Class 5 and 8 Annual Exam Evaluation Process
मध्यप्रदेश कक्षा 5 एवं 8 वार्षिक परीक्षा 2024-25: उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया के निर्देश
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 5 एवं 8 के वार्षिक मूल्यांकन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश शिक्षकों, मूल्यांकन अधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जानिए कक्षा 5वी - 8वी वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन कैसे होगा?
कक्षा 5 - 8 मूल्यांकन प्रक्रिया का समय
- मूल्यांकन कार्य 07 मार्च से 17 मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।
- यह कार्य सार्वजनिक अवकाश (होली-धुलेंडी को छोड़कर) पर भी जारी रहेगा।
मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण
- परीक्षा पोर्टल द्वारा मूल्यांकन केन्द्रों का आवंटन किया जाएगा।
- प्रत्येक विकासखण्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विकासखण्ड में होगा।
- जिला मुख्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला DIET में किया जाएगा।
- जहां DIET क्रियाशील नहीं हैं, वहां जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय से मूल्यांकन केन्द्र तय किया जाएगा।
उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन और वितरण
- 05 मार्च 2025 को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र से उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बंडल जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी द्वारा BRC कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
- 06 मार्च 2025 को BRC कार्यालय द्वारा संबंधित मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं शाम 5:00 बजे तक पहुंचाई जाएंगी।
- उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित और गोपनीय व्यवस्था की जाएगी।
कक्षा 5 - 8 मूल्यांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- मूल्यांकन कार्य सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।
- सभी मूल्यांकनकर्त्ताओं को परीक्षा पोर्टल से मैप किया जाएगा।
- मूल्यांकन केन्द्र में एकल प्रवेश/निर्गम द्वार होगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
- उत्तरपुस्तिकाओं का रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।
- मोबाइल फोन का उपयोग मूल्यांकन केन्द्र में प्रतिबंधित होगा।
मुख्य परीक्षक और उपमुख्य परीक्षक के दायित्व
- उत्तरपुस्तिकाओं की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करना।
- राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा दिए गए आदर्श उत्तरों के अनुसार मूल्यांकन करना।
- प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को प्रति दिन 40-50 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के निर्देश।
- 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं शून्य अंक पाने वाले छात्रों की पुनः जांच होगी।
- मूल्यांकन कार्य की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखना।
मूल्यांकन कार्य का समापन
- अंकों की प्रविष्टि ऑनलाइन की जाएगी।
- मुख्य परीक्षक द्वारा अंतिम सत्यापन के बाद ही अंकों को लॉक किया जाएगा।
- उत्तरपुस्तिकाओं को सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी यह आदेश उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने हेतु अत्यंत आवश्यक है। संबंधित अधिकारी एवं शिक्षकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा ताकि परीक्षा परिणाम की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
मध्यप्रदेश कक्षा 5-8 मूल्यांकन 2025, MP बोर्ड वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका जांच प्रक्रिया, राज्य शिक्षा केंद्र निर्देश 2025, कक्षा 5 और 8 मूल्यांकन दिशा-निर्देश
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<
MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<
0 Comments