MP Board Class 9th & 11th Result 2026: EMS Portal से जारी होगा परीक्षा परिणाम

MP Board Class 9th & 11th Result 2026: EMS Portal से जारी होगा परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष परीक्षा से संबंधित सभी कार्य लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा Education Portal 3.0 के अंतर्गत तैयार किए गए Examination Management System (EMS Portal) के माध्यम से किए जा रहे हैं।

  • MP Board Class 9th Result 2026
  • MP Board Class 11th Result 2026
  • EMS Portal Result 2026
  • MP 9th 11th Result 2026
  • EMS Portal MP Result
  • Education Portal 3.0 Result
  • MP Board 9th Result Date
  • MP Board 11th Result Date

इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन, प्रोफाइल अपडेट, अंक प्रविष्टि, उपस्थिति पत्रक तथा परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

EMS Portal क्या है?

EMS Portal (Examination Management System) शिक्षा विभाग द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्रणाली है जिसके माध्यम से विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का सम्पूर्ण प्रबंधन किया जाता है।

EMS Portal के माध्यम से होने वाले प्रमुख कार्य

  • विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन
  • विद्यार्थी प्रोफाइल अपडेट
  • प्रारूप डॉकेट “क” सह अंक स्लिप जनरेट
  • विद्यार्थी उपस्थिति पत्रक जनरेट
  • त्रैमासिक परीक्षा के अंक प्रविष्टि
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक प्रविष्टि
  • वार्षिक परीक्षा अंक प्रविष्टि
  • कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम जारी

MP Board Class 9th & 11th Result 2026 कब आएगा?

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम 23 मार्च 2026 को EMS Portal के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

कक्षा पोर्टल परिणाम तिथि
कक्षा 9वीं EMS Portal 23 मार्च 2026
कक्षा 11वीं EMS Portal 23 मार्च 2026

कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • सभी परीक्षा कार्य Education Portal 3.0 के अंतर्गत EMS Portal पर किए जा रहे हैं।
  • विद्यार्थियों की प्रोफाइल और वेरिफिकेशन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।
  • त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक भी पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं।
  • वार्षिक परीक्षा परिणाम भी EMS Portal से ही जारी किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम कैसे देखें?

विद्यालय स्तर पर कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम EMS Portal से डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट / परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यार्थी स्वयं भी देख सकेंगे अपना परीक्षा परिणाम

इस वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा भी दी गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी स्वयं भी EMS Portal पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

इसके लिए विद्यार्थियों को केवल EMS Portal पर जाकर अपना रोल नम्बर दर्ज करना होगा और इसके बाद उनका MP Board Class 9th & 11th Result 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

EMS Portal से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले EMS Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. वहाँ Class 9th / 11th Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नम्बर दर्ज करें।
  4. Search / View Result बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

महत्वपूर्ण: विद्यालय द्वारा भी EMS Portal से परिणाम डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उनकी अंकसूची / मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

Education Portal 3.0

EMS Portal Login


लेटेस्ट शिक्षा समाचार, परीक्षा परिणाम और सरकारी आदेशों की जानकारी के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए

शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, रिजल्ट, आदेश और अपडेट पाने के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP से जुड़े रहें।

यहाँ आपको मिलेंगे

  • शिक्षा विभाग के नवीनतम आदेश
  • परीक्षा परिणाम
  • छात्रवृत्ति योजनाएँ
  • महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी
Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!