'रुक जाना नहीं' परीक्षा योजना 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
आवेदन की अंतिम तिथि : 20/06/2026
इस ब्लॉग पोस्ट में हम MP EDUCATION GYAN DEEP के माध्यम से इस योजना की संपूर्ण जानकारी, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
पात्रता (Eligibility Criteria)
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल की फरवरी-मार्च 2026 या द्वितीय अवसर (अप्रैल-मई 2026) में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण (Failed) या अनुपस्थित (Absent) रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए पूर्णतः पात्र हैं।
परीक्षा एवं आवेदन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
- पंजीयन की अंतिम तिथि: पात्र परीक्षार्थी 20 जून 2026 (mpsos mponline पोर्टल पर 20/06/2026 प्रदर्शित है) तक आवश्यक रूप से एम.पी. ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क के माध्यम से या स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
- परीक्षा तिथि: परीक्षाएं जून 2026 के अंतिम सप्ताह से आयोजित की जाएंगी।
- पाठ्यक्रम (Syllabus): परीक्षा के प्रश्नपत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के निर्धारित ब्लूप्रिंट और पाठ्यक्रम के अनुसार ही बनाए जाएंगे।
- विषय: परीक्षार्थियों को केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होगी जिनमें वे अनुत्तीर्ण रहे हैं।
- अंकसूची (Marksheet): सफल विद्यार्थियों को राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा मार्कशीट प्रदान की जाएगी, जिसमें पूर्व में उत्तीर्ण विषयों के प्राप्तांक भी दर्शाए जाएंगे।
दिसंबर 2026 में एक और मौका
यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश जून 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो उसे शेष विषयों की परीक्षा के लिए दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु पुनः पंजीयन करवाकर उत्तीर्ण होने का एक और अवसर प्रदान किया जाएगा।
आगे की कक्षा में प्रवेश के नियम (Admission Rules)
- कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश: जून 2026 (प्रथम चरण) में हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को ही कक्षा 11वीं में नियमित (Regular) प्रवेश की पात्रता होगी।
- द्वितीय चरण के छात्रों के लिए: द्वितीय चरण (दिसंबर 2026) में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा, परन्तु वे अगले वर्ष 2028 में ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की 'ओपन स्कूल परंपरागत' परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
ई-माइग्रेशन, प्रवेश पत्र और हेल्पलाइन
- प्रवेश पत्र डाउनलोड (Admit Card): परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.mponline.gov.in एवं www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
- प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समय सारणी (Time Table) और केंद्र की जानकारी अंकित होगी।
- हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु एम.पी. ऑनलाइन की हेल्पलाइन 0755-6720200 पर संपर्क किया जा सकता है।
MP Education Gyan Deep का निष्कर्ष
यह योजना उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिनका साल खराब होने का डर था। हमारी सलाह है कि आप अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भर दें। शिक्षा जगत से जुड़ी ऐसी ही ताज़ा अपडेट्स और मार्गदर्शन के लिए हमारी वेबसाइट MP EDUCATION GYAN DEEP पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
आवेदन करते समय ध्यान रखें:
- Student Name, Gender, Category, Class, Medium की सही जानकारी दें।
- 40% या अधिक विकलांगता या BPL कार्ड होल्डर हैं? विकल्प चुनें।
- फेल विषयों की संख्या (Subject with #) दर्ज करें।
- Exam Center के लिए अपना District सिलेक्ट करें।
- Mobile Number वैलिड रखें, OTP या अपडेट्स के लिए।
सभी जानकारियाँ स्पष्ट और सटीक दर्ज करनी आवश्यक है। गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें
सभी दस्तावेज निर्धारित आकार में अपलोड करें।
E-Result (PDF Format - Max 1 MB) - MPBSE पोर्टल पर Application Number एवं Roll Number से ऑनलाइन रिजल्ट प्राप्त करें। उसे PDF फाइल के रूप में Save करें और अपलोड करें।
Photo (Max 200 KB) - हाल ही में खींचा गया स्पष्ट फोटो अपलोड करें।
Id Proof (Max 200 KB) - मान्य पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी में से कोई एक अपलोड करें।
घोषणा (Declaration) भरना अनिवार्य
ऑनलाइन आवेदन करते समय यह घोषणा करनी होगी कि फॉर्म में दी गई सभी जानकारियाँ सत्य हैं। इसके बाद ही आवेदन सफल होगा।
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 25/04/2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 20/06/2026
👉 अब सोचना बंद करें, आवेदन करें! आपकी मेहनत की सफलता हमारी प्राथमिकता है। 😊
ऑनलाइन आवेदन करें : [MPSOS पोर्टल लिंक]
पोर्टल लिंक - कक्षा 10वी - 12वी रुक जाना नहीं योजना परीक्षा जून 2026 के लिए यहाँ से आवेदन कीजिए
#RukJanaNahiYojana के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें! #MPBSEExam2025 #OnlineApplication #ExamTips #EducationForAll #SuccessPath #StudentSupport
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<
MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
%20June%202026%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%20%E0%A4%91%E0%A4%A8%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A8%20%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%A8%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%82!.webp)
0 Comments