं में बाल सभा का आयोजन किया जाए।
1.9
प्रथम दिवस विशेष भोज
समस्त शालाओं में प्रथम दिवस विशेष भोज का आयोजन किया जाए।
1.10
पालक एवं विद्यार्थी सुविधाएँ
समस्त शासकीय शालाओं एवं सांदीपनी विद्यालयों में पालकों के साथ विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं के बारे में विद्यालय स्टाफ/पालकों को अवगत कराया जाए।
1.11
शाला प्रबंधन समिति बैठक
शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का आयोजन। नवीन अकादमिक सत्र में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सदस्यों के साथ चर्चा की जाए।
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश – ड्रॉप आउट बच्चे जिस शिक्षक के लॉगिन में शाला से बाहर बच्चे होंगे, उस शिक्षक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि कोई भी छात्र/छात्रा प्रवेश से वंचित न रहे (विशेष परिस्थितियों जैसे मृत्यु, स्थायी पलायन आदि को छोड़कर)।

जिला अधिकारियों की भूमिका

परिपत्र के बिंदु 2 के अनुसार, जिला कलेक्टर द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला का आवंटन किया जाएगा, जहाँ वे विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे एवं अपने अनुभव सुनाएंगे।


संक्षिप्त सारांश तालिका

बिंदुविवरण
अभियानस्कूल चलें हम 2026-27
चरणद्वितीय चरण (परिपत्र क्रमांक 2)
अवधि16 जून – 30 जून 2026 (15 दिन)
ग्रीष्म अवकाश1 मई – 15 जून 2026
लागूसमस्त शासकीय + सांदीपनी विद्यालय
पत्र दिनांक29 मई 2026
जारीकर्ताराज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल
हस्ताक्षरकर्ताडॉ. अरुण सिंह, अपर संचालक
पुस्तक प्रविष्टि अंतिम तारीख30 जून 2026
कुल गतिविधियाँ11 मुख्य बिंदु (1.1 से 1.11)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

स्कूल चलें हम द्वितीय चरण 2026 कब से शुरू होगा? +
MP में ग्रीष्म अवकाश 2026 कब तक है? +
द्वितीय चरण में कौन-कौन सी गतिविधियाँ होंगी? +
पुस्तक वितरण की पोर्टल एन्ट्री की अंतिम तारीख क्या है? +
ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी कहाँ मिलेगी? +
School Chale Hum 2nd Phase 2026 date kya hai? +
यह परिपत्र किसने जारी किया है? +
स्कूल चले हम अभियान 2026
RSKMP आदेश (29 मई 2026) डाउनलोड फाइल →

यह जानकारी शेयर करें:
📌 स्रोत / Source राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल | क्रमांक राशिके/ईएण्डआर/2026/3241 | दिनांक 29.05.2026
MP Education Gyan Deep – https://www.mpeducationgyandeep.in