MP Education Gyan Deep

International Yoga Day Event Time Table - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून कार्यक्रम विवरण एवं समय सारणी यहाँ देखिये

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून कार्यक्रम विवरण एवं समय सारणी यहाँ देखिये 

21 जून 2025 ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में योग संगम (सामूहिक योग प्रदर्शन) कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश निर्देश 

International Yoga Day Event Time Table

International Yoga Day Event Time Table

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश गौतम नगर भोपाल-462021 (दूरभाष: 91-755-2583650, ई-मेल dpividhya@gmail.com) का आदेश क्रमांक / अकादमिक /अं.यो.दि./2025/1017 भोपाल, दिनांक 13-6-2025 इस प्रकार है - 

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 को योग संगम (सामूहिक योग प्रदर्शन) कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6.00 से 7.45 बजे तक देश के कई स्थानों पर वृहद पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम के आयोजन हेतु संदर्भित निर्देश/पत्रों की प्रति संलग्न है, का अवलोकन किया जाए। 

उक्त आयोजन में आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का पालन किया जाएगा, जो आयुष मंत्रालय के IDY पोर्टल पर 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस वर्ष के लिए IDY का विषय "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संसाधन एवं ब्रांडिंग किट

1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 के आयोजन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी, जिसमें ब्रांडिंग किट, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित आवश्यक सहायक सामग्री, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित व्यापक पाठ्य सूचना आदि निम्नानुसार लिंक पर उपलब्ध है -

https://drive.google.com/drive/u/0/folders/1iRmU2qPHn0mixGOyUYPJIX3Bt1oBIiMe 

(अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संसाधन एवं ब्रांडिंग किट आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं)

सभी विद्यालयों का योग संगम पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण

2. प्रदेश के सभी विद्यालयों और संस्थानों की उक्त कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अधिक से अधिक विद्यालयों का पंजीकरण योग संगम के कार्यकम के लिये https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर किया जाए एवं दिनांक 21 जून 2025 को विशेष योग सत्र के लिये विद्यालय प्रातः 6.00 बजे से 7.45 बजे तक संचालित किया जाए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग कार्यक्रम की समय-सारणी

3. संपूर्ण प्रदेश में योग कार्यक्रम हेतु निर्धारित पल-प्रतिपल समय सारणी के अनुसार एक ही समय पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम विवरण निम्नानुसार है -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम विवरण एवं समय

1. शिक्षण संस्थाओं में प्रतिभागियों की उपस्थिति - प्रातः 6:00 बजे से पूर्व

2. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आगमन एवं उद्बोधन - प्रातः 6:00 बजे से 6:30

3. भोपाल से माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण (एन.आई.सी. द्वारा) - प्रातः 6:30 बजे से 6:40

4. विशाखापट्टनम से माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण (एन.आई.सी. द्वारा) - प्रातः 6:40 बजे से 7:00

5. सामान्य योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास - प्रातः 7:00 बजे से 7:45

 'सामान्य योग अभ्यास क्रम' (प्रोटोकाल) 'Common Yoga Practice Sequence' (Protocol)

(सामान्य योग अभ्यास क्रम पुस्तिका पीडीएफ का आकार बड़ा होने से हो सकता है कि कुछ पृष्ठ सही प्रदर्शित न हो)

Download CYP - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए 'सामान्य योग अभ्यास क्रम' (प्रोटोकाल) हिन्दी में यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं.

योग विशेषज्ञों की भूमिका

4. योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये विद्यालयों में कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर योग पर व्याख्यान कराए जाएंगे।

मौसम संबंधी सावधानियाँ

मानसून की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए:
  • बच्चों को सीधी धूप में खड़ा न करें।
  • सभी को पानी एवं बिस्किट उपलब्ध कराएँ।

5. आयोजन जून के तृतीय सप्ताह में होने से उस समय मानसून सक्रिय होना संभावित है। ऐसी स्थिति में वर्षा तथा उमस के साथ अत्यधिक गर्मी भी पड़ सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थाओं में आयोजन स्थल पर बच्चों को सीधे धूप में खड़ा नहीं रखा जावे, उन्हें पानी, बिस्किट आदि अवश्य दें।

प्रतिभागियों के लिए ड्रेस सम्बन्धी दिशा-निर्देश

  • किसी विशिष्ट रंग के परिधान की आवश्यकता नहीं।
  • सुविधाजनक वस्त्र जैसे सफेद टी-शर्ट + लोवर या शाला गणवेश में भाग ले सकते है.

6. योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिये किसी विशिष्ट रंग के परिधान की आवश्यकता नहीं है। प्रतिभागीगण सुविधा जनक परिधान यथा सफेद टी-शर्ट एवं लोवर या अन्य में योगाभ्यास करने का प्रयास करें। विद्यार्थी शाला गणवेश में भी आ सकते हैं।

दिनांक 21 जून 2025 को ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संभाग / जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग कार्यक्रम के संबंध में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र दिनांक 10.06.2025 के साथ आयुष विभाग का पत्र दिनांक 9.06.2025 एवं सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 30.05.2025 को जारी गाइडलाइन एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आयोजन हेतु सुझावात्मक गतिविधियां पत्र के साथ संलग्न है। 

कृपया संदर्भित पत्रों के निर्देशानुसार संभाग, जिला, विकासखण्ड स्तर एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

  • राज्य नोडल अधिकारी: श्री एच.एन.नेमा, संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण), मोबाइल: 9406952232।
  • कार्यक्रम संबंधी जानकारी भारत सरकार द्वारा निर्दिष्ट गूगल स्प्रेडशीट में अद्यतन की जाएगी।

उक्त कार्यक्रम के समन्वय हेतु स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश से राज्य नोडल अधिकारी श्री एच.एन.नेमा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश मोबाइल न. 9406952232 होंगे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी गूगल स्प्रेड शीट में दर्ज की जाएगी। स्प्रेडशीट की गूगल लिंक भारत सरकार के संदर्भित पत्र में उल्लेखित है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून कार्यक्रम विवरण एवं समय सारणी DPI Order 

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<   

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Post a Comment

0 Comments