राज्य शिक्षा केन्द्र | म.प्र.

कक्षा 5 व 8 पुनः परीक्षा 2025-26 — समय-सारणी एवं निर्देश

जारी: 24 अप्रैल 2026  |  क्र. 146/2026/RSK  |  राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल

MP Board Class 5th 8th supplementary exam 2026, RSK Class 5th 8th Time Table 2026, राज्य शिक्षा केन्द्र कक्षा 5 व 8 पुनः परीक्षा 2026, Class 5 and 8 re-exam date MP Board, RSK instructions for supplementary exam, MP Board 5th 8th admit card 2026.

मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 01 जून से 06 जून 2026 के मध्य किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

📅 कक्षा 5 — पुनः परीक्षा समय-सारणी

दिनांकदिनविषय
01.06.2026सोमवारप्रथम भाषा
हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी (SCERT/NCERT)
02.06.2026मंगलवारगणित
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु — संगीत
03.06.2026बुधवारद्वितीय भाषा
अंग्रेजी (यदि प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी) अथवा हिन्दी (यदि प्रथम भाषा अंग्रेजी)
04.06.2026गुरुवारपर्यावरण अध्ययन
05.06.2026शुक्रवार*अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक)
हिन्दी / संस्कृत / उर्दू / पंजाबी / चित्रकला (मूक-बधिर हेतु)

📅 कक्षा 8 — पुनः परीक्षा समय-सारणी

दिनांकदिनविषय
01.06.2026सोमवारप्रथम भाषा (सहायक वाचन सहित)
हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी (SCERT/NCERT)
02.06.2026मंगलवारगणित
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु — संगीत
03.06.2026बुधवारद्वितीय भाषा
अंग्रेजी अथवा हिन्दी (प्रथम भाषा के अनुसार)
04.06.2026गुरुवारविज्ञान
05.06.2026शुक्रवार*तृतीय भाषा (वैकल्पिक)
संस्कृत / उर्दू / मराठी / उडिया / पंजाबी / गुजराती / चित्रकला (मूक-बधिर हेतु)
06.06.2026शनिवारसामाजिक विज्ञान

🗓️ महत्वपूर्ण तिथियाँ

15 मई 2026
परीक्षा केन्द्र मैपिंग एवं मूल्यांकनकर्ता मैपिंग की अंतिम तिथि
25 मई 2026
प्रवेश पत्र वितरण की अंतिम तिथि
01–06 जून 2026
पुनः परीक्षा आयोजन अवधि
08–12 जून 2026
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन अवधि

📋 प्रमुख निर्देश

परीक्षा केन्द्र: पुनः परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर होंगे। यदि किसी केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी हों तो राज्य शिक्षा केन्द्र की अनुमति से दूसरा केन्द्र बनाया जा सकेगा।

प्रश्नपत्र मुद्रण: परीक्षा केन्द्र पर ऑन-स्पॉट प्रिंटिंग होगी। परीक्षा प्रारंभ से 3 घण्टे पूर्व केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष के लॉगिन से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रत्येक पृष्ठ मुद्रण हेतु ₹1 प्रति पृष्ठ व्यय अनुमन्य है।

प्रोजेक्ट कार्य: जिन परीक्षार्थियों ने प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण नहीं किया अथवा 7 से कम अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें पुनः प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करवाकर पोर्टल पर अंक प्रविष्ट कराए जाएं।

अतिरिक्त शिक्षण: पुनः परीक्षा से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए।

🌡️ गर्मी से सुरक्षा: परीक्षा केन्द्रों पर शीतल पेयजल, ORS/इलेक्ट्रॉल पाउडर, पंखों की व्यवस्था अनिवार्य है। स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।

📝 नोट्स

  • दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय/लेखक की सुविधा दी जाए।
  • स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगी।
  • प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी होने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी अनिवार्य; प्रथम भाषा अंग्रेजी होने पर द्वितीय भाषा हिन्दी अनिवार्य।
  • मूल्यांकन केन्द्र पर प्रतिदिन अधिकतम ₹1000, कुल 5 दिन हेतु ₹5000 व्यय अनुमन्य।

कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा 2026

टाइम टेबल और महत्वपूर्ण निर्देश PDF में देखें

🔍 कक्षा 5 पुनः परीक्षा 2026 | कक्षा 8 पुनः परीक्षा टाइम टेबल | MP Board Second Exam 2025-26 | राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल | Class 5 8 Supplementary Exam MP | RSK निर्देश 2026 | मध्यप्रदेश पुनः परीक्षा समय सारणी जून 2026