MP Board 10th 12th Result 2026: Official Updates

MP Education Gyan Deep

MP Board 10th - 12th Result 2026 MP EDUCATION GYAN DEEP
सबसे सटीक और सबसे तेज शिक्षा समाचार

MP Board Result 2026: 15 अप्रैल को जारी!

तारीख: 15/04/2026
समय: 11:00 AM
सेशन: 2025-26

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा हाईस्कूल (10th), हायर सेकेण्डरी (12th) एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणामों की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर की जाएगी। मण्डल द्वारा परिणाम घोषित करने के लिए विभिन्न डिजिटल पोर्टल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मण्डल परीक्षा परिणाम 2026: एक विशेष संदेश

🎉 सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई!

जिन छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें MP Education Gyan Deep परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। आपकी यह उपलब्धि आपके शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस सफलता का आनंद लें और जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार रहें।

💫 हार मत मानिए, यह सिर्फ एक पड़ाव है

वे विद्यार्थी जो इस बार किन्हीं कारणों से उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं प्राप्त कर सके या सफल नहीं हो पाए, उन्हें निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। एक परीक्षा का परिणाम आपके जीवन की दिशा और आपकी प्रतिभा का पैमाना नहीं हो सकता।

🚀 द्वितीय परीक्षा: मण्डल द्वारा जल्द ही 'द्वितीय परीक्षा' (Second Exam) का आयोजन किया जाएगा। यह आपके लिए अपनी कमियों को सुधारने और इसी साल सफल होने का एक शानदार अवसर है। 'Second Exam 2026 की पूरी जानकारी यहाँ देखिये'

अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, पुन: तैयारी शुरू करें और याद रखें कि गिरकर संभलने वाला ही असली विजेता कहलाता है। हम आपकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।

"परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है, फिर चाहे वह पहले प्रयास में हो या दूसरे में।"

🔗 आधिकारिक रिजल्ट लिंक (Direct Website Links)

S.No.वेबसाइट / पोर्टलपरिणाम लिंक (URL)
1MP Online Officialmpbse.mponline.gov.in
2DigiLocker Indiadigilocker.gov.in
3MP Board Websitewww.mpbse.nic.in

📲 मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?

1. Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करें।

2. 'Know Your Result' विकल्प पर क्लिक करें।

3. अपना 9 अंकों का Roll Number और 8 अंकों का Application Number दर्ज करें।

MPBSE mobile App यहाँ से डाउनलोड कीजिये

MP Board 10th-12th Result 2026 Direct Link : रिजल्ट जारी होने पर लिंक अपडेट की जाएगी

10th-12th Result Link - 1 अपना रिजल्ट चेक करें
10th-12th Result Link - 2 अपना रिजल्ट चेक करें

जरूरी टिप: परिणाम घोषित होने के समय वेबसाइट पर अधिक लोड हो सकता है, ऐसे में  Digilocker या  SMS सेवा का उपयोग करना बेहतर विकल्प होगा।

Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!

🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep

🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –

🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel 

🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')

🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group

🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel 

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।