MP Board Class 11th Traimasik Pariksha Syllabus 2026-27 | Home Science Stream
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार MP Board कक्षा 11वीं (गृह विज्ञान संकाय - Home Science) त्रैमासिक परीक्षा का विस्तृत सिलेबस यहाँ देखें।
MP Board Class 11th Quarterly Exam Syllabus 2026-27 (Home Science Stream)
मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। नीचे कक्षा 11वीं के गृह विज्ञान संकाय (Home Science Stream) का माह अप्रैल से अगस्त तक का सम्पूर्ण विषयवार पाठ्यक्रम दिया गया है:
1. गृह प्रबंध, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
माह अप्रैल 2026
- इकाई 1: गृह विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र एवं उनके अंतर्गत रोजगार के विभिन्न अवसर
माह जून 2026
- इकाई 2: गृह व्यवस्था नियोजन, नियंत्रण, मूल्यांकन। मूल्य, लक्ष्य एवं स्तर। साधन एवं निर्णय।
- प्रायोगिक कार्य: भोज्य पदार्थ में उपस्थित पोषक तत्वों की सूची तैयार करना।
माह जुलाई 2026
- इकाई 3: सजावट - सजावट के सिद्धांत, महत्व, कला के तत्व। फर्नीचर: प्रकार, चुनाव व देखभाल। पुष्प सज्जा महत्व, नियम। सजावट के उपसाधन: चित्र, गलीचे, पर्दे, कलाकृतियाँ।
- प्रायोगिक कार्य: भोज्य पदार्थ के मिलनसारी पदार्थों की सूची।
माह अगस्त 2026
- इकाई 4: आय प्रबन्धन - पारिवारिक आय के प्रकार, आय को प्रभावित करने वाले तत्व। व्यय: प्रकार। बजट: परिभाषा, प्रकार, लाभ, सिद्धांत। बचत: महत्व। निवेश: निवेश की संस्थाएँ।
- प्रायोगिक कार्य: मिलावटी पदार्थों का परीक्षण।
2. शरीर रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
माह अप्रैल 2026
- इकाई 1: कोशिका, ऊतक, अस्थि एवं संधियाँ
माह जून 2026
- 1. अस्थि व सन्धि संस्थान
- 2. पाचन एवं उत्सर्जन तंत्र:
(अ) आहार नलिका के विभिन्न भागों के नाम एवं कार्य। भोज्य पदार्थों का पाचन, अवशोषण, पाचन क्रिया में सहायक अंग (यकृत, प्लीहा, क्लोम ग्रंथि)।
(ब) उत्सर्जन संस्थान- वृक्क एवं त्वचा की रचना एवं कार्य, मूत्र संघटन। - प्रायोगिक कार्य: आहारनाल एवं यकृत, उत्सर्जन तंत्र की आंतरिक तथा बाहरी रचना का चित्र बनाना।
माह जुलाई 2026
- 3. व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक, व्यायाम, आसन, योगासन (ताड़ासन, पादहस्तासन, मकरासन, भुजंगासन, वज्रासन, कटिचक्रासन, शशक आसन), भोजन, विश्राम, मनोरंजन एवं निद्रा।
- प्रायोगिक कार्य: मानव शरीर की अस्थियों का क्रमवार चार्ट बनाना।
माह अगस्त 2026
- 4. प्राथमिक चिकित्सा: उद्देश्य, सिद्धांत, क्षेत्र। पट्टियाँ: प्रकार, पट्टियाँ बाँधने के उद्देश्य, टूनीकेट, खपच्चियों की जानकारी। सेंक: गरम एवं ठण्डी सेंक (सामान्य)।
- 5. जलवायु एवं बाल्यावस्था के रोग।
- 6. बाल व्यवहार के मूलभूत आधार: वंशानुक्रम एवं वातावरण, वातावरण को प्रभावित करने वाले तत्व एवं बालक के जीवन पर प्रभाव। भारतीय अवधारणा के अनुसार संस्कारों का प्रभाव।
- प्रायोगिक कार्य: प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स बनाना तथा पट्टियाँ बाँधना। टीकाकरण चार्ट तैयार करना।
3. विज्ञान के तत्व
माह अप्रैल 2026
- इकाई 1: पदार्थ के सामान्य गुण
माह जुलाई 2026
- इकाई 2: उष्मा - (अ) विशिष्ट उष्मा और गुप्त उष्मा का प्रारम्भिक ज्ञान, गलनांक, क्वथनांक, प्रेशर कुकर का सिद्धांत। (ब) चालन, संवहन और विकिरण। (स) आर्द्रता, शुष्कता व नमी।
- इकाई 3: ध्वनि - परिभाषा, ध्वनि तरंगों का संचरण, ध्वनि का वेग, ध्वनि का उत्पादन व पुनरूत्पादन, ध्वनि प्रदूषण।
- प्रायोगिक कार्य: निकल्सन हाइड्रोमीटर द्वारा ठोस का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करना।
माह अगस्त 2026
- इकाई 4: द्रव का रासायनिक वर्गीकरण - तत्व, यौगिक, मिश्रण, रासायनिक संयोग के नियम। परमाणु की संरचना का सामान्य ज्ञान, परमाणु घटक (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन)।
- इकाई 5: विलेयता गुणनफल - आयनन, आयन व परमाणु में अंतर, विलयन में रासायनिक अभिक्रियाएँ, विलेयता गुणनफल एवं इसके उपयोग, घुलनशीलता को प्रभावित करने वाले कारक।
- प्रायोगिक कार्य: निकल्सन हाइड्रोमीटर द्वारा ठोस का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करना (अभ्यास)।
MP Board त्रैमासिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
(DPI द्वारा जारी 'शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27' पर आधारित)
🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')
🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group
🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Gyan Deep Info
शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!
JOIN WHATSAPP.webp)
0 Comments