Addmission in Gyanodaya Vidhyalaya ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Addmission in Gyanodaya Vidhyalaya

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025-26: पूरी जानकारी

ज्ञानोदय विद्यालय क्या है?

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। यह विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा और समग्र विकास के लिए जाने जाते हैं।

शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय हेतु ऑनलाइन आवेदन कब से भरे जायेंगे?

ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

प्रवेश परीक्षा 2025-26 की मुख्य जानकारी

ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2024 से शुरू होकर 21 जनवरी, 2025 तक चलेगी।

शासकीय ज्ञानोदय प्रवेश परीक्षा की तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30 दिसंबर, 2024
  • ऑनलाइन आवेदन समाप्त: 21 जनवरी, 2025
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड की शुरुआत:  मार्च, 2025
  • परीक्षा तिथि: 23 मार्च, 2025 रविवार

ज्ञानोदय विद्यालयों में सीट वितरण

हर विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए कुल 80 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से वर्ग के अनुसार सीटें निम्नलिखित हैं:

वर्ग बालक बालिका
अनुसूचित जाति 36 36
गरीबी रेखा से नीचे अन्य वर्ग 4 4

शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पात्रता मानदंड

  • विद्यार्थी मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • प्रवेश के लिए पिछले कक्षा में न्यूनतम 60% अंक या समतुल्य ग्रेड होना आवश्यक है।

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों की सूची

मध्य प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों में ज्ञानोदय विद्यालय संचालित हैं:

     इंदौर
     भोपाल
     होशंगाबाद
     ग्वालियर
     मुरैना
     सागर
     जबलपुर
     रीवा
     शहडोल
     उज्जैन

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय शैक्षणिक और अन्य सुविधाएं

  • निःशुल्क आवासीय व्यवस्था
  • गणवेश, पाठ्य सामग्री और कम्प्यूटर प्रशिक्षण
  • मासिक शिष्यवृत्ति और निःशुल्क भोजन
  • पाठ्यक्रम के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों का आयोजन

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कैसे करें आवेदन?

    1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: MP Tribal पोर्टल (MPTAASC)।

    2. आवेदन फॉर्म भरें: आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2024 से शुरू।

    3. त्रुटि सुधार: 27 जनवरी, 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

    4. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें: मार्च, 2025 से।

>>> ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड कीजिए।

आवेदन लिंक और सुधार लिंक

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें।
  • समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी।

ज्ञानोदय विद्यालयों में प्रवेश, छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2025 से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें।