जनजातीय कार्य विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया हेतु eHRMS पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट के निर्देश
Instructions for profile update on eHRMS portal for promotion process in Tribal Affairs Department
Trbal Department – मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Department, MP) में पदोन्नति (Promotion) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसके लिए eHRMS पोर्टल पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रोफाइल को अद्यतन (Update) करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- जनजातीय कार्य विभाग पदोन्नति 2025
- eHRMS पोर्टल मध्यप्रदेश
- Tribal Department Promotion MP
- मध्यप्रदेश पदोन्नति नियम 2025
- Cadre Wise Promotion List MP
- Tribal Department eHRMS Update
MP Tribal Department Promotion 2025 – eHRMS Profile Update निर्देश जारी
आदेश का सारांश
- जारीकर्ता कार्यालय: आयुक्त, जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश
- क्रमांक: /आईटी/eHRMS/81/2025/20489
- जारी दिनांक: 21/09/2025
- संदर्भ: पत्र क्र. 19552 दिनांक 12.09.2025
- विषय: eHRMS पोर्टल पर उपलब्ध डाटा को पदोन्नति कार्यवाही हेतु अद्यतन किया जाना।
⚖️ पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 19.06.2025 को अधिसूचित "मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025" के तहत जनजातीय कार्य विभाग में कुल 18 राजपत्रित संवर्ग (Cadres) की पदोन्नति की कार्यवाही की जाएगी।
- 08 प्रथम श्रेणी संवर्ग
- 10 द्वितीय श्रेणी संवर्ग
प्रमुख निर्देश
सभी कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का डेटा एक सप्ताह के भीतर eHRMS पोर्टल पर अद्यतन (Update) करें।
यह अद्यतन Profile Updation और संस्थाओं की जानकारी (Institutions Info) दोनों स्तर पर सुनिश्चित करना होगा।
18 Cadre जिनके प्रोफाइल अपडेट होने आवश्यक
नीचे उन संवर्गों की सूची दी गई है जिन पर पदोन्नति (Promotion) की कार्यवाही होगी:
1. अपर आयुक्त
फीडिंग Cadre: अपर संचालक
2. अपर संचालक
फीडिंग Cadre: उपायुक्त
3. संयुक्त संचालक / उपायुक्त
फीडिंग Cadre: सहायक आयुक्त / अनुसंधान अधिकारी / प्राचार्य प्रथम श्रेणी
4. सहायक आयुक्त / उप संचालक
फीडिंग Cadre: जिला संयोजक
5. प्राचार्य (प्रथम श्रेणी)
फीडिंग Cadre: प्राचार्य उ.मा.वि.
6. अनुसंधान अधिकारी
फीडिंग Cadre: सहायक अनुसंधान अधिकारी
7. कार्यपालन यंत्री
फीडिंग Cadre: सहायक यंत्री
8. वरिष्ठ लेखाधिकारी
फीडिंग Cadre: लेखाधिकारी
9. जिला संयोजक / सहायक संचालक / सहायक परियोजना प्रशासक
फीडिंग Cadre: क्षेत्र संयोजक
10. सहायक यंत्री
फीडिंग Cadre: उपयंत्री
11. सहायक अनुसंधान अधिकारी
फीडिंग Cadre: सहायक सांख्यिकी अधिकारी / अनुसंधान सहायक
12. लेखाधिकारी
फीडिंग Cadre: कनिष्ठ लेखा अधिकारी
13. प्राचार्य उ.मा.वि. / सहायक संचालक (शिक्षा)
फीडिंग Cadre: प्राचार्य हाई स्कूल
14. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (प्रशासन)
फीडिंग Cadre: क्षेत्र संयोजक
15. प्राचार्य हाई स्कूल / विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (शिक्षा)
फीडिंग Cadre: व्याख्याता
16. निज सहायक, आयुक्त जनजातीय कार्य
फीडिंग Cadre: शीघ्रलेखक ग्रेड-2
17. क्षेत्र संयोजक / विकास खंड अधिकारी
फीडिंग Cadre: मंडल संयोजक / कार्यक्रम निरीक्षक
18. प्रचार अधिकारी
फीडिंग Cadre: प्रचार सहायक
जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश ने यह स्पष्ट किया है कि eHRMS पोर्टल पर डेटा अपडेट करना अनिवार्य है। जो अधिकारी/कर्मचारी प्रोफाइल समय पर अपडेट नहीं करेंगे, उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
MP Education Gyan Deep
© MP Education Gyan Deep
विश्वसनीय शैक्षणिक जानकारी के लिए जुड़ें हमारे साथ।
यह जानकारी MP Education Gyan Deep द्वारा दी जा रही है। ऐसे और Updates के लिए हमारी Website www.mpeducationgyandeep.in विजिट करते रहें!
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group
🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
0 Comments